देश में पहली बार हो रहा है कि मा• @aksharmaBharat जी के द्वारा 19 मार्च 2023 को वार्ता में पूरे देश की मीडिया के सामने ऊर्जा प्रबंधन को दिए गए स्पष्ट निर्देशों के विपरीत कार्य हो रहा है यह सिर्फ उत्तर प्रदेश के लिए ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।
मा0 ऊर्जा मंत्री द्वारा दिये गए निर्देश के अनुपालन में विद्युत जन सम्पर्क अभियान के तहत विद्युत व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण एवं जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु मा0 जनप्रतिनिधियों के मार्गदर्शन हेतु आज भिनगा कलेक्ट्रेट सभागार में बहुत ही सौहार्दपूर्ण वातावरण में बैठक की गई।
बैठक में जनपद में संचालित योजना का विवरण- रिवैम्प डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम,मा० सांसद निधि/ विधायक निधि में प्रस्तावित एवं वर्तमान में स्वीकृत कार्यों , विभाग की उपलब्धियों एवं समस्याओं से अवगत कराते हुए माननीय जनप्रतिनिधियों से मार्गदर्शन एवं सुझाव प्राप्त किये गए