सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 की थीम “सत्यनिष्ठा से समृधि – “Probity for Prosperity” के अंतर्गत कार्यक्रमों मे भारतीय खाद्य निगम, सहारनपुर के कर्मचारियों/अधिकारियो द्वारा आज दिनांक 30.10.2026 को वालक्थन (walkathon) का आयोजन किया गया |
आदरणीय मण्डल प्रबंधक जी ने कार्यालय में दीप प्रज्वलन तथा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर हिंदी पखवाड़ा समापन दिनांक 30.09.2026 किया गया। इस अवसर पर कार्यालय में उपस्थित सभी कर्मचारियों द्वारा पूर्ण हर्ष उल्लास से भाग लिया गया।
दिनांक 30.09.2026 को मण्डल कार्यालय, सहारनपुर में हिंदी पखवाड़े का समापन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर अधिकारियों द्वारा हिंदी भाषा के महत्व, और हिंदी को बढ़ावा देने के संबंध में अपने विचार व्यक्त किए गए।
‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत मण्डल कार्यालय, सहारनपुर में वृक्षारोपण अभियान आयोजित किया गया। इस अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।
दिनांक 30.09.2026 को मण्डल कार्यालय, सहारनपुर में हिंदी पखवाड़े का समापन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर पखवाड़े के दौरान आयोजित विभिन्न हिंदी प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।
हिंदी पखवाड़ा २०२६ के तहत भारतीय खाद्य निगम मंडल कार्यालय सहारनपुर में प्रश्न उत्तर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें प्रतिभागियों द्वारा उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया गया।#RajbhashaHindi#HindiPakhwada2026#FCI@FCI_India
भारतीय खाद्य निगम, मंडल कार्यालय, सहारनपुर में हिंदी पखवाड़ा–2026 के अंतर्गत दिनांक 22.09.2026 को निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया ।
आज दिनांक 16.09.2026 को भारतीय खाद्य निगम, मंडल कार्यालय सहारनपुर में पोषण माह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पोषण के महत्व, संतुलित आहार एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।
दिनांक 05.06.2026 को श्री प्रशांत शर्मा, महाप्रबंधक (क्षेत्र), उत्तर प्रदेश द्वारा CWC पिलखानी डिपो का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान भंडारण व्यवस्थाओं का अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
भारतीय खाद्य निगम मंडल कार्यालय सहारनपुर (FCI) के क्रय केंद्रों पर किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं तथा समय पर भुगतान की व्यवस्था से उनका विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है।
आज दिनांक 29.04.2026 को मंडल कार्यालय हापुड़ एवं एफएसडी हापुड़ में श्री प्रशांत शर्मा, IAS महाप्रबंधक (क्षेत्र)उत्तर प्रदेश द्वारा निरीक्षण किया गया एवं उनके द्वारा कार्यालय प्रांगण में पौधारोपण भी किया गया। @FciLucknow@FCI_NorthZone@FCI_India
#पोषण_पखवाड़ा_2026 के अंतर्गत @FCIDOSAHARANPUR के आधिकारियों द्वारा सहारनपुर स्थित एक विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर छात्रों को संतुलित पोषण के महत्व के बारे में जानकारी दी गई तथा No-Screen-Hour अभियान के प्रति भी जागरूक किया गया।
मंडल कार्यकाल सहारनपुर के अंतर्गत आने वाले केंद्रों पर गेहूं की खरीद पूरे जोर-शोर से चल रही है, किसान सुचारू संचालन, मजबूत सुविधाओं और समय पर सीधे उनके खातों में भुगतान की सराहना कर रहे हैं।
मंडल कार्यालय, सहारनपुर में आज दिनांक 14 अप्रैल 2026 को भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर एक गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके योगदान को स्मरण करते हुए उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए।
भार. खा. नि. पिलखनी द्वारा (RMS) 2026-27 के अंतर्गत प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को खरीद, भंडारण, गुणवत्ता नियंत्रण एवं अन्य आवश्यक प्रक्रियाओं के विषय में अद्यतन जानकारी दी गई