Please don't loose your class Mr. Gandhi.
We need some educated, decent and sensible person in our politics.
स्तरहीन लोग तो भरे पङे हैं।
@RahulGandhi#RaGa
"कभी-कभी कुछ छोटी-छोटी,दबी
छिपी,सहमी सी बातें भी हमारा
भविष्य बुन देती हैं बस वो शोर नही
करतीं और हम उनकी सुगबुगाहट
महसूस नही कर पाते क्योंकि हमे तो
शोर की आदत पड़ चुकी होती है"
("मेरे लिए तुम काफी हो")
~डॉ #सुषमा_गुप्ता
कृतियां:अतीत की परछाइयाँ,
दो नैना एक कहानी आदि
#जन्मदिन
"प्रेम अधूरा रह जाता है उन लोगों
का जो कर लेते हैं प्रेम उनसे जिनका
जीवन भूतकाल में फँसा रह जाता है"
("बंद घड़ी में अटका दिल":से)
*
पैसा,रिश्ते,प्रेम या अभिमान,
हर जीवन की अपनी चिठ्ठी!
मृत्यु का बस एक ही सत्य है,
शरीर को हो जाना है मिट्टी!!
~डॉ #सुषमा_गुप्ता
यूट्यूबर,कथाकार,कवि
कहते हैं "अकेला चना भाङ नहीं फोङ सकता" लेकिन तमिलनाडु के सी एम "जोसेफ विजय" फोङ रहे हैं (अभी तक तो)। काश! ऐसा बदलाव हमारी केन्द्रीय राजनीति में भी आ जाए।
#Indianpolitics
लखनऊ में जो हृदय विदारक हादसा हुआ उसके लिए सांत्वना शब्द नहीं हैं। बस विनती है कि इस समय अपना कवि धर्म त्याग दें। इन बच्चों की फोटो लगाकर कविता ना लिखें। श्रद्धांजली के दो शब्द काफी हैं। थोङा इंसान बचे रह गए हो तो प्लीज ऐसे हादसों को अपना कवित्व दिखाने का अवसर ना बनाएं। #lucknow
X-ray 7/10
कांग्रेस के बरसों के मुस्लिम तुष्टिकरण के शासन के बाद भाजपा शासनकाल ने हिंदू तुष्टिकरण के नाम पर सत्ता संभाली और आज तक उसी तुरुप के पत्ते को ये भुना रही है लेकिन देश का पूर्ण विकास धर्मान्धता की सङक पर चल कर नहीं हो सकता।#RaGa#Rahulgandhi#indianpolitics
X-ray 6/10
अगर आपको युवाओं से जुड़ना है तो बेरोजगारी का मुद्दा उठाइए। गरीबों से जुड़ना है तो महंगाई का मुद्दा उठाइए और महिलाओं से जुड़ना है तो सुरक्षा का मुद्दा उठाइए। बाकि सारी बातें बेमानी हैं। #RaGa#Rahulgandhi#indianpolitics@RahulGandhi
X-ray 5/10
गाँधी व नेहरू के अपने समय में महिलाओं के साथ, इंदिरा गाँधी के पुरुषों के साथ कैसे सम्बन्ध रहे! इन व्यक्तिगत प्रश्नों का उत्तर राहुल गाँधी से मांगने का क्या औचित्य है जबकि देश में सामाजिक व आर्थिक समस्याओं की कमी नहीं है! @RahulGandhi#RaGa#rahulgandhi#indianpolitics
X-ray 4/10
माना शिक्षा हमेशा व्यवहारिकता नहीं ला सकती किंतु शिक्षा गरिमा, समझ व दूर दृष्टि तो देती ही है। यदि शिक्षा का महत्व नहीं होता तो अब तक सभी शिक्षण संस्थान बंद हो चुके होते। पढ़े लिखे विपक्षी नेता व डिग्री की लुका छुपी करते विश्व गुरु में कुछ तो अंतर होगा ही।
#RaGa
जिस इंसान को पप्पू बोलकर आज सब खिल्ली उङाते हैं, उस एक इंसान को पप्पू साबित करने में सत्तासीन पार्टी ने अपनी पूरी ताकत लगा दी क्योंकि वही अकेला है जो उन्हें टक्कर दे सकता है। हर अपमान के बदले उस इंसान ने डटे रहना चुना। यह होता है दृढ व्यक्तित्व। #RaGa#Rahulgandhi#Indianpolitics
X-rays 3/10
जो लोग नेहरू जी के चरित्र और उनके कार्यकाल का दुष्प्रचार करते नहीं थकते आज वही लोग उनके कार्यकाल की संख्यात्मक बराबरी करते हुए इतरा रहे हैं।
#Raga#indianpolitics#Rahulgandhi
X- ray 2/10
भारतीय राजनीति की सबसे बङी दिक़्क़त ये है कि हमें कभी अच्छे या बुरे में से चुनाव करने का मौका नहीं मिला। हमें हमेशा बुरे या बहुत बुरे में से चुनना पङा।
#RaGa#indianpolitics#RahulGandhi
X-ray 1/10
हम भारतीय इतने Legacy freak हैं कि चाहते हैं कि हर नई पीढी, पुरानी पीढी की Legacy को ढोती चले। चाहे आज की परिस्थितियाँ पुराने समय से कितनी अलग हों लेकिन राहुल गाँधी के कंधों पर अभी भी नेहरू और इंदिरा गांधी की Legacy का भार बना हुआ है।
#RaGa#Rahulgandhi#politics