आज गन्ना विकास विभाग मुख्यालय के सभागार में उपाम द्वारा '‘ सुशासन और भारतीय ज्ञान परंपरा'’ विषय पर एक ऑनलाइन वेबीनार का आयोजन किया गया, जिसमें विभाग के समस्त वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया।
@CMOfficeUP@UPGovt@InfoDeptUP@UPCane
अपर मुख्य सचिव, चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग की अध्यक्षता में आज दिनांक 05-02-2026 को गन्ना किसान संस्थान, लखनऊ के सभाकक्ष में वर्चुअल विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई ।
@CMOfficeUP@UPGovt@InfoDeptUP@UPCane
प्रदेश सरकार गन्ना किसानों के प्रति संवेदनशील, गन्ना क्रय केन्द्रों, चीनी मिल गेट व यार्डों में सुविधाओं के सुदृढ़ प्रबंधन के सख्त निर्देश। प्रदेश में जारी कड़ाके की ठंड एवं शीतलहर से गन्ना किसानों को बचाव हेतु अलाव जलाने के लिए पूर्व निर्गत निर्देशों का चीनी मिलें कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करें।
@CMOfficeUP@UPGovt@InfoDeptUP@UPCane
स्मार्ट गन्ना किसान (S.G.K.)के माध्यम से घर बैठे किसानों को सिंगल क्लिक पर मिल रही गन्ना आपूर्ति संबंधी समस्त जानकारी
@CMOfficeUP@UPGovt@InfoDeptUP@UPCane
किसानों से गन्ना क्रय केन्द्रों पर लोडिंग व अनलोडिंग शुल्क लिये जानेपर चीनी मिल अध्यासी व अनुबंधित ट्रॉसपोर्टर पर होगी कड़ी कार्यवाही
@CMOfficeUP@UPGovt@InfoDeptUP@UPCane
गन्ना विकास विभाग द्वारा संचालित इंटर/ डिग्री कॉलेजों के छात्र-छात्राओं को रोजगार कौशल के साथ सशक्त बनाने हेतु गन्ना आयुक्त ने समस्त संस्था के प्राचार्यों के साथ की वर्चुअल समीक्षा बैठक एवं दिए महत्वपूर्ण निर्देश ।
@CMOfficeUP@UPGovt@InfoDeptUP@UPCane
माननीय मुख्यमंत्री जी के भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति का अनुसरण करते हुए गन्ना विभाग ने पांच कार्मिकों के विरुद्ध की कड़ी कार्यवाही
@CMOfficeUP@UPGovt@InfoDeptUP@UPCane
अपर मुख्य सचिव, चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग की अध्यक्षता में आज दिनांक 03-11-2025 को गन्ना किसान संस्थान, लखनऊ के सभाकक्ष में वर्चुअल विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई ।
@CMOfficeUP@UPGovt@InfoDeptUP@UPCane
अपर मुख्य सचिव, चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग की अध्यक्षता में आज दिनांक 06.10.2025 को गोरखपुर व देवरिया परिक्षेत्रों में 3 व 4 अक्टूबर को हुई भारी बारिश एवं तेज हवाओं के कारण प्रभावित गन्ने के आकलन हेतु समीक्षा बैठक में वैज्ञानिकों के साथ जिले के आधिकारी व कार्मिकोे की टीम गठित कर प्रभावित क्षेत्रों का फील्ड भ्रमण केे निर्देश दिये गये।
@CMOfficeUP@UPGovt@InfoDeptUP@upcane
अपर मुख्य सचिव, चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग की अध्यक्षता में आज दिनांक 26-09-2025 को गन्ना किसान संस्थान, लखनऊ के सभाकक्ष में वर्चुअल विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई ।
@CMOfficeUP@UPGovt@InfoDeptUP@UPCane
गन्ना विकास विभाग, उत्तर प्रदेश ने यू.पी. इंटरनेशनल ट्रेड शो 2025 (25 से 29 सितम्बर, ग्रेटर नोएडा) के तृतीय संस्करण में पूर्व वर्ष की भांति सहभागिता की है। यू पी इंटरनेशनल ट्रेड शो के भव्य आयोजन का शुभारंभ देश के माननीय प्रधानमंत्री जी के कर कमलों से प्रारम्भ के साथ प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री जी की गरिमामय विशेष उपस्थिति रही।
हॉल संख्या 12 में स्थित स्टॉल संख्या 19/17 पर विभाग द्वारा स्थापित आकर्षक एवं जानकारी पूर्ण स्टॉल किसानों, उद्योग जगत के प्रतिनिधियों और आगंतुकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यहाँ चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास की आधुनिक तकनीक, विभागीय योजनाओं, किसानों के साथ ग्रामीण महिला सशक्तिकरण और भविष्य की संभावनाओं को रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया गया है।
स्टॉल पर बड़ी संख्या में किसान बंधु एवं अन्य आगंतुक आकर जानकारी प्राप्त कर रहे हैं और विभाग की नवाचार पूर्ण पहल की सराहना कर रहे हैं।