🍎🥬 रेल पार्सल सेवा के माध्यम से फल एवं सब्जी परिवहन के नए अवसर
पूर्व मध्य रेल का पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल फल एवं सब्जी उत्पादकों एवं व्यापारियों की परिवहन आवश्यकताओं के अनुरूप रेल पार्सल समाधान विकसित करने की दिशा में कार्य कर रहा है।
यदि आप अपना माल रेल पार्सल सेवा के माध्यम से भेजना चाहते हैं, तो अपनी परिवहन आवश्यकताओं की जानकारी हमारे साथ साझा करें।
📞 श्री अनिल कुमार, मुख्य टिकट निरीक्षक (मुख्यालय)
मो.: 9651450139
रेल पार्सल सेवा को चुनें — सुरक्षित, अपेक्षाकृत त्वरित, किफायती एवं पर्यावरण-अनुकूल परिवहन का विश्वसनीय विकल्प।
#RailParcel #ParcelService #IndianRailways #EastCentralRailway #DDUDivision #Logistics #Fruit #Vegetable #Freight #BusinessDevelopment
मालगाड़ियों के इंटरचेंज में पंडित दीन दयाल उपाध्याय (डीडीयू) मंडल ने चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 का सर्वोच्च प्रदर्शन दर्ज किया।
🚆 18 जुलाई 2026 को 24 घंटे के दौरान डीडीयू मंडल ने 439 मालगाड़ियों का इंटरचेंज (25 लॉन्ग हॉल ट्रेनें सहित) किया, जिसमें 217 टेकन ओवर एवं 222 मेड ओवर शामिल हैं। प्रयागराज दिशा में उत्तर मध्य रेल एवं डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर को 85 मालगाड़ियों का मेड ओवर भी चालू वित्तीय वर्ष का सर्वोच्च प्रदर्शन रहा।
उल्लेखनीय है कि 439 मालगाड़ियों के इंटरचेंज के साथ-साथ मंडल ने 158 मेल/एक्सप्रेस सहित 255 यात्री ट्रेनों का भी सुरक्षित परिचालन सुनिश्चित किया। इस प्रकार कुल 694 ट्रेनों के अत्यधिक व्यस्त परिचालन के बावजूद मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों की 94.19% समयपालनता बनाए रखना डीडीयू मंडल की उत्कृष्ट परिचालन क्षमता, प्रभावी समन्वय एवं दक्ष रेल प्रबंधन का परिचायक है।
#EastCentralRailway #DDUDivision #IndianRailways #FreightOperations #RailOperations