#बुंदेलखंड_पृथक_राज्य_आंदोलन का आज तीसरा चरण प्रारंभ हो गया है। जिसके तहत #गाँव_गाँव_पाँव_पाँव यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यात्रा में स्थानीय लोगों से सीधा संवाद किया जा रहा है।
सभी युवा भाइयों से अनुरोध है कि अपने बुंदेलखंड राज्य की लड़ाई में आगे आएं और साथ मिलकर लड़ें।
🙏
#बुंदेलखंड के मुद्दों को उठाने पर कलम की स्याही क्यों सूख रही है आप की?
क्या हकीकत आपको दिखती नहीं है या फिर समय के साथ सामंजस्य बैठा लिया है!
60% से अधिक युवा वर्ग होने के बाद भी महज गिनेचुने लोग ही लड़ रहे हैं सबके लिए। क्या ये आपका बुंदेलखंड नहीं है?
मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी महाराज से आज लखनऊ में बुंदेलखंड विकास बोर्ड, उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष श्री राजा बुंदेला जी ने शिष्टाचार भेंट की।
@Rajabundelaa
राजा बुंदेला जी,जो आजकल अलग बुंदेलखंड राज्य की मांग को लेकर 'गांव-गांव, पांव-पांव' यात्रा निकाल रहे हैं,से प्रथक बुंदेलखंड राज्य की उनकी माँग को लेकर गहन विचार विमर्श हुआ और हमने उनका पक्ष समझने का एक प्रयास किया।उन्होंने हमें बुंदेलखंड ‘राम महोत्सव’ के लिए आमंत्रित भी किया 🙏
आज ग्राम रूरा अड्डू में विगत दिनों हुई निर्मम हत्या के सन्दर्भ में परिवारजनों से मिला परिवारजनों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। यह घटना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण और दुखद है उनको आस्वस्त किया कि दोषियों को बक्शा नहीं जाएगा उनके इस कृत्य की कठोर से कठोर सजा मिलेगी ।।
#बुंदेलखंड आज उत्तरप्रदेश और मध्यप्रदेश के बीच सर्वाधिक असमानता को झेल रहा है। किसी भी प्रकार की कोई इंडस्ट्री नहीं है, रोजगार नहीं है। IIT/NIT/AIIMS सरीखे इंस्टीट्यूट नहीं है यहाँ। यूँ समझिये यहाँ अकाल है,वो भी सरकारों द्वारा जनित। लोग पलायन कर रहे हैं बुंदेलखंड से।
अब तो जागो🙏
जबतक युवा घरों से नहीं निकलेगा, तबतक किसी भी क्रांति का होना महज कल्पना मात्र है। #बुंदेलखंड के युवाओं से अपील है कि छोडिये पार्टियों के झंडो को, बंद कीजिये इनकी रैलियों में जाना और खुल कर आवाज उठाइये अपने बुंदेलखंड के पिछड़ेपन के खिलाफ। आज नहीं लड़े तो जीवनभर पंगु बने रहेंगे हम।
स्थानीय अखबारों के साथ साथ राष्ट्रीय अखबारों में चर्चा का विषय बना हुआ है #बुंदेलखंड_पृथक_राज्य_आंदोलन।
#गाँव_गाँव_पाँव_पाँव_यात्रा के तहत आंदोलन लगातार तेजी से आगे बढ़ रहा है। समाज का हर वर्ग फिर चाहे नवजवान हो, व्रद्ध हो या महिलाएं सभी इस आंदोलन में भागीदारी कर रही हैं।
आप सभी का स्वागत है #बुंदेलखंड_पृथक_राज्य_आंदोलन में। युवाओं से अपील है कि आंदोलन में जरूर शामिल हों और अपने हिस्से का नेतृत्व दें। क्योंकि आंदोलन किसी एक व्यक्ति का नहीं है और ना ही व्यक्तिगत हितों के लिए है। आंदोलन #बुंदेलखंड के विकास की लड़ाई के लिए है निजी हितों के लिए नहीं।