आइए, इस अवसर पर हम ऐसा वातावरण बनाने का संकल्प लें, जहाँ हर बच्चे को अपने सपनों को साकार करने, अपनी क्षमताओं को पहचानने और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का पूरा अवसर मिले। बच्चों का खुशहाल बचपन ही एक सशक्त, समृद्ध और उज्ज्वल राष्ट्र की नींव है।
बाल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।
बच्चों की मासूम मुस्कान, उनकी असीम जिज्ञासा और सपनों से भरी आँखें हमारे समाज की सबसे अनमोल पूँजी हैं।बच्चों की प्रतिभा को निखारना, उन्हें अच्छे संस्कार देना और शिक्षा, सुरक्षा एवं समान अवसर उपलब्ध कराना हम सभी की साझा जिम्मेदारी है।
#ChildrensDay
ग्राम गर्रा में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की स्मृति में स्थापित ई-लाइब्रेरी ग्रामीण प्रतिभाओं को अवसर देने की सराहनीय पहल है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के विकसित भारत-2047 के संकल्प में युवा शक्ति, नारी शक्ति और ज्ञान-विज्ञान की अहम भूमिका है।
मध्य प्रदेश के बालाघाट-सिवनी में आयोजित नागरिक अभिनंदन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में मिले आत्मीय स्वागत और स्नेह से अभिभूत हूं। राज्यपाल का दायित्व संभालने के बाद अपने गृहप्रदेश और पूर्व संसदीय क्षेत्र में पहुंचना मेरे लिए भावुक और गौरवपूर्ण अनुभव रहा।
इस अवसर पर मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं में सफल युवाओं को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। युवाओं से समाज और राष्ट्र की सेवा में अपनी प्रतिभा एवं ज्ञान का उपयोग करने का आह्वान किया।
भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास का प्रतीक पर्व भाई दूज की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ।
यह पावन पर्व भाई-बहन के रिश्ते में प्रेम, अपनत्व और आपसी विश्वास को और प्रगाढ़ करने का अवसर है।
#BhaiDooj#BhaiDooj2026
यह पर्व हमें प्रकृति, गौवंश और पर्यावरण के संरक्षण का महत्व समझाता है।हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपराएँ हमें प्रकृति के साथ सामंजस्य स्थापित कर जीवन जीने की प्रेरणा देती हैं। आइए, इस पावन अवसर पर हम प्रकृति के संरक्षण, जीवमात्र के प्रति करुणा, आपसी प्रेम के संकल्प को व मजबूत करें।
प्रकृति के प्रति सम्मान, आस्था और कृतज्ञता का संदेश देने वाले पावन पर्व गोवर्धन पूजा की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ।
भगवान श्रीकृष्ण की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे।
#GovardhanPuja#Uttarakhand
@narendramodi इस संकल्प को साकार करते हुए हमें अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और प्राकृतिक संपदा का संरक्षण करते हुए विकास की नई ऊँचाइयों को छूना है और देवभूमि उत्तराखण्ड को देश के अग्रणी राज्यों में स्थापित करना है।
आइए, इस शुभ अवसर पर खुशियाँ बाँटें, जरूरतमंदों के जीवन में उजाला लाएँ और देवभूमि उत्तराखण्ड की समृद्ध संस्कृति एवं परंपराओं को संजोते हुए स्थानीय उत्पादों को अपनाएँ।
भगवान श्री गणेश एवं माँ लक्ष्मी की कृपा सभी पर बनी रहे।
आप सभी को दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ।
दीपों का यह पर्व आपके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और नई आशाओं का संचार करे। दीपावली की जगमगाहट हर घर-आँगन को रोशन करने के साथ समाज में प्रेम, सद्भाव और अपनत्व की भावना को भी और मजबूत बनाए।
#Deepawali#Diwali
सिवनीवासियों से मिले अपार स्नेह और आशीर्वाद के लिए हृदय से आभार। सिवनी निरंतर प्रगति करे और यहां के सभी लोगों के जीवन में सुख, समृद्धि एवं खुशहाली बनी रहे, यही मेरी कामना है।
उत्तराखण्ड के राज्यपाल के रूप में अपनी जन्मभूमि सिवनी के प्रथम दौरे पर यहां के लोगों से मिले स्नेह, सम्मान और अपनत्व ने बचपन की स्मृतियों को फिर से जीवंत कर दिया। इस मिट्टी से जुड़ी यादें और यहां के लोगों का प्यार मेरे जीवन की अनमोल पूंजी हैं।
मध्य प्रदेश मेरी जन्मभूमि है और उत्तराखण्ड मेरी कर्मभूमि। उत्तराखण्ड के राज्यपाल के रूप में संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति निष्ठा रखते हुए शिक्षा, अनुसंधान, पर्यावरण संरक्षण और जनकल्याण के क्षेत्रों में सकारात्मक योगदान देना मेरी प्राथमिकता है।
आज लोक भवन में कैबिनेट मंत्री श्री मदन कौशिक ने शिष्टाचार भेंट कर दीपावली की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उनके साथ राज्य के समसामयिक विषयों तथा जनकल्याण से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा हुई।
@madankaushikbjp