राजस्थान के फैंस अपने घर में अपनी टीम का हौसला बढ़ाने के हकदार हैं। अपनी मिट्टी, अपना मैदान और अपने फैंस को छोड़कर गुवाहाटी में मैच कराना फैंस के साथ धोखा है। मैनेजमेंट को इस पर फिर से विचार करना चाहिए।
गुवाहाटी के बजाय राजस्थान में मैच होने से न केवल खेल प्रेमियों को खुशी मिलेगी, बल्कि स्थानीय व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा।
राजस्थान रॉयल्स का 'हल्ला बोल' जयपुर के SMS स्टेडियम में ही गूँजना चाहिए।
#IPL2026 #RajasthanRoyals
राहुल गांधी जी से उनके आवास 10 जनपथ पर परिवार सहित आत्मीय मुलाकात कर सगाई का निमंत्रण देने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
उनसे मिलकर नई ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार हुआ। उनका स्नेह, आशीर्वाद और आत्मीय स्वागत ने इस अवसर की गरिमा और बढ़ा दी।
यह भेंट औपचारिकता से कहीं आगे, भावनाओं से भरी रही। जीवन के इतने महत्वपूर्ण पल को साझा करते हुए मन में गहरा अपनापन और गर्व दोनों का अनुभव हुआ। पूरे समय वातावरण में उत्साह, आत्मीयता और अपनत्व बना रहा।
हमने केवल निमंत्रण-पत्र नहीं दिया, बल्कि अपनी खुशियों में सहभागी बनने का आग्रह किया।
@RahulGandhi@DharmendraR_INC@INCIndia
📍 नई दिल्ली
छतरपुर स्थित भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ जी के आवास पर कल सुबह सपरिवार पहुंच कर उनसे मुलाकात कर मेरे पुत्र गिरीश राठौड़ की सगाई समारोह की कुंकुम-पत्रिका देकर उन्हें सपरिवार पधारने का सादर निमंत्रण दिया।
#JagdeepDhankhar@GirishRathore7_
बिलाली में मेरे बचपन के मित्र श्री ग्यारसी लाल गुर्जर के पोता होने पर आज उनके निवास पहुँचकर शुभकामनाएँ दी एवं नवजात को स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन हेतु आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर गुरु नानक देव सिख कल्याण बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष श्री हरपाल सिंह राणा तथा युवा कांग्रेस के पूर्व सचिव श्री दीनबंधु शर्मा भी साथ रहे।
नारायणपुर के ग्राम📍खरवा में जल जीवन मिशन की डाली गई पाइपलाइन 15 दिनों से टूटी पड़ी थी जिससे पेयजल आपूर्ति पूरी तरह ठप थी ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंचकर जलदाय विभाग के अधिकारीयों से वार्तालाप कर पाइपलाइन को ठीक करवा पेयजल सप्लाई चालू करवाये
@SachinPilot@RahulGandhi
हमारे पैतृक गाँव नाँद के चाट वाले भोमिया जी महाराज, स्वर्गीय श्री शालिम सिंह जी जोधा एवं सभी पितृगणों के देवस्थान पर सपत्नीक हाज़िर हो समस्त प्रदेशवासियों की सुख- समृद्धि एवं खुशहाली के लिए मंगल कामना की।
पूर्व RCA अध्यक्ष एवं जालोर-सिरोही लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी श्री वैभव गहलोत जी से सौजन्य भेंट कर उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की। ईश्वर से प्रार्थना है कि आप दीर्घायु हों, स्वस्थ रहें और सदैव समाज सेवा में अग्रसर रहें।
#DharmendraRathore@INCIndia@INCRajasthan@VaibhavGehlot80
Happy Birthday to my hero, my mentor, and my greatest strength—Papa Hukum! Your wisdom and values shape my life every day. Wishing you endless joy, good health, and all the happiness you truly deserve! ❤️ 🥰😍💝🫡🙏
हमारे नांद के पारिवारिक सदस्य श्री भवानी सिंह राठौड़ (मारसाब) के पुत्र के वैवाहिक समारोह में शामिल हुआ एवं नव दंपति को सुखद दाम्पत्य जीवन हेतु आशीर्वाद एवं अग्रिम शुभकामनाएं दी। #DharmendraRathore
कोई इतना साधारण कैसे हो सकता है..?
हाल ही में, जयपुर में एक प्रसिद्ध यूट्यूबर एल्विश यादव और पूर्व कैबिनेट मंत्री के पुत्र पुलिस एस्कॉर्ट के साथ घूमते नजर आए, जिसके बाद यह वीडियो वायरल हो गया। इससे पहले भी कुछ राजनेताओं के पुत्रों के ऐसे वीडियो सामने आ चुके हैं, जो उनके शौक और दिखावे को दर्शाते हैं।
इन सबके बीच, एक ऐसा व्यक्तित्व हैं जो सादगी और विनम्रता का प्रतीक हैं- गिरीश राठौड़। वे पूर्व राजस्थान पर्यटन विकास निगम (RTDC) के अध्यक्ष श्री धर्मेंद्र सिंह राठौड़ के पुत्र हैं। गिरीश ने कभी भी अपने पिता की पदवी का लाभ नहीं उठाया और हमेशा दूसरों को प्रेरित करने में लगे रहे। उनकी सरलता और जमीन से जुड़े होने का स्वभाव उन्हें विशेष बनाता है।
गिरीश राठौड़ का जीवन युवाओं के लिए एक प्रेरणा है। वे हमेशा लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनते हैं और समाधान के लिए तत्पर रहते हैं, बिना किसी प्रचार-प्रसार के। उनकी विनम्रता और सेवा भावना समाज के लिए एक मिसाल है।
यह उनके माता-पिता के दिए गए संस्कारों का ही परिणाम है कि गिरीश ने सादगी और सेवा को अपने जीवन का मूल मंत्र बनाया है। आज के समय में, जहां कई नेता पुत्र अपने पद और शक्ति का दिखावा करते हैं, वहीं गिरीश राठौड़ जैसे व्यक्तित्व समाज में सकारात्मकता और नैतिकता का संदेश फैलाते हैं।
@GirishRathore7_@DharmendraR_INC