"तेरा हिमालय आकाश छू ले
बहती रहे तेरी गंगा
ऊंचा हो इतना, इतना बुलंद हो
तारों को चूमे तिरंगा ।।"🇮🇳
भारत के इतिहास में आज 20 जुलाई 2026 का दिन स्वर्णिम अक्षरों में लिख दिया कॉकरोचों ने... जिओ 💝💝
#CJPProtest#WhatsOnYourPlate#दिल्ली_पुलिस
आस्था के महापर्व छठ पर जब अभिभावक आस्था में लीन थे,
@lkopolice ममता का रूप बनकर नन्हों की मुस्कान संभाले रही।
छठ की शाम सुरक्षा और स्नेह — दोनों की परछाई बनी खाकी।
#ChhathPuja#UPPCares#ममता_और_सुरक्षा
महापर्व दीपावली के सभी उत्तर प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
असत्य, अहंकार और अवसाद से मुक्ति का उद्घोष दीपावली, मर्यादा, मानवीयता और मनोबल का महोत्सव है।
मर्यादा हमें संयम सिखाती है, मानवीयता हमें संवेदना देती है और मनोबल हमें अंधकार से जूझने की शक्ति प्रदान करता है।
दीपावली संदेश देती है कि अंधकार कितना भी गहरा क्यों न हो, एक दीप की लौ उसे मिटाने के लिए पर्याप्त होती है।
ठीक वैसे ही, हम सब मिलकर सुरक्षा और सौहार्द का दीप जलाएं, तो समाज का हर कोना प्रकाशमान हो उठेगा।
इस दीपावली पर आइए, सुरक्षा और संवेदना दोनों का ध्यान रखें। पटाखों का प्रयोग सावधानी से करें और ट्रैफिक नियमों का पालन कर सड़क सुरक्षा का दीप भी जलाएं।
उत्तर प्रदेश पुलिस आपका अपना परिवार है, हर मोर्चे पर तैनात, हर संकट में सजग। आप निर्भय होकर उत्सव मनाएं। पूर्ण समर्पण और सतर्कता के साथ उत्तर प्रदेश पुलिस आपके दीपोत्सव को सुरक्षित बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
आइए, अपने प्रदेश को सुरक्षित, सौहार्दमय और संस्कारित दीपावली का आदर्श बनाएं।
आप सभी को प्रकाश, उल्लास और उमंगों से भरी सुरक्षित दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं!
जय हिंद!
मिशन शक्ति 5.0 – अपराध का अंत, सुबूतों के संग
दिनांक 19.03.2024 को एक नाबालिग बच्ची के अपहरण की घटना पर पंजीकृत अभियोग में @agrapolice ने अत्यंत संवेदनशीलता और तेज़ गति से कार्रवाई करते हुए अगले दिन दिनांक 20.03.2024 को 02 आरोपियों को गिरफ्तार करके उनकी निशानदेही पर पीड़िता का शव बरामद कर लिया गया। तत्पश्चात, गंभीर आपराधिक धाराओं – दुष्कर्म, हत्या एवं पॉक्सो एक्ट – की अभियोग में वृद्धि करते हुए संकलित साक्ष्यों के आधार पर दिनांक 08.04.2024 को मा० न्यायालय में आरोप पत्र प्रस्तुत किया गया।
अभियोजन विभाग के साथ संयुक्त रूप से प्रभावी पैरवी किए जाने के परिणामस्वरूप, न्यायालय द्वारा 02 अभियुक्तों को मृत्युदंड एवं प्रत्येक को ₹2,25,000/- के अर्थदंड से दण्डित किया गया ।
#MissionShakti5
#MissionShaktiUPP
#BNSUPP
#OperationConvictionUPP
Cricket may bring joy, but the sacrifice of our brave Pahalgam martyrs is the true foundation of our nation. When families grieve for their loved ones, how can we celebrate boundaries and sixes with a terror-sponsoring state?
#INDvsPAK#AsiaCupT20#NoCricketWithTerror
Zero Tolerance Against Crime -
अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से विगत 10 वर्षों में संपत्ति सम्बन्धी अपराधों में संलिप्त अपराधियों के सत्यापन एवं वारंटी/वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु @ghaziabadpolice द्वारा चलाए गए 02 दिवसीय अभियान के क्रम में 6,365 अपराधियों का भौतिक सत्यापन किया गया एवं विभिन्न मामलों में मा0 न्यायालय के वारंटों से सम्बंधित 180 अभियुक्तों एवं विभिन्न गंभीर अपराधों में वांछित चल रहे 22 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।
#WellDoneCops
#GoodWorkUPP
Zero Tolerance Against Crime -
अन्तर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह के 03 अभियुक्तों को @kushinagarpol द्वारा गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से चोरी के 10 दो पहिया वाहन बरामद किये गए हैं।
#WellDoneCops#VahanUPP
Cracking Against The Counterfeit -
नकली नोट बनाने व तस्करी करने वाले 03 वांछित अभियुक्तों को @saharanpurpol द्वारा गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से ₹2,59,000/- के नकली नोट, 06 मोबाइल फोन, 02 लैपटॉप, 01 प्रिंटर व 06 आधार कार्ड बरामद किये गए हैं।
#WellDoneCops
#GoodWorkUPP
Dismantling the Mafia Empire -
@UPGovt की कुख्यात माफियाओं के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की नीति के अनुपालन में @aligarhpolice द्वारा अभियुक्त मोहम्मद शारिब तसनीम व साद रहमान द्वारा अवैध तरीके से प्लॉट बेचकर अर्जित की गई लगभग ₹33 करोड़ मूल्य की सम्पत्ति को धारा 107 बीएनएसएस के अंतर्गत कुर्क किया गया l
पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 द्वारा टीम को ₹50 हजार व प्रशस्ति पत्र देने की घोषणा की गयी है।
#UPPolice
Zero Tolerance Against Crime -
वाहनों की चोरी करने वाले 02 अभियुक्तों को @mathurapolice द्वारा गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के 11 दो पहिया वाहन एवं @lkopolice द्वारा 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से चोरी के 09 दो पहिया वाहन बरामद किये गए हैं।
#WellDoneCops
#VahanUPP
'Cheery Reunion'
दिनांक 24.08.2025 को थाना लालगंज क्षेत्र में 03 बच्चों के गुम होने की सूचना का तत्काल संज्ञान लेते हुए @bastipolice द्वारा टीमों का गठन कर सीसीटीवी कैमरों, फोटो एवं सोशल मीडिया के माध्यम से 12 घंटे के अंदर तीनों बच्चों को सकुशल बरामद कर परिजनों को सुपुर्द किया गया।
आपातकालीन स्थिति में 112 पर कॉल करें।
#UPPCares
#UPPolice
10 मिनट का मिशन — जीवन की ओर वापसी
रामपुर निवासी 22 वर्षीय युवक ने इंस्टाग्राम पर आत्महत्या से जुड़ा एक बेहद चिंताजनक पोस्ट साझा किया। 07:44 AM पर, यह अलर्ट @Meta द्वारा #UPPolice सोशल मीडिया सेंटर को प्राप्त हुआ। टीम ने तुरंत लोकेशन ट्रेस कर @rampurpolice को सूचित किया।
सिर्फ 10 मिनट में, थाना शाहाबाद पुलिस युवक के घर पहुँची एवं परिजनों के सहयोग से युवक का घरेलू प्राथमिक उपचार किया गया।
यह त्वरित और जीवनरक्षक प्रयास @Uppolice – @Meta साझेदारी का प्रत्यक्ष परिणाम है, जिसके अंतर्गत अब तक 1,261 लोगों की जान बचाई जा चुकी है।
#UPPCares #DigitalSentinels #EveryLifeMatters
Zero Tolerance Against Fraudsters -
जनपद खीरी में मल्टी स्टेट को-ऑपरेटिव सोसाइटी बनाकर विभिन्न योजनाओं में अलग-अलग रुप से अधिक ब्याज देने का लालच देकर निवेशकों के लगभग ₹50 करोड़ से अधिक की धनराशि के गबन के आरोपी 02 अभियुक्तों को @EowUttarPradesh द्वारा कानपुर नगर से गिरफ्तार किया गया है।
#WellDoneCops
#GoodWorkUPP
Cracking Against The Counterfeit -
नकली नोटों को प्रिंटर से छाप कर असली के रूप प्रयोग करने वाले 04 अभियुक्तों को @aligarhpolice द्वारा गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से ₹1,45,200/- मूल्य के जाली नोट, 04 अवैध शस्त्र, लूटे हुए 02 दो पहिया वाहन एवं 01 चार पहिया वाहन बरामद किया गया है।
#GoodWorkUPP
#WellDoneCops
ए0डी0जी0 लखनऊ जोन श्री सुजीत पाण्डेय द्वारा जनपद अम्बेडकरनगर में पुलिस अधिकारियों के साथ आगामी त्यौहारों, महिला सम्बन्धी अपराधों, रिक्रूट आरक्षियों हेतु की गयी व्यवस्थाओं का निरीक्षण, अपराध एवं कानून व्यवस्था व साइबर अपराधों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गए ।
आज दिनांक 06.08.2025 को अपर पुलिस महानिदेशक लखनऊ जोन श्री सुजीत पाण्डेय द्वारा जनपद सुलतानपुर में अधिकारियों के साथ आगामी त्यौहारों, कानून व्यवस्था, महिला सम्बन्धी अपराधों तथा रिक्रूट आरक्षियों हेतु की गयी व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गए ।