आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi_in जी के आह्वान पर “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत मुख्यमंत्री @myogiadityanath के नेतृत्व में वृक्षारोपण महायज्ञ में सम्मिलित होकर आज भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ नोएडा सेक्टर ५५ के पार्क में वृक्षारोपण किया !!
#एक_पेड़_माँ_के_नाम
लोकप्रिय राजनेता, भारत के यशस्वी रक्षा मंत्री आदरणीय श्री राजनाथ सिंह जी के जन्मदिन पर उन्हें हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई !
. प्रभु श्री राम जी से आपके लिए उत्तम स्वास्थ्य के साथ सुदीर्घ एवं सुयशपूर्ण शतायु जीवन की प्रार्थना करता हूँ ।@rajnathsingh
सम्पूर्ण कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाने के लिए धारा 370 के प्रखर विरोधी ,कश्मीर के लिए ही आज के दिन श्रीनगर में अपने प्राणोत्सर्ग करने वाले , जनसंघ के संस्थापक , शिक्षाविद् , प्रसिद्ध बैरिस्टर डॉ० श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि कोटि नमन , वंदन !
वीरता, साहस और अदम्य स्वाभिमान की अमर प्रतीक, भारत की महान वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई जी के बलिदान दिवस पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
मातृभूमि की रक्षा के लिए दिया गया उनका सर्वोच्च बलिदान युगों-युगों तक राष्ट्रभक्ति, आत्मसम्मान और पराक्रम की प्रेरणा देता रहेगा।
"मैं अपनी झाँसी नहीं दूँगी" का उनका अमर संकल्प आज भी प्रत्येक भारतीय के हृदय में राष्ट्रप्रेम की ज्योति प्रज्वलित करता है।
विनम्र श्रद्धांजलि!
आज विश्व वृद्ध दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस का संदेश-
अभिवादनशीलस्य नित्यं वृद्धोपसेविनः।
चत्वारि तस्य वर्धन्ते आयुर्विद्या यशो बलम्॥
अर्थ: जो व्यक्ति सदैव बड़ों का सम्मान और सेवा करता है, उसकी आयु, विद्या, यश और बल—ये चारों बढ़ते हैं।
बीते 12 वर्ष सरकार और समाज की सहभागिता का उत्सव मनाने वाले रहे हैं। आने वाले समय में भी हमें इसी जन-विश्वास और जनभागीदारी की सामूहिक शक्ति को साथ लेकर चलना है।
‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना हमारे लिए सर्वोपरि रही है, इसलिए हम बेहद सधे तरीके से असंभव समझे जाने वाले कई निर्णय भी ले पाए हैं। देशहित के बड़े फैसलों का ये सिलसिला और भी तेज गति से आगे बढ़ेगा।
संगच्छध्वं संवदध्वं सं वो मनांसि जानताम्।
देवा भागं यथा पूर्वे संजानाना उपासते॥
अर्थ: साथ चलो, साथ बोलो और अपने मनों को एक बनाओ; जैसे प्राचीन देवता एकमत होकर यज्ञ करते थे।
राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पण और सेवाभाव हमारी अमूल्य पूंजी रही है। बीते 12 वर्षों में 'सबका साथ, सबका विकास' की भावना से प्रेरित निरंतर प्रयासों से ही आज हम एक सशक्त और आत्मनिर्भर भारत की ओर अग्रसर हैं।
#12YearsOfSeva
आर्यकर्मणि रज्यन्ते भूतिकर्माणि कुर्वते।
हितं च नाभ्यसूयन्ति स वै पण्डित उच्यते॥
दादरा और नगर हवेली के साथ-साथ दमन और दीव में विकास की अनंत संभावनाएं हैं। यहां की जनता-जनार्दन प्रगति के जिस सपने को देख रही है, उसे साकार करने में हमारी सरकार निरंतर जुटी हुई है।
आज 7 जून को प्रतिवर्ष विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य सुरक्षित, स्वच्छ एवं पौष्टिक भोजन के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। यह दिवस संयुक्त राष्ट्र और विश्व स्वास्थ्य संगठन के सहयोग से मनाया जाता है।
श्लोक -
अन्नं हि प्राणिनां प्राणः, स्वास्थ्यस्य च परं धनम्।
शुद्धमन्नं सदा भुञ्ज्यात्, रोगाः दूरं पलायते॥
अर्थ: अन्न प्राणियों का प्राण है और स्वास्थ्य सबसे बड़ा धन है। इसलिए सदैव शुद्ध भोजन करना चाहिए, जिससे रोग दूर रहते हैं।
प्रकृति का संरक्षण केवल एक दायित्व नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और संस्कारों का भी अभिन्न हिस्सा है।
मधु वाता ऋतायते मधु क्षरन्ति सिन्धवः।
माध्वीर्नः सन्त्वोषधीः॥