इस उदाहरण से यह समझा जा सकता है कि खेती की लागत में बेतहाशा वृद्धि हुई है, जबकि लागत में हुई वृद्धि के मुकाबले MSP काफी कम है। डीज़ल के साथ खेती में इस्तेमाल होने वाली अन्य सामग्रियों और उपकरणों का मूल्य भी तीव्र गति से बढ़ा है।
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से समस्त प्रदेशवासियों को श्री गणेश उत्सव के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ। श्री गणेश जी आप सभी के जीवन में सुख, शांति, प्रेम, सद्भावना एवं समृद्धि लेकर आएं।
Saddened by the boat accident that took place in Jorhat yesterday. I pray for the safety and well-being of all those have been rescued and those who are still missing.
I urge Congress workers in the state to help with rescue and relief efforts in every way they can.
वक्रतुंड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ:।
निर्विघ्नं कुरु मे देव: सर्वकार्येषु सर्वदा।।
आप सभी को #गणेश_चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं।🌺🌺
रिद्धि सिद्धि के दाता विघ्नहर्ता मंगलकर्ता भगवान श्री विनायक आप सभी के जीवन में सुख शांति और समृद्धि का संचार करें।🙏🙏
#GaneshChaturthi
अखंड सौभाग्य की प्राप्ति और नारी संकल्प शक्ति के महापर्व लोकमंगल #हरतालिका_तीज की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।🌺🌺
संकल्प शक्ति का प्रतीक और अखंड सौभाग्य की कामना का यह पावन व्रत आप सभी के जीवन मे सुख समृद्धि और यश लेकर आएं।🙏🙏
#HartalikaTeej
विराटनगर से कांग्रेस विधायक @IndrajGurjarinc जी अस्वस्थ होने की वजह से SMS हॉस्पिटल में भर्ती हुए हैं। ईश्वर से आपके जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।
आधुनिक हिंदी साहित्य के स्तम्भ श्री भारतेंदु हरिश्चंद्र की जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि। भारतीय नवजागरण के अग्रदूत के रूप में उन्होंने अपने लेखन में गरीबी, पराधीनता, शोषण का चित्रण किया। पत्रकारिता, नाटक और काव्य के क्षेत्र में उनका बहुमूल्य योगदान सदा याद किया जाता रहेगा।
सत्य और अहिंसा के पथ पर चलते हुए देश के अन्नदाता अपने अधिकारों के लिए आंदोलन कर रहे हैं। सरकार काले कृषि कानूनों को वापस ले, देश का किसान अब किसी भी हाल में पीछे नहीं हटेगा।
#किसानद्रोही_भाजपा
कारगिल युद्ध में अपने अदम्य साहस और शौर्य से दुश्मनों को पराजित कर वीरगति प्राप्त करने वाले, परमवीर चक्र से सम्मानित कैप्टन विक्रम बत्रा जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि।🌺🙏
शिक्षा ही विकास और प्रगति का मार्ग प्रशस्त करती है,जो हमें अपने मौलिक अधिकारों एवं समाज के प्रति कर्तव्यों का बोध कराती है। आइए हम सब मिलकर देश को निरक्षरता के अभिशाप से मुक्त कर साक्षर बनाने का संकल्प लें।
आप सभी को अंतर्राष्ट्रीय #साक्षरता_दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।