@iamnktiwari@HemantSorenJMM@SudeshMahtoAJSU जिस तस्वीर को JMM ‘दुर्गति’ बता रही है, उसी तस्वीर में सुदेश महतो जी झारखंड का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं और प्रधानमंत्री झारखंड की पहचान का सम्मान कर रहे हैं। अगर यह दुर्गति है, तो फिर सम्मान किसे कहेंगे? लगता है JMM को हर जगह राजनीति दिखती है, झारखंड का गौरव नहीं।
चतरा में एयर एंबुलेंस दुर्घटना के पीड़ितों के लिए न्याय की मांग को लेकर डॉ पार्थ पारितोष के नेतृत्व में आजसू पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रतिनिधिमंडल द्वारा महामहिम राज्यपाल संतोष गंगवार से मुलाक��त ज्ञापन सौं��ा गया और पूर्व में दिए गए आश्वासन के अनुपालन के लिए पहल करने का अनुरोध किया गया।
महामहिम राज्यपाल महोदय ने आश्वस्त किया कि उक्त ज्ञापन को मुख्यमंत्री तथा राज्य सरकार तक अतिशीघ्र अग्रसारित किया जाएगा, ताकि इस गंभीर एवं संवेदनशील मामले में शीघ्र आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित हो सके।
प्रतिनिधिमंडल ने इस पूरे प्रकरण में स्पष्टता, जवाबदेही एवं त्वरित कार्रवाई की मांग करते हुए निष्पक्ष जांच, ��ोषियों पर कड़ी कार्रवाई तथा पीड़ित परिवारों को शीघ्र न्याय एवं उचित मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग दोहराई।
इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल में डॉ. अरुण कुमार, डी.पी. मिश्रा, स्वर्गीय डॉ. विकास गुप्ता के पिता श्री बजरंगी प्रसाद एवं उनके भाई श्री सुभाष गुप्ता भी शामिल थे।
चतरा विमान हादसे को 1 महीना 1 दिन हो गया, फिर भी न जांच रिपोर्ट आई, न पीड़ित परिवारों को मुआवजा मिला, न कोई जिम्मेदार अधिकारी सामने आया।
जिस राज्य के स्वास्थ्य मंत्री खुद डॉक्टर हो, वहाँ ऐसी संवेदनहीनता बेहद चिंताजनक है। जब डॉक्टर ही सुरक्षित नहीं, तो जनता कैसे सुरक्षित होगी?