नई दिल्ली में आयोजित 'स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार समारोह 2024-25' में माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी द्वारा उत्तर प्रदेश के विभिन्न नगरीय निकायों को स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।
#SwachhSurvekshanAwards#Lucknow#AmrutUP2@SBM_UP
आज समथर नगर पालिका परिषद में अमृत के अन्तर्गत निर्माणाधीन पेयजल योजना का निरीक्षण किया। स्थल पर जाकर डिस्ट्रीब्यूशन पाइपलाइन, ओवर हेड टैंक एवं पंप हाउस आदि के कार्य प्रगति एवं गुणवत्ता को देखा। कार्य में तीव्रता लाकर निर्धारित समय में पूर्ण करने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।