#DrugFreeHaryana का सन्देश लेकर सभी विधानसभा क्षेत्रों से गुजरेगी साइक्लोथॉन : श्री नायब सिंह सैनी, मुख्यमंत्री, हरियाणा
#VideoConference मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने विडियो कॉन्फ्रेंस से गुरुग्राम सहित प्रदेश के सभी जिलों में साइक्लोथॉन - 2025 को सफल बनाने का दिया सन्देश
#Registration मुख्यमंत्री ने की युवाओं से अपील, साइक्लोथॉन में भागीदारी के लिए हरियाणा उदय पोर्टल पर करें रजिस्ट्रेशन*
#Gurugram जिला में 11 अप्रैल को दाखिल होगी साइक्लोथॉन और 12 को बाढ़सा से झज्जर में दाखिल होगा साइकिल सवारों का जत्था
#Cyclothon एडीसी श्री हितेश कुमार मीणा ने विडियो कॉन्फ्रेंस के उपरान्त साइक्लोथॉन को जिला में सफल बनाने के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश
#SayNoToDrugs प्रदेश के युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक करने के लिए हिसार से 5 अप्रैल से साइक्लोथॉन का शुभारम्भ होगा। ड्रग फ्री हरियाणा थीम को लेकर यात्रा प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों से गुजरेगी।
साइक्लोथॉन में भागीदारी के लिए हरियाणा उदय पोर्टल पर करें पंजीकरण
मुखयमंत्री ने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य के लिए इस महत्वपूर्ण आयोजन में अपनी बढ़ चढ़ कर भागीदारी करें। साइक्लोथॉन यात्रा में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन लिंक जारी किया गया जिस पर कोई भी व्यक्ति रजिस्ट्रेशन कर सकता है। इस यात्रा का उद्देश्य लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक करना है। हरियाणा उदय पोर्टल पर उपलब्ध (https://t.co/lM1lBi8IrS) के जरिये अपना रजिस्ट्रेशन करें।
जनभागीदारी से किया जाएगा नशे के खिलाफ जनजागरण
एडीसी ने विडियो कॉन्फ्रेंस के उपरांत अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जिले के ग्राम पंचायतों, कॉलेजों, स्कूल, एनजीओ, विभिन्न एसोसिएशन, नशा मुक्ति केंद्र आदि से ड्रग फ्री हरियाणा मुहिम में शामिल किया जाए। साइक्लोथॉन 11 अप्रैल को फरीदाबाद की तरफ से जिला गुरुग्राम की सीमा में प्रवेश करेगी। साइक्लोथॉन का जिला में जनभागीदारी के साथ भव्य स्वागत किया जाएगा। यह महत्वपूर्ण यात्रा जिला वासियों को नशे के खिलाफ संदेश देगी।
घर घर तक पहुँचाया जाए नशा मुक्त हरियाणा का सन्देश
साइक्लोथॉन का उद्देश्य नशा मुक्त हरियाणा का संदेश हर घर तक पहुँचाना है और इसके लिए स्थानीय युवाओं, छात्रों, खिलाड़ियों, और सामाजिक-धार्मिक संस्थाओं को जोड़ा जाएगा।
#NonStopHaryana
🏑 हॉकी के एस्ट्रोटर्फ ग्राउंड का उद्घाटन! 🏑
हॉकी के एस्ट्रोटर्फ ग्राउंड का उदघाटन किया केंद्रीय मंत्री श्री राव इंद्रजीत सिंह ने दस करोड़ रूपए की लागत से तैयार हुआ एस्ट्रोटर्फ ग्राउंड।
केंद्रीय सांख्यिकी व कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्री श्री राव इंद्रजीत सिंह ने कहा है कि हॉकी का नया एस्ट्रोटर्फ ग्राउंड बनने से जिला के हॉकी खिलाड़ियों को खेलने के बेहतर अवसर मिल सकेंगे। इस खेल में भारत की टीम के लिए यहां से नए खिलाड़ी तैयार होने चाहिए।
स्थानीय नेहरू स्टेडियम परिसर में करीब दस करोड़ रूपए की लागत से बन कर तैयार हुए एस्ट्रोटर्फ ग्राउंड का उद्घाटन करने के बाद राव इंद्रजीत सिंह खिलाड़ियों को संबोधित कर रहे थे। उनके साथ हरियाणा के खेल एवं वन पर्यावरण मंत्री श्री संजय सिंह, उपायुक्त श्री निशांत कुमार यादव व एसडीएम श्री सोनू भट्ट भी मौजूद रहे।
#उद्घाटन #हॉकी #एस्ट्रोटर्फग्राउंड #खेल #स्पोर्ट्स #गुरुग्राम #हरियाणा
आज केंद्रीय राज्यमंत्री श्री @Rao_InderjitS जी के साथ गुरुग्राम के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में खेलो इंडिया महाकुंभ हरियाणा का शुभारंभ किया ।
इसके साथ ही हॉकी के लिए 10 करोड़ रुपए की लागत से तैयार किए गए अंतर्राष्ट्रीय स्तर के एस्ट्रोट्रफ ग्राउंड का उद्घाटन किया!
Inaugurated "Khelo India Maha Kumbh Haryana" organized at Tau Devi Lal Stadium, Gurugram. By @Rao_InderjitS After flag hoisting, addressed the players participating in various competitions and encouraged them and wished them well. @DC_Gurugram@dsya_haryana@KanwarSanjay3 g
गुरुग्राम के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में आयोजित "खेलो इंडिया महाकुंभ हरियाणा" का शुभारंभ किया। ध्वजारोहण के उपरांत विभिन्न स्पर्द्धाओं में भाग ले रहे खिलाड़ियों को संबोधित कर उनका उत्साहवर्धन किया एवं शुभकामनाएं दी।
#मैराथन से दिया गया वोट देने का संदेश
चुनाव का पर्व-देश का गर्व स्लोगन के साथ चलाए जा रहे हैं स्वीप कार्यक्रम-एडीसी
बच्चों से लेकर बुजुर्ग भी दौड़े मैराथन में
जिला प्रशासन की ओर से चलाए जा रहे स्वीप अभियान के तहत आज सुबह 6 बजे ताऊ देवीलाल स्टेडियम से मेफील्ड गार्डन और वापस स्टेडियम परिसर तक पांच किलोमीटर की मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। इसमें एक हजार से अधिक खिलाडिय़ों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। स्वीप कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एवं एडीसी हितेश कुमार मीणा ने हरी झंडी दिखाकर मैराथन रेस को रवाना किया।
#ChunavKaParv #DeshKaGarv #Gurugram #Haryana
#100Plus #Myvote #SVEEP
गुरूग्राम में हॉकी खिलाड़ियों का जल्द ही एस्ट्रोटर्फ मैदान पर हॉकी खेलने का सपना पूरा होने वाला है। सिविल लाइन्स स्थित नेहरू स्टेडियम में 7.79 करोड़ की लागत से बनकर तैयार। अंतरराष्ट्रीय स्तर के एस्ट्रोटर्फ मैदान में सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। सभी काम निर्धारित लक्ष्यों के साथ पूर्ण हो इसे लेकर उपायुक्त श्री निशांत कुमार यादव ने आज एस्ट्रोटर्फ मैदान का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों व निर्माण से जुड़ी एजेंसी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
#निरीक्षण #नेहरूस्टेडियम #सिविललाइन्स #एस्ट्रोटर्फमैदान #हॉकी #स्पोर्ट्स #खेलेगा_इंडिया #गुरुग्राम #हरियाणा
#Gurugram मैराथन बनी साइबर सिटी का एनुअल इवेंट।
#CMAnnouncement मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने की घोषणा।
#AnnualEvent हर साल फरवरी के आख़िरी रविवार को गुरुग्राम मैराथन का होगा आयोजन।
#Flagoff मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने दिखाई मैराथन को झंडी, विजेताओं कों किया सम्मानित।
#Cricket खिलाड़ी शिखर धवन के साथ मुख्यमंत्री ने रनिंग ट्रैक पर बढ़ाया खिलाडियों का उत्साह।
#GurugramMarathon2024
#MyCityMyRun
#Haryana
District Administration is organizing Gurugram Marathon on 25th Feb 2024!
📅 Date: February 25th, 2024
📍 Location: Leisure Valley, Sector 29 Gurugram
Register now at https://t.co/VBNakFcdbA and be a part of this incredible event!
#GurugramMarathon#MyCityMyRun
Gurugram athletes will not face any shortage of resources. They continue their relentless efforts to achieve national and international accomplishments while keeping their passion alive. The administration will extend full support and encouragement to them.
Today, in the premises of the Nehru Stadium, under the CSR scheme, sports kits for boxing and hockey were distributed to athletes by the Deputy Commissioner Shri Nishant Kumar Yadav. He stated that the sports arena of Haryana is recognized globally due to its athletes. Gurugram athletes should shine the name of their region and state. To support this, sports facilities are provided to them regularly. Today, with the support of Orbis Financial Ltd., hockey kits were given to 50 athletes and boxing kits to 25 athletes.
#CSRInitiatives #GurugramAthletes #SportsExcellence #SupportingChampions #OrbisFinancialLtd #Gurugram #Haryana
#RunforUnity#Gurugram#Haryana
🎙️ गुरुग्राम सहित उपमंडल पटौदी व सोहना में 31 अक्टूबर को होगा रन फॉर यूनिटी का आयोजन
🎙️ एकता व भाईचारे के संदेश के साथ दौड़ेंगे गुरुग्रामवासी
🎙️ आयोजन को लेकर डीसी श्री निशांत कुमार यादव ने अधिकारियों संग बैठक कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश