मैं मौत से नहीं डरता;
मुझे अपने देश की
स्वतंत्रता के लिए
मरने पर गर्व है।
- सरदार उधम सिंह 🌸
जलियांवाला बाग
महान क्रांतिकारी सरदार उधम सिंह जी के बलिदान दिवस पर सादर नमन।
हम जिनके लिए त्याग करते हैं,
उनसे किसी बदले की आशा ना रखकर भी
उनके मन पर शासन करना चाहते हैं।
चाहे वह शासन उन्हीं के हित के लिए हो।
त्याग की मात्रा जितनी ज़्यादा होती है,
यह शासन भावना उतनी ही प्रबल होती है।
- प्रेमचंद 🌸
गुरु आकाश के जैसे विशाल और समुद्र के जैसे गहरे होते हैं, स्मरण रखिए इन दोनों ही स्थानों पर पदचिह्न नहीं पाए जाते। इसलिए गुरु जहाँ देख रहे हैं वह नहीं, गुरु जहाँ दिखा रहे हैं वह धारण करने योग्य होता है।
गुरु मार्ग का नहीं दिशा का निर्धारण करते हैं, वे अपने शिष्यों के लिए मार्ग बनाते नहीं हैं, अपने शिष्यों को मार्ग दिखाते हैं।
गुरु करेक्ट नही डिरेक्ट करते हैं, इसलिए शिष्यों को चाहिए की वे उनके निर्देशों पर रीऐक्ट नही ऐक्ट करें।
परमपूज्य गुरुदेव दद्दाजी के श्रीचरणों में दण्डवत प्रणाम सहित आप सभी को गुरु पूर्णिमा पर्व की हार्दिक बधाई व अशेष शुभकामनाएं जय श्री दद्दाजी.. शुभम् भवतु शिवम् भवतु~#आशुतोष_राना 🌹🙏
गुरु ब्रह्मा गुरु विष्णु: गुरु देवो महेश्वरः
गुरु साक्षात् परब्रह्म तस्मै श्री गुरवे नमः।
आप सभी को गुरुपूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं।
#गुरु_पूर्णिमा#GuruBlessings
गुरु को सर पर राखिए,
चलिए आज्ञा माही।
कह कबीर ता दास को
तीन लोक भय नाही॥
- कबीरदास 🌸
गुरु मार्ग का नहीं दिशा का निर्धारण करते हैं। गुरु करेक्ट नही डिरेक्ट करते हैं, इसलिए शिष्यों को चाहिए की वे उनके निर्देशों पर रीऐक्ट नही ऐक्ट करें।
परमपूज्य गुरुदेव दद्दाजी के श्रीचरणों में दण्डवत प्रणाम सहित आप सभी को गुरुपूर्णिमा पर्व की हार्दिक बधाई व अशेष शुभकामनाएं 🌹🙏😊
- आशुतोष राना @ranaashutosh10
झूठ क्यूँ बोलते हो तुम ?
क्यूँकि झूठ में उम्मीद होती है।
झूठ आखिर में उम्मीद तोड़ता भी तो है।
झूठ से 'आखिर' तक बात चलती तो है।
वर्ना सारे रिश्ते एक शाम में खत्म हो जाएँ।
- दिव्यप्रकाश दुबे 🌸
(मुसाफ़िर कैफे से एक अंश)
#MusafirCafe#Netflix
ऑक्सीजन की कमी से
बहुत-सी नदियाँ मर गईं
पर किसी ने ध्यान नहीं दिया
कि उनकी लाशें तैर रही हैं
मरे हुए पानी में अब भी
नदी की लाश के ऊपर
आदमी की लाश डाल देने से
किसी के अपराध पानी में घुल नहीं जाते
वे सब पानी में तैरते रहते हैं
जैसे नदी के साथ
आदमी की लाशें तैर रही हैं
मरे हुए पानी में अब भी
एक दिन जब सारी नदियाँ
मर जाएँगी ऑक्सीजन की कमी से
तब मरी हुई नदियों में तैरती मिलेंगी
सभ्यताओं की लाशें भी
नदियाँ ही जानती हैं
उनके मरने के बाद आती है
सभ्यताओं के मरने की बारी।
- जसिंता केरकेट्टा 🌸
जहां हृदय में सच्चाई होती है, वहां चरित्र में सुंदरता होती है। चरित्र में सुंदरता होने पर घर में सामंजस्य होता है। घर में सामंजस्य होने पर राष्ट्र में व्यवस्था होती है। राष्ट्र में व्यवस्था होने पर विश्व में शांति होती है।”
– एपीजे अब्दुल कलाम 🌸
आज पेज अपने पांचवें वर्ष में प्रवेश कर रहा है साहित्य मनुष्य के हृदय को सुंदर और समाज को समृद्ध बनाता है कोशिश है और भी कुछ रोचक और नई चीजें पहुंचाने की जल्द आपके सामने और भी नए अध्याय पेज पर जोड़े जायेंगे
आप सभी के साथ और अमूल्य प्रेम के लिए हृदय तल से आभार
@Nitesh_escritor
ऐ मातृभूमि तेरी जय हो, सदा विजय हो
प्रत्येक भक्त तेरा, सुख-शांति-कान्तिमय हो
- राम प्रसाद बिस्मिल
कारगिल विजय दिवस पर मातृभूमि पर मर मिटने वाले अमर शहीदों को नमन।
#kargilvijaydiwas
देश के सच्चे पत्रकारों को सलाम। 🫡
पत्रकार के लिए सबसे बड़ी चीज है- कलम ।
जो न रुकनी चाहिए, न झुकनी चाहिए,
न अटकनी चाहिए और न ही भटकनी चाहिए ।
- माखनलाल चतुर्वेदी 🌸📕📚
The unedited Media, Gajendra Singh, shyam meera Singh, Medha Yadav, Sharad Sharma, Aryan misra Kavya karnatac, Bablu Saini, Samdish Bhatia, Ajeet Anjum, peek TV, harsh Yadav
#independentjournalists
पलट देते हैं हम मौजे-हवादिस अपनी जुर्रत से
कि हमने आँधियों में भी चिराग अक्सर जलाये हैं।
- रामप्रसाद बिस्मिल 🌸
कारगिल विजय दिवस की शुभकामनाएं।
वीर सैनिकों को सादर नमन।
#KargilVijayDiwas
पुण्य के चारों धाम…
⭕️‼️⭕ 🙏
उड़िया सिनेमा के सुपरस्टार, लोकप्रिय राजनेता और मेरे अत्यंत प्रिय अनुज @AnubhavMohanty_ के अनुपम स्वर में महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी के श्रीचरणों में समर्पित मेरे इस भक्ति गीत का आनंद लीजिए. प्रसिद्ध संगीतकार प्रिय @kshitijtarey के सुमधुर संगीत से सजी इस रचना का पूरा वीडियो ‘29 Two Nine Music Bhakti’ YouTube Channel पर उपलब्ध है : https://t.co/y2wqwPMhBn
जय जगन्नाथ 🚩