राजकीय जनजातीय हिजला मेला मे कलाकारों द्वारा विलुप्तप्राय आदिवासी कठपुतली लोक कला चादर बादोनी की प्रस्तुति की गई।ग्रामीण आदिवासी अपनी स्मृति से जोड़ कर इसे देखते है और अपनी परंपरागत लोककला पर गौरवान्वित महसूस करते है।
पूर्वी सिंहभूम जिले के गौरव घाटशिला निवासी डॉ. जानुम सिंह सोय को 'हो भाषा साहित्य' के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा कार्य के लिए भारत सरकार द्वारा पद्मश्री से सम्मानित किया गया। डॉ. सोय को जिला प्रशासन पूर्वी सिंहभूम की ओर से बधाई एवं शुभकामनाएं। @HemantSorenJMM
ईस्ट जोन जूनियर महिला एवं पुरुष राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप 2023 में विजेता झारखण्ड की दोनों टीमों को हार्दिक बधाई और जोहार। चैंपियनशिप में अन्य टीमों ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया, सभी को बधाई।
गर्व है कि यह चैंपियनशिप खूंटी में नवनिर्मित राष्ट्रीय स्तर के मैदान में आयोजित की गयी।
बाबा भोलेनाथ की नगरी देवघर से पटना के लिए शुरू हुई हवाई यात्रा के पहले सफर पर पटना एयरपोर्ट पहुंचने पर यात्रियों एवं क्रू मेंबर्स का स्वागत एवं अभिनंदन किया।
प्रकृति पर्व सरहुल की हार्दिक शुभकामनाएं एवं जोहार!
सरहुल त्यौहार के अवसर पर सभी नागरिकों को पर्यावरण की रक्षा करने के लिए प्रेरित करें।
@HemantSorenJMM
माननीय राज्यपाल श्री सी.पी. राधाकृष्णन द्वारा आदर्श ग्राम घासीपुर के मोहली टोला स्थित आँगनबाड़ी केन्द्र का अवलोकन किया गया। माननीय राज्यपाल ने आँगनबाड़ी केन्द्र में बच्चों की संख्या की पृच्छा करते हुए बच्चों के पोषण के संदर्भ में जानकारी प्राप्त कर परिसर में वृक्षारोपण किया।
18 एवं 19 मार्च को आयोजित होने वाले राजकीय पुस्तकालय साहित्य महोत्सव में देश भर के कई प्रख्यात लेखक एवं कवि भाग लेंगे जो आपको कला-संस्कृति, समाज, प्रकाशन, यात्रा, वन्य जीवन, भाषा आदि विषयों पर साहित्य के प्रभाव के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा प्रस्तुत करेंगे।
@HemantSorenJMM
मुंबई के कवि, उपन्यासकार, लघु कथाकार, अनुवादक और पत्रकार श्री जेरी पिंटो ने राजकीय पुस्तकालय साहित्य महोत्सव के लिए आमंत्रण प्रेषित किया है।
@HemantSorenJMM
18 एवं 19 मार्च को कन्वेंशन सेंटर में आयोजित होने वाले राजकीय पुस्तकालय साहित्य महोत्सव की लाइव प्रस्तुति इस लिंक के माध्यम से देखा जा सकता है।
https://t.co/HoaBxqnBcg
राजकीय जनजातीय हिजला मेला महोत्सव का पारंपरिक रीति रिवाजों के साथ समापन हुआ।सभी के सहयोग से इस मेले का सफलतापूर्वक आयोजन किया जा सका।सभी को आभार।
@HemantSorenJMM
आज से दुमका में ऐतिहासिक राजकीय जनजातीय हिजला मेला महोत्सव शुरू हो रहा है। स्थानीय परंपरा, इतिहास, संस्कृति और सभ्यता को जीवंत करने वाले हिजला मेला महोत्सव की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं और जोहार।
राजकीय जनजातीय हिजला मेला महोत्सव 2023 का उदघाटन उल्लास जुलूस एवं पारंपरिक रीति रिवाज के साथ संपन्न हुआ।सांस्कृतिक वैभव का अलख जगाने वाला यह मेला आगमी 3 मार्च तक चलेगा।मेला के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेलकूद एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जाएगा।
@HemantSorenJMM