मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हमारी सरकार राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में गरीब परिवारों की बेटियों के विवाह कार्यक्रम में सुविधा के लिए सभी पंचायतों में विवाह भवन का निर्माण कराएगी। आज कैबिनेट में ‘मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप योजना’ की मंजूरी दे दी गई है। पंचायतों में विवाह भवनों के निर्माण हेतु 40 अरब 26 करोड़ 50 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। इन विवाह भवनों का संचालन जीविका दीदियों के द्वारा किया जाएगा। पंचायत स्तर पर विवाह भवनों के निर्माण से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को काफी फायदा होगा।
आप सभी अवगत हैं कि जीविका द्वारा संपोषित ’दीदी की रसोई’ का संचालन बहुत ही अच्छे ढंग से हो रहा है। राज्य के सभी सरकारी चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पतालों तथा विभिन्न सरकारी संस्थानों में जीविका द्वारा संपोषित ’दीदी की रसोई’ द्वारा संचालित कैंटीन के माध्यम से 40 रूपए प्रति थाली भोजन उपलब्ध कराया जा रहा था। अब हमलोगों ने 40 रूपए के स्थान पर 20 रूपये प्रति थाली की दर से गुणवत्तापूर्ण भोजन की व्यवस्था करने का निर्णय लिया है। आज कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव की स्वीकृति दे दी गई है।
‘दीदी की रसोई’ का प्रति थाली न्यूनतम खर्च लगभग 40 रूपए है इसलिए 20 रूपए प्रति थाली की क्षतिपूर्ति राज्य सरकार द्वारा जीविका को उपलब्ध कराई जाएगी। सस्ता एवं शुद्ध भोजन उपलब्ध होने से बाह्य मरीजों एवं उनके परिजनों को काफी सुविधा होगी। राज्य के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में आवश्यक गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। हमलोगों ने इस व्यवस्था को राज्य के सभी समाहरणालयों, अनुमण्डल कार्यालयों, प्रखण्ड एवं अंचल कार्यालयों में भी लागू करने का निर्णय लिया है और इसके लिए अधिकारियों को निदेशित कर दिया गया है ताकि सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले आमजनों को सस्ते दर पर शुद्ध भोजन मिल सके। (1/2)
आज सीवान जिले के पचरुखी स्थित जसौली खर्ग में आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की उपस्थिति में आयोजित आवास, शहरी विकास, जल शक्ति, विद्युत और रेल से जुड़ी 5,900 करोड़ रु॰ से अधिक की परियोजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल हुआ।
इन परियोजनाओं के माध्यम से राज्य में विकास कार्यों को और गति मिलेगी तथा राज्यवासियों को लाभ मिलेगा। रेल इंजन के निर्माण से राज्य में उद्योग को बढ़ावा मिलेगा। इसके अतिरिक्त पाटलिपुत्र और गोरखपुर के बीच वंदे भारत ट्रेन के परिचालन से लोगों को आवागमन में और सुविधा मिल सकेगी। (1/2)
महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए हमारी सरकार ने वर्ष-2006 में विश्व बैंक से कर्ज लेकर जीविका परियोजना की शुरुआत की थी। राज्य की लगभग 1 करोड़ 40 लाख जीविका दीदियां स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर आत्मनिर्भर बन चुकी हैं।
आज इस संबंध में दो महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं-
1. मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि जीविका परियोजना के तहत स्वयं सहायता समूहों को 3 लाख रुपये से ज्यादा के बैंक ऋण पर अब सिर्फ 7 प्रतिशत ब्याज देना होगा। स्वयं सहायता समूहों को पहले 3 लाख रुपये से ज्यादा के बैंक ऋण पर 10 प्रतिशत ब्याज देना पड़ता था। अब ब्याज दर घटने के बाद बैंकों को ब्याज के रूप में दी जाने वाली अतिरिक्त राशि सरकार की ओर से दी जाएगी। इससे जीविका दीदियों की आमदनी बढ़ेगी तथा उनके जीवन स्तर में और सुधार होगा।
2. स्वयं सहायता समूहों से जुड़े विभिन्न प्रकार के प्रशासनिक, प्रशिक्षण एवं अन्य कार्यों के लिए 1 लाख 40 हजार कर्मी कार्यरत हैं और महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अच्छा काम कर रहे हैं। इसे देखते हुए राज्य सरकार ने जीविका से जुड़े सभी कर्मियों के मानदेय में दोगुने की वृद्धि का फैसला लिया है। इन कर्मचारियों के मानदेय वृद्धि की अतिरिक्त राशि राज्य सरकार वहन करेगी। इससे कार्यरत कर्मियों का मनोबल बढ़ेगा तथा जीविका संगठन का कार्य और बेहतर ढंग से होगा। (2/3)
मुझे बताते हुए अत्यंत प्रसन्नता हो रही है कि जगत जननी मां जानकी की जन्मस्थली पुनौराधाम, सीतामढ़ी को समग्र रूप से विकसित किए जाने हेतु भव्य मंदिर सहित अन्य संरचनाओं का डिजाइन अब तैयार हो गया है, जिसे आपके साथ साझा किया जा रहा है। इसके लिए एक ट्रस्ट का भी गठन कर दिया गया है ताकि निर्माण कार्य में तेजी आ सके। हमलोग पुनौराधाम, सीतामढ़ी में भव्य मंदिर निर्माण शीघ्र पूरा कराने हेतु कृतसंकल्पित हैं। पुनौराधाम में मां जानकी के भव्य मंदिर का निर्माण हम सभी बिहारवासियों के लिए गौरव और सौभाग्य की बात है। (3/3)
मुझे बताते हुए अत्यंत प्रसन्नता हो रही है कि जगत जननी मां जानकी की जन्मस्थली पुनौराधाम, सीतामढ़ी को समग्र रूप से विकसित किए जाने हेतु भव्य मंदिर सहित अन्य संरचनाओं का डिजाइन अब तैयार हो गया है, जिसे आपके साथ साझा किया जा रहा है। इसके लिए एक ट्रस्ट का भी गठन कर दिया गया है ताकि निर्माण कार्य में तेजी आ सके। हमलोग पुनौराधाम, सीतामढ़ी में भव्य मंदिर निर्माण शीघ्र पूरा कराने हेतु कृतसंकल्पित हैं। पुनौराधाम में मां जानकी के भव्य मंदिर का निर्माण हम सभी बिहारवासियों के लिए गौरव और सौभाग्य की बात है। (1/3)
मुझे यह बताते हुए अत्यंत खुशी हो रही है कि कल कच्ची दरगाह-बिदुपुर 6 लेन गंगा पुल परियोजना के पटना से राघोपुर की सम्पर्कता का लोकार्पण किया जाएगा। इस 6 लेन गंगा पुल के निर्माण के लिए हमलोग लगातार काम कर रहे थे। मैंने निर्माणाधीन कार्य का नियमित निरीक्षण कर पुल का निर्माण शीघ्र पूरा करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया था। संतोष की बात है कि अब यह सपना साकार होने जा रहा है। कच्ची दरगाह-बिदुपुर 6 लेन गंगा पुल के लोकार्पण से राघोपुर दियारा क्षेत्र के लोगों को राजधानी पटना से पूरे वर्ष के लिए सड़क सम्पर्कता मिल जाएगी। इस क्षेत्र में कृषि, उद्योग सहित अन्य व्यवसायों का और तेजी से विकास होगा। आकस्मिक चिकित्सा की स्थिति में मरीजों को भी काफी सुविधा होगी। महात्मा गांधी सेतु पर भी यातायात का भार कम होगा तथा उत्तर बिहार और दक्षिण बिहार की सम्पर्कता के लिए लोगों को एक और वैकल्पिक मार्ग मिल जाएगा, जिससे आवागमन और सुगम हो जाएगा। हमलोग राज्य में गुणवत्तापूर्ण सड़कों एवं पुलों का लगातार निर्माण कर आवागमन को सुगम बना रहे हैं। (2/3)
मुझे यह बताते हुए अत्यंत खुशी हो रही है कि कल कच्ची दरगाह-बिदुपुर 6 लेन गंगा पुल परियोजना के पटना से राघोपुर की सम्पर्कता का लोकार्पण किया जाएगा। इस 6 लेन गंगा पुल के निर्माण के लिए हमलोग लगातार काम कर रहे थे। मैंने निर्माणाधीन कार्य का नियमित निरीक्षण कर पुल का निर्माण शीघ्र पूरा करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया था। संतोष की बात है कि अब यह सपना साकार होने जा रहा है। कच्ची दरगाह-बिदुपुर 6 लेन गंगा पुल के लोकार्पण से राघोपुर दियारा क्षेत्र के लोगों को राजधानी पटना से पूरे वर्ष के लिए सड़क सम्पर्कता मिल जाएगी। इस क्षेत्र में कृषि, उद्योग सहित अन्य व्यवसायों का और तेजी से विकास होगा। आकस्मिक चिकित्सा की स्थिति में मरीजों को भी काफी सुविधा होगी। महात्मा गांधी सेतु पर भी यातायात का भार कम होगा तथा उत्तर बिहार और दक्षिण बिहार की सम्पर्कता के लिए लोगों को एक और वैकल्पिक मार्ग मिल जाएगा, जिससे आवागमन और सुगम हो जाएगा। हमलोग राज्य में गुणवत्तापूर्ण सड़कों एवं पुलों का लगातार निर्माण कर आवागमन को सुगम बना रहे हैं। (1/3)
आज कच्ची दरगाह-बिदुपुर 6 लेन गंगा पुल परियोजना के पटना से राघोपुर की सम्पर्कता का लोकार्पण किया। इस पुल के बन जाने से राघोपुर दियारा क्षेत्र के लोगों को राजधानी पटना से पूरे वर्ष के लिए सड़क सम्पर्कता मिल जाएगी तथा उत्तर बिहार और दक्षिण बिहार के बीच लोगों के लिए आवागमन और सुगम हो जाएगा। (1/2)
समाजवाद की जीवंत मिसाल, देश के जनप्रिय राजनेता, बिहार के विकास के वाहक माo मुख्यमंत्री श्री @NitishKumar जी को उनके 72वें जन्मदिन की हार्दिक बधाई।
आपके नेतृत्व में बिहार नित नए कीर्तिमान स्थापित करता रहे, इसी आशा के साथ ढेरों शुभकामनाएं।
#HappyBirthdayNitishKumar#NitishKumar
प्रदेश की समस्त माताओं एवं बहनों को हरतालिका तीज की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। भगवान शिव आप सभी के द्वारा की जा रही इस निर्जला तपस्या से प्रसन्न होकर निश्चित ही आपके सारे मनोकामना पूर्ण करेंगे।
#haritalikateej#हरतालिकातीज
बिहार सरकार की तरफ से एशियाई युवा शतरंज चैंपियनशिप प्रतियोगिता में अच्छे प्रदर्शन के लिए #बिहारराज्यखेलसम्मान देकर मेरे बेटे जगत कुमार का हौसलाफजाई करने के लिए माननीय उपमुख्यमंत्री श्री @yadavtejashwi जी, आपका तहे-दिल से शुक्रिया | श्री #मिलनझा जी सर मार्गदर्शन के लिए धन्यवाद
#AsiaCup2022 में भारत ने पाकिस्तान के ख़िलाफ़ जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए रोमांचक मुकाबले में जीत दर्ज की।
समस्त भारतीय खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। 🇮🇳
#INDvsPAK#IndiaVsPakistan#TeamIndia
मुझे प्रदेश महासचिव के उपरांत गया जिले का संघठन प्रभारी मनोनीत करने के लिए लोकप्रिय माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी, जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री ललन सिंह जी, प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री @UmeshSinghJDU जी और सभी भाई-बंधुओ के प्रति कृतज्ञता प्रकट करता हूँ।
#NitishKumar