हम बिहार की जनता के फ़ैसले का सम्मान करते हुए, ऐसी ताक़तों के खिलाफ़ अपनी लड़ाई जारी रखेंगे जो संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर, लोकतंत्र को कमज़ोर करने में जुटी हैं।
हम चुनाव के परिणामों का गहराई से अध्ययन करेंगे और नतीजों के कारणों को समझने के बाद विस्तृत बात रखेंगे।
बिहार में जिन मतदाताओं ने महागठबंधन का साथ दिया है, उनके हम तहे दिल से आभारी हैं।
कांग्रेस के हर कार्यकर्ता से कहना चाहता हूँ कि आपको हतोत्साहित होने की ज़रूरत नहीं। आप हमारी आन-बान-शान हैं। आपकी कड़ी मेहनत हमारी ताकत है।
हम जनता को जागरूक करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। जनता के बीच रहकर संविधान और लोकतंत्र को बचाने का संघर्ष जारी रखेंगे।
यह लड़ाई लंबी है - और हम इसे पूरी निष्ठा, साहस और सत्य के साथ लड़ेंगे।
अंता विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद जैन भाया जी को जीत की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
इस अभूतपूर्व जीत के लिए अंता–मांगरोल की देवतुल्य जनता का विनम्र आभार एवं समर्पित कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मेरी ओर से बधाई।
@PramodBhayaINC@INCIndia
अंग्रेजी हुकूमत को हिलाने वाले ,
‘’उलगुलान’’ का नारा देने
वाले ,क्रान्तिसूर्य,धरती
आबा,महामानव भगवान बिरसा मुंडा की जन्म जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि जोहार नमन !!
#बिरसामुंडा
आज @INCMaharashtra कार्यालय में आधुनिक भारत के निर्माता, पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती पर @DrJaihind जी , @INCHarshsapkal जी व @BMSandeepAICC जी के साथ पुष्पांजलि अर्पित कर देश के ऐसे महापुरुष को याद किया।
📍तिलक भवन, मुम्बई
@INCHaryana
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी सोशल मीडिया एवं डिजिटल प्लेटफॉर्म्स विभाग संगठन सृजन अभियान के तहत सोशल मीडिया पर सक्रिय कार्यकर्ताओं को संगठन से जुड़ने के लिए आमंत्रित करता है।
यदि आप भी संगठन में सक्रिय रह कर जिला या प्रदेश स्तर पर कार्य करने के इच्छुक हैं तो इस लिंक के माध्यम से या दिए गए QR कोड को स्कैन करके अपनी जानकारी साझा कर सकते हैं।
जो भी साथी आवेदन कर रहें है वे रविवार, 16 नवंबर को इंटरव्यू के लिए सादर आमंत्रित हैं।
📍इंदिरा गांधी भवन, प्रदेश कांग्रेस कार्यालय - जयपुर
⏰ 11:00 AM - 05:00 PM
https://t.co/Nn9JtsztAH
भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने अपने दूरदर्शी और निडर नेतृत्व से स्वतंत्र भारत में संवैधानिक और लोकतांत्रिक मूल्यों की नींव रखी और देश को एक नई दिशा प्रदान की।
उनके आदर्श और मूल्य आज भी हमारे लिए प्रेरणास्रोत हैं। 'हिंद के जवाहर' को जयंती पर सादर नमन।
प्रकृति के इस पावन पर्व पर
हरियाली आपके जीवन में
खुशियाँ, समृद्धि और शांति लेकर आए।
पेड़ लगाएं, पर्यावरण बचाएं,
और जीवन को हरा-भरा बनाएं।
शुभ अवसर पर हार्दिक मंगलकामनाएं!
🌱🌳
अच्छा किया जो बच्चन साहब की आवाज को हटा दिया कॉलरट्यून से। एक तो ये बहुत इरिटेटिंग था, दूसरा साइबर अवेयरनेस के लिए वो फिट नहीं बैठते।
इनके ट्वीट देखकर लगता है कि कोई अमिताभ बच्चन की आवाज निकालकर खुद इनसे पैसे ठग सकता है।