Water Resources & Water Supply Expert,Poet,Writer,Social worker,Film maker,Artist. Doctorate in WRD,SVNIT,Surat, ME, IWM, IIT Roorkee,BE,Civil,MITS,Gwalior,LLB.
जय माँ भगवती!
भोपाल के भवानी चौक स्थित मंदिर में विराजमान कर्फ्यू वाली माता जी के चरणों में प्रणाम है।
देवी माँ से सभी भक्तों के लिए अथाह शांति, शक्ति और समृद्धि के आशीर्वाद की कामना है।
नमामि देवं सकलार्थदं तं सुवर्णवर्णं भुजगोपवीतम्ं।
गजाननं भास्करमेकदन्तं लम्बोदरं वारिभावसनं च॥
सीहोर के चिंतामन गणेश मंदिर में विराजमान विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश जी की कृपा से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और आरोग्यता का वास हो, यही करबद्ध प्रार्थना है।
ॐ हं हनुमते नमः
इंदौर स्थित श्री सिद्धेश्वर वीर बालाजी मंदिर में विराजमान बजरंगबली जी की कृपा से सभी प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो, सबका मंगल हो; यही करबद्ध प्रार्थना है।
ॐ क्रीं कालिकायै नमः
रतलाम स्थित कालिका माता मंदिर में विराजमान देवी कालिका जी के पावन चरणों में मेरा नमन है।
मैया से प्रार्थना है कि उनका आशीर्वाद हम सभी पर सदा बना रहे।
ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं श्री सिद्ध लक्ष्म्यै नम:
इंदौर के राजवाड़ा स्थित श्री महालक्ष्मी मंदिर में विराजमान माँ महालक्ष्मी जी की असीम कृपा से हर घर-आंगन में सुख-समृद्धि, धन-वैभव, सौभाग्य एवं खुशियों का निरंतर प्रवाह बना रहे, यही मंगलकामना करता हूँ।
या देवी सर्वभूतेषु शक्तिरूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।।
रायसेन जिले के कंकाली माता मंदिर में विराजमान देवी मां की कृपा से हर घर-आँगन में सुख, समृद्धि, खुशहाली आए; सबका मंगल और कल्याण हो, यही मंगलकामना करता हूँ।
नमामि देवं सकलार्थदं तं सुवर्णवर्णं भुजगोपवीतम्ं।
गजाननं भास्करमेकदन्तं लम्बोदरं वारिभावसनं च॥
उज्जैन स्थित चिंतामन गणेश मंदिर में विराजमान विघ्नहर्ता, मंगलकर्ता भगवान श्री गणेश जी की कृपा से सबके जीवन में सुख, समृद्धि एवं वैभव का प्रकाश हो, यही करबद्ध प्रार्थना है।
सच्चा ज्ञान देश, समाज और समस्त मानवता के कल्याण का मार्ग प्रशस्त करता है। इसलिए यह जरूरी है कि हमारा ज्ञान और हमारे कर्म पूरी मानवता के लिए प्रेरणा बनें।
आत्मा शुद्धः सदा नित्यः सुखरूपः स्वयम्प्रभः।
अज्ञानान्मलिनो भाति ज्ञानाच्छुद्धो भवत्ययम्।।
ॐ नमो भगवते आंजनेयाय महाबलाय स्वाहा:
खाचरोद स्थित श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर में विराजमान बजरंगबली जी की कृपा से हर घर-आंगन में सुख, समृद्धि व आनंद का वास हो, यही कामना करता हूं।
जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत गंगा दशमी के अवसर पर आज नगर परिषद ताल के वार्ड क्रमांक 6 स्थित RMD कॉलोनी की बावड़ी में जनप्रतिनिधियों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं एवं नगर परिषद कर्मचारियों द्वारा श्रमदान कर सफाई अभियान चलाया तथा स्वच्छता की शपथ ली गई।