चोटिया जी की चुनावी रिपोर्ट
शिव (बाड़मेर) क्षेत्र से
टिकट से पहले… दोनों दलों में अभी टिकट की ही रार, रविंद्र भाटी पर सबकी नजरें
43 साल से इसी सीट से चुनाव लड़ रहे अमीन खां का रुख देख रहे लोग
अरविन्द चोटिया। बाड़मेर के शिव विधानसभा क्षेत्र को आप नापना शुरू तो कर सकते हैं लेकिन यह खत्म होते-होते आपको लगेगा आपने कोई छोटा-मोटा राज्य नाप लिया हो। 200 किलोमीटर से भी ज्यादा लंबे इस विधानसभा क्षेत्र में एक शख्श ने पिछले 43 साल से अपनी जाजम जमा रखी है। उनका नाम है अमीन खां। अमीन ने 1980 में यहां से पहला चुनाव जीता था। इसके बाद वे एक चुनाव हारते रहे, एक जीतते रहे। इस बार उन्होंने चुनाव मैदान से हटने के लिए अपने पीटीआई बेटे शेर मोहम्मद को नौकरी से वीआरएस दिलवा दी तो अपनों के ही निशाने पर आ गए। बरसों से अमीन के खास रहे कांग्रेस जिलाध्यक्ष फतेह खान ने ताल ठोक दी। फतेह पिछले 12 बरसों से कांग्रेस के जिलाध्यक्ष हैं। वे पूरी ताकत टिकट के लिए लगा रहे हैं और लोगों का कहना है कि उन्हें हरीश चौधरी का आशीर्वाद प्राप्त है। अमीन खां स्पष्ट कह चुके हैं कि उनके अलावा किसी अन्य मुसलमान को टिकट दिया गया तो वह 40 हजार वोटों से हारेगा। वे फतेह खान को गद्दार तक बता रहे हैं। ऐसे में यह लड़ाई लंबी चलेगी। टिकट से पहले भी और टिकट के बाद भी। अमीन खां की छवि एक स्पष्टवादी नेता की है और इसी के चलते वे लोगों को नाराज भी कर देते हैं।
बीजेपी यहां लगातार प्रत्याशी बदलती रही है। 2003 में यहां से चुनाव जीते जालमसिंह रावलोत 2008 में हार गए तो 2013 में यहां से पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंतसिंह के पुत्र मानवेंद्र सिंह को टिकट दिया गया। वे जीते भी बड़े अंतर से। 2018 के चुनाव में मानवेंद्र कांग्रेस में शामिल हो कर झालरापाटन से चुनाव लड़ने चले गए तो यहां से खंगारसिंह उर्फ खुमाणसिंह सोढ़ा को उतारा गया। अब यहां से जालमसिंह, खंगारसिंह, राजेंद्रसिंह भिंयाड़ और भाजपा जिलाध्यक्ष स्वरूपसिंह खारा, चारों ही तगड़ी दावेदारी कर रहे हैं। शिव सीट मुस्लिम और राजपूत बहुल है। यहां मानवेंद्रसिंह परिवार का प्रभाव अब भी है। 2019 के लोकसभा चुनाव में मानवेंद्रसिंह हारे जरूर थे लेकिन जैसलमेर और शिव विधानसभा क्षेत्र से आगे रहे थे। आज भी उनका एक बड़ा समर्थक वर्ग यहां है और वह कांग्रेस के साथ जाने को तैयार हैं।
इन सबके बीच जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय, जोधपुर के पहले निर्दलीय छात्रसंघ अध्यक्ष रहे रविंद्रसिंह भाटी यहां एक लहर खड़ी करने के लिए पसीना बहा रहे हैं। महज 26 साल के रविंद्र के स्थानीय राजस्थानी भाषा में दिए जा रहे भाषण लोगों का ध्यान खींच रहे हैं और इनकी गूंज शिव के अलावा दूसरे हिस्सों में भी सुनी जा रही है। गांव-गांव में उनकी जन संवाद यात्रा चल रही है लेकिन अभी तक वे किसी पार्टी में नहीं हैं। बीजेपी के बड़े नेताओं के संपर्क में वे भी हैं और बड़े नेता उन पर नजर बनाए हुए हैं लेकिन अभी तक बात नहीं बन पाई है।
पिछले चुनाव में रालोपा ने यहां से उदाराम मेघवाल को चुनाव में उतारा था और उन्होंने 51 हजार वोट लेकर चौंका दिया था। आरएलपी यहां फिर ताकत लगाएगी। क्षेत्र के लोग कहते हैं कि यहां जाट और मेघवाल समाज को पूरे पांच साल ही विधायक की नाराजगी झेलनी पड़ी। साफ कह दिया जाता कि उदाराम के पास ही जाओ। उदाराम की स्वीकार्यकर्ता अपने समाज में ऐसी बताई जाती है कि लोग मांगलिक कार्यों के कार्ड में उनका फोटो तक लगाते हैं।
इन सब चर्चाओं के बीच कुछ माह पहले ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुसलमीन (एआईएमआईएम) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी शिव क्षेत्र में एक बड़ी रैली करके गए थे। तब चर्चा थी कि एआईएमआईएम यहां कोई बड़ा खेल करेगी लेकिन उसके बाद कोई और बड़ा मूवमेंट नहीं हुआ।
बहरहाल, सभी दावेदारों ने नेताओं के यहां और क्षेत्र में जनसंपर्क में ताकत लगाई हुई है। आने वाले समय में यहां रोचक चुनाव देखने को मिलेगा।
#चोटियाजी_की_चुनाव_यात्रा
#Elecciones2023
@Aminkhaninc @DrJSRawlotBJP @RajendraBhinyad@RavindraBhati__@khangarsinghbjp@UdaramMeghwal01
आज रविवार है जैसे कि आप सभी महानुभावों को पता है हर रविवार अपने @NFUofficial1 के सदस्यों को आपस में जोड़ने का प्रोग्राम रहता है ताकि सभी एक साथ #प्रमोट हो जाएं, इसके लिए इस ट्वीट को #रिट्वीट करें और रिट्वीट करने वाले आपस में एक-दूसरे को ईमानदारी से #फॉलो कर लें..! ☑️✌️
आज रविवार है जैसे कि सबको पता है हर रविवार अपने @NFUofficial1 के सदस्यों को आपस में जोड़ने का प्रोग्राम रहता है ताकि सभी एक साथ प्रमोट हो जाएं, इसके लिए इस ट्वीट को #रिट्वीट करें और रिट्वीट करने वाले आपस में एक-दूसरे को ईमानदारी से #फॉलो कर लें🎉💞 #नेशनल_फूलचंद_यूनियन@JATbera1
आज रविवार है जैसे कि आप सभी महानुभावों को पता है हर रविवार अपने @NFUofficial1 के सदस्यों को आपस में जोड़ने का प्रोग्राम रहता है ताकि सभी एक साथ #प्रमोट हो जाएं, इसके लिए इस ट्वीट को #रिट्वीट करें और रिट्वीट करने वाले आपस में एक-दूसरे को ईमानदारी से #फॉलो कर लें..! ☑️✌️
भारत में आर्थिक सुधारों के जनक, वर्ल्ड क्लास अर्थशास्त्री, कभी किसी के मन में ना चुभने वाले भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं 🎉🙏❤️
कुछ दिनों पहले एक भामाशाह को प्रेरित करने पर
अपनी सरकारी स्कूल में
1. cctv कैमरे
2. 8 व्हाइट बोर्ड
3. डबल बेट्री इन्वर्टर
विद्यालय विकास में दान किये
भामाशाह का बहुत बहुत आभार
दोस्तों कुछ साथी मुझे उपेन यादव के साथ कंपेयर कर रहे है सिर्फ एक ख़बर से उपेन जी के 11 साल के संघर्ष की बराबरी नही कर सकता हूं में वो मसीहा है बेरोजगार संघर्ष के। ना किसी भी बेरोजगार नेता को गलत साबित करना मेरा मकसद ह। सभी मेरे मित्र ह। सूचना प्रॉसेस पर निर्भर करती है बदलती रहती है वक्त के साथ साइंस मैथ्स वेरीफिकेशन का काम पूरा नही हुआ तो शनिवार रविवार को बोर्ड खुल कर परिणाम आयेगा। आपकी आचार संहिता से पहले नियुक्ति हो जाए यही लक्ष्य है सभी का।
@TheUpenYadav@manojmeena@Radhemahwa
हाल ही में मामा की लड़की @Pooja_Bikaner मास्टर बनी है इसलिए मैं सोच रहा हूं उसे प्रोबेशन पीरियड में पूर्ण वेतन मिले, इसी कारण आज़ दोनों हैशटैग पर पूर्ण समर्थन किया है..!😎
#Probation_free_rajasthan