भगवान भास्कर और छठी मइया के पावन आशीर्वाद से आपके जीवन सुख, समृद्धि व सौभाग्य के आलोक से सदा आलोकित रहे ,ऐसी कामना के साथ आप सभी को सपरिवार छठ के महान पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।।
☀️ जय छठी मइया! 🚩
#ChhathPuja
चरगावा विकास खंड में छठ घाटों का निरीक्षण।साफ सफाई एवं घाटों पर विद्युत से पर्याप्त रोशनी एवं झालर लगाने के निर्देश दिए गए।जंगल धूषण में बन रहे ओपन जिम का भी निरीक्षण किया।
कौड़ीराम विकास खंड के बिस्तौली बुजुर्ग गांव का निरीक्षण।। सचिव एवं प्रधान को जलभराव की समस्या का एक सप्ताह में समाधान करने का निर्देश दिया।आवागमन के आर सी सी मार्ग जो खराब हो गया है, उसको तत्काल सही करने का निर्देश दिया गया।साथ ही स्लैब को भी सही कराने का निर्देश दिया गया
1500 से कम जनसंख्या के ग्राम पंचायतों में विकास के लिए उनके द्वारा अर्जित 23-24 एवं 24 नवंबर तक स्वयं के स्रोत से प्राप्त आय का पांच गुना सरकार द्वारा दिया जाएगा ।। ग्राम पंचायत के द्वारा तालाब के पट्टे , दुकानों के किराए, कूड़ा के यूजर चार्ज, जल कर से आय इकट्ठा की जा सकती है।
भारत ने पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक की: 9 आतंकी ठिकानों पर हमला किया; पहलगाम अटैक के 15 दिन बाद कार्रवाई
भारत ने बुधवार की रात 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर (PoJK) के आतंकी ठिकानों पर हमला किया है।
जय हिंद।।
कोलकाता से गोरखपुर आते वक्त तड़के सुबह तंद्रा को तोड़ने खातिर चाय पीने के लिए एक जगह गाड़ी रोकी।चाय की चुस्की लेते लेते अचानक निगाहें चाय दुकान के नाम पर पड़ी तो खुद को उस दुकान की फोटो खींचने से रोक नहीं पाया। 🙂
यदि ग्रामीण क्षेत्र में किसी परिवार के पास शौचालय नहीं है तो वो ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।पंद्रह अप्रैल तक ग्राम पंचायत में विशेष कैंप लगाकर शौचालय से वंचित परिवारों की पहचान की जाएगी और उन्हें प्रोत्साहन धनराशि दी जाएगी।
देवरिया के बनकटा विकास खंड के बंगरूआ ग्राम पंचायत में नव निर्मित सहज जनसेवा केंद्र कक्ष का लोकार्पण तथा पंचायत भवन में वृक्षारोपण । साथ ही ग्राम पंचायत का निरीक्षण कर घर घर कूड़ा उठाने के निर्देश सचिवों को दिए गए।।
कुशीनगर के हाटा
ब्लॉक के डुमरी स्वांगपट्टी गांव का निरीक्षण।। शिकयत कर रही ग्रामीण महिलाओं के रोड, नाली की समस्या का उचित निराकरण का निर्देश संबंधित प्रधान ,सचिव एवं एडीओ को दिया गया।।
गोरखपुर में मोहद्दीपुर जाते समय सामने वाली कार पर अचानक नजर चली गई जिस पर शायद किसी बच्चे के द्वारा धूल से लिखा गया था इंट्रेस्टिंग मेसेज🙂।
हमने तो पढ़ लिया पर लगता है शायद कार चालक / मालिक उस मेसेज को नहीं पढ़ पाए थे 🙂