आप किसी को प्रणाम यह सोचकर कर रहे हो कि वो भी आपको करेगा, तो वो प्रणाम व्यर्थ है.….क्योंकि प्रणाम संस्कार की वजह से किया जाता है अहंकार की वजह से नहीं !!!
🙏🙏🙏
शर्म आता है अपनी सरकार पर @BJP4UP जिसका मैं अड़ियल वोटर रहा हूं ।
आप मेरे जैसे अनेक कट्टर वोटरों को अपनी नीतियों और योजनाओं से बंचित कर रहे हैं , इसका हिसाब किताब चुनाव में होगा
आपके मंत्री @thisissanjubjp ने खुद बोला है की बेसिक में 60958 द रिक्त हैं फिर भी @UPGovt ने मात्र 11508 रिक्त पदों र भर्ती की घोषणा की है...!!
बाकी ग्रामीण के क्षेत्र में रिक्त 48883 पदों की कोई योजना है नहीं क्योंकि गांव के सारे स्कूल ही बंद करने है !!
युवा विरोधी!! रोजगार विरोधी!! बेसिक शिक्षा विरोधी भाजपा सरकार 🚩🚩🚩
माननीय मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी कई वर्षों से शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों D.El.Ed. अभ्यर्थी आज प्रयागराज में अनवरत धरने पर बैठे हुए हैं
ये यूपी के युवा हैं और D.El.Ed. करके नौकरी की राह देख रहे हैं।
जब शिक्षा मंत्री जी ने विधानसभा में बेसिक शिक्षा विभाग में 60,000 रिक्त पद होने की बात बताई है, तो 20 लाख अभ्यर्थियों के लिए सिर्फ 11,000 पदों पर भर्ती क्यों?
छात्रों की मांग स्पष्ट है—
👉 60,000 रिक्त पदों के सापेक्ष तत्काल बड़ी शिक्षक भर्ती जारी की जाए।
👉 D.El.Ed. अभ्यर्थियों को भर्ती का समान अवसर दिया जाए।
👉 भर्ती प्रक्रिया को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए।
अतः आपसे विनम्र निवेदन है कि छात्रों की इन मांगों को पूरा करते हुए विज्ञप्ति जारी करने की कृपा करें ।
#UPTeacherRecruitment
@CMOfficeUP
उत्तर प्रदेश में पिछले 8 वर्षों से प्राथमिक शिक्षक भर्ती का विज्ञापन जारी नहीं हुआ है। 15 से 20 लाख B.Ed / D.El.Ed और TET/CTET पास युवा सड़कों पर अनवरत धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर हैं।
लाखों पद खाली होने के बावजूद महज 11 हजार पदों की बात करना युवाओं के ज़ख्मों पर नमक छिड़कने जैसा है।
हमारी मांग स्पष्ट है:
👉 60,000 प्राथमिक शिक्षकों के पदों पर तुरंत भर्ती का विज्ञापन जारी किया जाए!
युवाओं के हक की यह लड़ाई अब थमने वाली नहीं है।
क्या अब उत्तर प्रदेश में होनहार युवाओं की नियति सिर्फ सड़कों पर बैठकर अनवरत धरना देना ही रह गई है।
जब प्रदेश के विद्यालयों में पद खाली पड़े हैं, तो आखिर आयोग और प्रदेश के शिक्षा मंत्री जी उन पदों पर भर्ती निकालने से क्यों कतरा रहे हैं।
8 साल के लंबे वनवास के बाद अगर कोई शिक्षक भर्ती आती भी है, तो नाम मात्र ही आती है। सड़कों पर उतरे युवाओ कि मांग साफ हैं,
हमें 60,000 पदों पर प्राथमिक शिक्षक भर्ती चाहिए। जब पद मौजूद हैं और योग्य अभ्यर्थी भी तो फिर यह लेटलतीफी क्यों।
सरकार को युवाओं के सब्र का और इम्तिहान नहीं लेना चाहिए और अविलंब युवाओं के मांग के अनुसार शिक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन जारी करना चाहिए!
@myogiadityanath@BasicShikshaUP@UPGovt@upessc
#UPTeacherVacancy #शिक्षक_भर्ती_दो
◾ UPPRT UPDATE LUCKNOW
👉 वर्तमान में हमने नगरीय क्षेत्रों 11,508 पदों का अधियाचन शिक्षा सेवा चयन आयोग को भेज दिया था, जिसमें कुछ त्रुटियां होने के कारण उसको वापस कर दिया गया है , एक सप्ताह में इसको पुनः भेज दिया जाएगा..!!
👉 ग्रामीण क्षेत्रों को संबंध में बताया है की हमारे पास आंकड़े मौजूद हैं , लेकिन बगैर शासन की अनुमति के हम उस अधियाचन नहीं भेज सकते है , जैसे ही शासन से अनुमति मिलेगी उसका अधियाचन भी आयोग को प्रेषित कर दिया जाएगा..!!
👉पूछा गया क्या संयुक्त विज्ञापन आ सकता है ?
पुनः उत्तर दिया गया शासन की अनुमति मिलेगी तो आवश्यक जारी होगा
👉पूछा गया शासन से अनुमति कब तक मिल सकती है ?
बताया गया अभी सिर्फ नगरीय क्षेत्रों की अनुमति थी , और उसका अधियाचन एक सप्ताह के भीतर पुनः भेज दिया जाएगा , ग्रामीण के संबंध में हमको कोई दिशा निर्देश प्राप्त नहीं है।।
◾बड़ी भर्ती आयेगी या नहीं आयेगी राम जाने , लेकिन 11508 कन्फर्म है..!!
#बेसिक_शिक्षक_भर्ती #शिक्षक_भर्ती
https://t.co/Gr0a6rj5JV
CJP ने 5 सितंबर को दिल्ली में इंडिया गेट से दिल्ली पुलिस मुख्यालय तक मार्च का कॉल दिया है।
CJP ने कहा है कि 25 जुलाई को सरकार के आश्वासन के बाद आंदोलन वापस लिया गया था, लेकिन अब वादे पूरे न होने के कारण युवाओं को फिर से सड़कों पर उतरना पड़ रहा है।
उत्तर प्रदेश में 8 वर्षों से शिक्षक भर्ती का अकाल पड़ा है और आगे भी ये अनवरत जारी रहने की संभावना है क्योंकि जब अनपढ़ होगा प्रदेश तभी तो पीछे रहेगा देश ऐसी भावना के साथ शायद सरकार काम कर रही है। #UP_Teacher_Bharti#UP_Teacher_Bharti
उत्तर प्रदेश के लाखों होनहार युवा आखिर अब और कितना इंतज़ार करेंगे। सालों से शिक्षक बनने का सपना आँखों में लिए हमारे युवा अभ्यर्थी सिर्फ सरकारी आश्वासनों के भरोसे बैठे हैं, लेकिन ज़मीनी हकीकत यह है कि अभी तक कोई विज्ञप्ति जारी नहीं हुई है।
अब सिर्फ विज्ञापनों से काम नहीं चलेगा, युवाओं को उनका हक़ चाहिए।
आज आप सभी इस ट्विटर अभियान मे पूरी ताकत के साथ हिस्सा लें। एकजुट होकर ट्वीट करें, री-ट्वीट करें और अपनी बात मजबूती से सरकार तक पहुँचाने के लिए अपने हर पोस्ट में #UP_Teacher_Bharti का इस्तेमाल जरूर करें। हमारी आवाज़ इतनी बुलंद होनी चाहिए कि सरकार को हमारी बात सुननी ही पड़े।
लाखों युवाओं की एक ही मांग — शिक्षक भर्ती की विज्ञप्ति तुरंत जारी करें सरकार।
@myogiadityanath@UPGovt@BasicShikshaUP
#UP_Teacher_Bharti
#UP_Teacher_Vacancy