उप्र में संक्रमित ख़ून चढ़ाने से 14 बच्चों को HIV और हेपेटाइटिस का संक्रमण होना बेहद गंभीर बात है। इस लापरवाही की तत्काल जाँच हो और इस तरह की घातक गलती की सख़्त से सख़्त सज़ा दी जाए।
उप्र में चिकित्सा व्यवस्था देखनेवाला कोई नहीं है।
माननीय आज़म ख़ान जी के परिवार को जिस प्रकार प्रताड़ित किये जाने का कुचक्र चल रहा है वो बेहद निंदनीय है। परिवार के सदस्यों को अलग-अलग करना सत्ताधारियों की सियासत का पुराना चलन है और उम्र के तक़ाज़े से किसी भी हाल में जायज़ नहीं। इंसाफ़ के लिए उनके संघर्ष में सब साथ खड़े रहे हैं और रहेंगे।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने विजयादशमी पर्व पर देशवासियों को बधाई देते हुए कहा है कि यह दिन हमें अन्याय पर न्याय की विजय का संदेश देता है। यह सबक भी मिलता है कि अहंकार और अत्याचार का परिणाम सदैव बुरा होता हैं। बुराई और असत्य के मुकाबले हमेशा सत्य की जीत होती है।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता
"INDIA गठबंधन भारत के चुनाव के लिए है, जब देश का चुनाव आएगा तब बात की जाएगी। बीजेपी बहुत ऑर्गेनाइज्ड दल है इसलिए उससे मुकाबले के लिए कोई भी कंफ्यूजन किसी दल में नहीं होना चाहिए। अगर कन्फ्यूजन के साथ चुनाव लड़ोगे तो कामयाब नहीं होंगे।"
- माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी, लोक जागरण अभियान, शाहजहांपुर
नए भारत के समाजवाद के नव ज्योति उम्मीद हसिए पर पड़े लोगों की नाम है उनका विकास रूप अखिलेश ।
PDA
जातीय जनगणना
पुरानी पेंशन
न्यू इंफ्रास्ट्रक्चरअल उत्तर परदेश की।
जय अखिलेश जय समजवाद
@samajwadiparty@yadavakhilesh@bstvlive
अखिलेश यादव लोकनायक के रास्ते पर
-राजेन्द्र चौधरी
लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी की जयंती पर जेपीएनआईसी की वर्तमान सरकार द्वारा की जा रही दुर्दशा से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव आहत हैं। 11 अक्टूबर 2023 को जयप्रकाश नारायण अंतर्राष्ट्रीय केन्द्र (जेपीएनआईसी) स्थित जेपी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कार्यक्रम पूर्व निर्धारित था जिसमें अवरोध डालते हुए शासन-प्रशासन ने गेट पर ताला लगा दिया। समाजवादी विचारधारा से निकले अखिलेश यादव ने इस तानाशाही प्रतिबन्ध को मानने से इनकार कर दिया। अहिंसात्मक प्रतिरोध में उन्होंने गेट लांघकर परिसर में जाकर जेपी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस घटना ने 1942 में अंग्रेजों के खिलाफ भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान हजारीबाग जेल से ऊंची दीवार फांदकर बाहर आए जयप्रकाश नारायण जी की याद दिला दी।
स्मरणीय है 8 अगस्त सन् 1942 में गांधीजी ने अंग्रेजों भारत छोड़ो प्रस्ताव पर बोलते हुए देशवासियों से ‘करो या मरो‘ का आह्वान किया था। गांधीजी की 9 अगस्त 1942 को गिरफ्तारी के बाद समाजवादी नेताओं जयप्रकाश नारायण, डॉ0 राममनोहर लोहिया, ऊषा मेहता, अरूणा आसिफ अली आदि ने स्वतंत्रता आंदोलन का नेतृत्व किया था। जेपी, लोहिया की इसमें प्रमुख भूमिका थी।
जेपीएनआईसी के घटनाक्रम ने निर्विवाद रूप से यह स्थापित कर दिया है कि जनता के नेता अखिलेश यादव समाजवादी आंदोलन की विरासत को नष्ट करने वाले किसी भी षड्यंत्र को सफल नहीं होने देंगे। समाजवादी विचारधारा की पृष्ठभूमि में स्वतंत्रता संग्राम है। समाजवादियों ने सदैव स्वतंत्रता आंदोलन के मूल्यों और नागरिक अधिकारों के लिए संघर्ष किया है। अखिलेश यादव देश में सत्ताधारी भाजपा की अधिनायकशाही के खिलाफ लगातार आवाज बुलंद कर रहे हैं। राजनीति में उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता जनता है। वंचित एवं अधिकारविहीन वर्गों को प्रतिनिधित्व दिलाने के लिए उन्होंने सामाजिक न्याय का रास्ता चुना है।
स्मरणीय है, अखिलेश यादव के सुझाव पर सोशलिस्ट नेता जार्ज फर्नांडीज जी की उपस्थिति में जेपीएनआईसी की नीवं पड़ी थी जिससे जेपी और आपातकाल के दौरान हुए आंदोलन से आम जनता अवगत हो सके लेकिन किन्हीं कारणों से लोकनायक के जीवन पर आधारित महत्वपूर्ण भवन की कल्पना पूरी तरह साकार नहीं हो सकी। सन् 2012 में एक बार फिर समाजवादी सरकार बनने पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जेपीएनआईसी के सपनें को साकार किया। यह विश्वस्तरीय संग्रहालय जय प्रकाश नारायण जी की जीवन यात्रा पर आधारित है। जिसमें स्वतंत्रता आंदोलन एवं आपातकाल के दौरान लोकतांत्रिक संघर्ष का आडियो/वीडियो स्वरूप म्यूजियम भी शामिल है।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव अनेक सार्वजनिक मंचों से यह बात दुहराते रहे हैं कि निर्वाचित सरकारों की जिम्मेदारी है कि वे अपने गौरवशाली इतिहास की समूची यात्रा से नई पीढ़ी को भी परिचित कराएं। आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अनगिनत स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की जीवन यात्रा, कृतज्ञता भाव से जानी जा सके। जेपीएनआईसी समाजवादी आंदोलन का संग्रहालय है। इसमें एक समृद्ध पुस्तकालय, जेपी के नेतृत्व में हुई क्रांति पर आधारित वृत्तचित्र जैसे अन्य प्रसंगों से जुड़ी कलाकृतियां शामिल हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जहां एक ओर लोकतंत्र-संविधान बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं वहीं दूसरी ओर समाजवादी विचारधारा की विरासत को सहेजने के लिए संघर्षरत हैं। बीते दो दशक से अधिक के राजनैतिक जीवन में उनका प्रमुख जोर नई पीढ़ी के लिए बेहतर भविष्य निर्माण की दिशा में प्रयास हैं।
सत्तर का दशक संविधान प्रदत्त अधिकारों के हनन का था जिसके खिलाफ छात्रों- नौजवानों ने जेपी की अगुवाई में लोकतंत्र बहाली के सपनें को साकार किया। ठीक उसी प्रकार की परिस्थितियां आज भी देश के सामने खड़ी हो गईं हैं। नागरिक अधिकारों को समाप्त करने का षडयंत्रकारी प्रयास जारी है। संविधान संकट में है। आरक्षण समाप्त किया जा रहा है। भारत की विविधता पर खतरा मंड़रा रहा है। ऐसे में अखिलेश यादव संवैधानिक अधिकारों को सही रूप में दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यक समाज को उनकी आबादी के अनुपात में हिस्सेदारी दिलाने के लिए सड़क से सदन तक आंदोलनरत रहे हैं। जातीय जनगणना की मांग संसाधनों पर अधिकार से वंचित रह गए वर्गों के न्याय के लिए ही है।
जेपीएनआईसी में गेट लांघते हुए जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अखिलेश यादव ने स्पष्ट कर दिया है कि समाजवादियों द्वारा बताए गए सिविल नाफरमानी का रास्ता खुला हुआ है। समाजवादी विचारधारा के नायकों का सम्मान और समाजवादी विरासत को बचाए रखने के लिए अखिलेश यादव किसी भी स्तर पर समझौता नहीं करेंगे। स्वस्थ लोकतंत्र के लिए यह एक सकारात्मक दिशा है।
(राजेन्द्र चौधरी- पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं राष्ट्रीय सचिव समाजवादी पार्टी)

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव आज दोपहर देवरिया जिले के फतेहपुर गांव पहुंचकर दोनों परिवारों के बीच हुए हत्याकाण्ड की जानकारी ली तथा संवेदना प्रकट की। उन्होंने कहा कि ऐसी दर्दनाक घटना उत्तर प्रदेश में पहले नहीं हुई। हम इस घटना की निंदा करते है।
श्री अखिलेश यादव पहले सत्य प्रकाश दुबे के घर पहुंचे, और घटना के सम्बंध में जानकारी ली। उसके बाद प्रेम प्रकाश यादव के घर पहुंचकर श्रद्धांजलि दी और परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। प्रेम प्रकाश यादव की पत्नी और बेटियों से बात की। देवरिया जिले के फतेहपुर गांव में दो परिवारों के बीच हुए विवाद में 6 लोगों की हत्या हो गयी थी।
श्री अखिलेश यादव ने इस अवसर पर मीडिया से बात करते हुए कहा कि देवरिया काण्ड शासन-प्रशासन और न्याय के लिए बड़ी चुनौती है। सरकार ने स्वीकार किया है कि उसकी कमी है। छोटे अधिकारियों से गलती हुई है। इसीलिए उनके खिलाफ कार्रवाई हुई है। इस घटना को हम विधानसभा में उठाएंगे। उन्होंने कहा कि अधिकारी जिस भी स्तर के हों उन्हें न्याय करना चाहिए। प्रेम यादव के परिवार को न्याय मिलना चाहिए। समाज संतुलित न्याय चाहता है। सरकार न्याय नहीं दिला पा रही है, इसीलिए जनता खेतों में और प्रेम यादव के घर के आसपास खड़ी है।
श्री यादव ने कहा कि देवरिया में जो घटना हुई है वह गलत हुई है। देवरिया के जिलाधिकारी ने खुद कहा कि घटना रिटेलिएशन में हुई है। अगर प्रेम यादव की हत्या न हुई होती तो मासूमों की जान नहीं जाती। प्रेम यादव की हत्या धारदार हथियार से हुई। जीरो टॉलरेंस की बात करने वाली सरकार अभी तक यह सच्चाई सामने नहीं ला पाई है कि पहली घटना कैसे हुई?
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि प्रेम यादव को बुलाकर मारा गया, धोखे से मारा गया। सरकार इस बात को क्यों छुपा रही है? दोनों घरों के बीच दूरी है। आखिर क्या वजह रही कि प्रेम यादव सुबह ही सुबह दूसरे परिवार के घर गये और उनकी हत्या हो गयी।
श्री यादव ने कहा कि बुल्डोजर संस्कृति लोकतंत्र के लिए खतरनाक है। अगर बुल्डोजर से ही न्याय शुरू हो जाएगा तो अगली सरकारें भी यही करेंगी। देवरिया में घटना हुई है। दोनों परिवारों ने अपनों को खोया है। मेरी दोनों परिवारों से मिलने की जिम्मेदारी थी इसलिए मैं दोनों परिवारों के घर गया।
श्री यादव ने कहा कि हम सरकार से मांग करते हैं कि दोनों परिवारों की मदद करें और न्याय दिलाएं। मुख्यमंत्री जी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं। उन्हें इस घटना का राजनीतिक लाभ नहीं लेना चाहिए। योगी का मतलब होता है दूसरे का दुःख अपना दुःख समझे। किसी के साथ भेदभाव नहीं करना चाहिए।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा समाज को बांट रही है। समाज इसे समझ रहा है। इस सरकार की नीयत साफ नहीं है। सरकार को दोनों परिवारों के लोगों से मिलना चाहिए था। भाजपा सरकार प्रेम यादव के रिश्तेदारों को परेशान कर रही है। प्रेम यादव के परिवार की एफआईआर तक नहीं दर्ज कर रही है। सरकार इस तरह की घटनाएं रोके। सभी के साथ न्याय करे। भाजपा के नेता और कार्यकर्ता इस घटना पर राजनीति कर रहे हैं और इसका लाभ लेना चाहते हैं।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता
"वो परिवार नहीं मिलना चाहता वो उसकी भावना है, हो सकता है उसके बेटे की भावना ना भी हो, कुछ नेता है जो उसको समझा रहे होंगे। जब बुलडोजर से किसी की मां बेटी को जला दिया गया आप उस परिवार से मिलने नहीं गए, उस बेटे को सरकार ने ठंड में नंगा किया था, मैं तो कहता हूं उस बेटे से क्यों नहीं मिलते हो जाकर। मैं आर्थिक सहायता इस परिवार की और अगर वो परिवार कहेगा तो उस परिवार की भी करूंगा।"
- माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी, देवरिया
"मैं मानता हूं डीएम ने जो बात कही कि रिटेलिएशन में घटना हुई। प्रेम यादव की जान नहीं जाती तो किसी की जान नहीं जाती। आखिरकार सरकार क्यों इस बात को छुपाना चाहती है कि प्रेम यादव को बुलाकर के मारा और किसने मारा। आप बताइए क्या सुल्तानपुर में एक ब्राह्मण डॉक्टर को ड्रिल से नहीं मार दिया, क्या उनके परिवार के बच्चों को आपने गले लगाया?"
- माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी, देवरिया
समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय 19 विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ में आज महाराजा अग्रसेन की जयंती सादगी से मनाई गई। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने महाराजा अग्रसेन की चित्र पर माल्यार्पण कर सभी को बधाई दी है।
श्री यादव ने कहा कि महाराजा अग्रसेन अग्रोहा राज्य के राजा थे। वे महादानी तथा समाजवाद के प्रथम प्रणेता थे। उन्होंने जिन जीवनमूल्यों को ग्रहण किया उनमें परम्परा एवं प्रयोग का संतुलित सामंजस्य अपने शासन काल में स्थापित किया और समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए कार्य किया।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि अग्रसेन जी ने यज्ञों में पशुबलि बंद कराई थी और आर्थिक समानता पर बल दिया था। महाराजा अग्रसेन का बन्धुत्व तथा सद्भाव का संदेश आज भी प्रासंगिक है।
इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री राजेन्द्र चौधरी सहित, महाराजा अग्रसेन जयंती कार्यक्रम की संयोजिका श्रीमती अपर्णा बंसल जैन और सर्वश्री सुनील जैन, रिन्कू गुप्ता, घनश्याम अग्रवाल, आलोक अग्रवाल, विनय अग्रवाल, आकाश गोयल तथा डॉ0 नीतेन्द्र भाईजी आदि ने भी महाराजा अग्रसेन को पुष्पाजंलि अर्पित कर नमन किया।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता
आदिवासी-दलित-पिछडों की सामाजिक-आध्यात्मिक और वैज्ञानिक क्रांति पर मंथन, चिंतन एवं लेखन के ज़रिए गैर-बराबरी मिटाने व बराबरी के लिए लगातार संघर्षरत प्रोफ़ेसर कांचा आइलैय्या शेपर्ड जी से मुलाक़ात के अद्भुत पल।