Civil service aspirant || Deled 2019 batch || Qualified -Uptet,Ctet ||
तू खुद की खोज में निकल
तू किस लिए हताश है,
तू चल, तेरे वजूद की
समय को भी तलाश है |
योगी जी बेसिक शिक्षा विभाग में ग्रामीण क्षेत्र और नगर क्षेत्र की भर्ती को मिलाकर एक बड़ी प्राथमिक शिक्षक भर्ती 60000 पदों पर अतिशीघ्र विज्ञापन जारी करवाइए आपकी बहुत-बहुत कृपा होगी।👍👍
@myogiadityanath@PrashantK_IPS90@brajeshpathakup
60,958 पदों पर प्राथमिक शिक्षक भर्ती की मांग को लेकर उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक जी को ज्ञापन सौंपा गया। 📄📄✍🏻✍🏻
ज्ञापन में ग्रामीण व शहरी सभी रिक्त पदों पर एक साथ भर्ती विज्ञापन जारी करने की मांग की गई है|
#शिक्षकभर्ती
जानिए हमारे देश के मुद्दे—
👥 जनता के मुद्दे :-
1. शिक्षा
2. स्वास्थ्य
3. रोजगार
4. महंगाई
5. गरीबी
6. पेपर लीक और भर्ती में भ्रष्टाचार
7. किसान की आय
8. महिला सुरक्षा
9. साफ पानी और हवा
10. सड़क, बिजली और बुनियादी सुविधाएँ
🏛️ सरकार के मुद्दे :-
1. वंदे मातरम्
2. पाकिस्तान
3. हिंदू राष्ट्र
4. नेहरू को कम दिखाना
5. विपक्ष ने 70 साल में क्या किया?
6. राष्ट्रवादी कौन, देशद्रोही कौन ?
7. सवाल पूछने वाला कहीं “दिमागी नक्सल” तो नहीं
🗳️ विपक्ष के मुद्दे :-
1. EVM
2. वोट चोरी
3. जातिगत जनगणना
4. संविधान खतरे में है
5. सरकार गिराओ-बचाओ
6. कौन किस पार्टी में चला गया
7. संसद में किसने क्या बोल दिया
📺 मीडिया के मुद्दे :-
1. सीमा हैदर का छठा बच्चा
2. मोदी जी के reel का रिकॉर्ड बना
3. हिंदू-मुस्लिम डिबेट
4. पाकिस्तान में क्या चल रहा है
5. नेता की रैली में कितनी भीड़ आई
6. सोशल मीडिया पर कौन-सा बयान , बन्दा वायरल है उसको जल्दी बुलाओ ।
राजनीति के मुद्दे बहुत हैं साहब…
बस जनता के मुद्दे ही राजनीति के मुद्दे नहीं बन पा रहे।
#SonamWangchuk सर का आंदोलन अब दुनिया भर में चर्चा का केंद्र बन रहा है,
कल भारतीय समुदाय के लोगो में न्यूयॉर्क में भारतीय दूतावास के सामने प्रदर्शन किया।
#SonamWangchuk
ज़िंदा लाश!
—————
क्या हम ज़िंदा लाश हो गए हैं?
क्या हम एक हताश क़ौम में तब्दील हो गए हैं?
जिन्हें बच्चों का दर्द न सताए,
कैसे मानें वे ज़िंदा हैं?
जिन्हें घर के चिराग़ों की मौत न रुलाए,
कैसे कहें वे ज़िंदा इंसां हैं?
चीखें हो गईं ख़ामोश,
आँसू भी जैसे सूख गए हैं।
बस कुछ पल का शोर,
फिर सब अपने-अपनों में खो गए हैं।
किस्तों में खरीदी गई सुविधाओं ने
हमारी संवेदनाएँ भी किस्तों में बेच दी हैं?
क्या ए.सी. कमरों की ठंडक ने
दिलों की गर्मी छीन ली है?
जो कल डॉक्टर बनने का सपना लिए निकले थे,
आज तस्वीरों में मुस्कुरा रहे हैं।
किताबें खुली रह गईं,
और उनकी ज़िंदगी का सुनहरा पन्ना
समय ने बंद कर दिया।
यह सब हमारी आँखों के सामने हो रहा है।
सिस्टम यह सब होते रहने की नियति पर अट्टहास कर रहा है।
उसे पता है लोग सिस्टम से लड़ना भूल गए हैं,
क्योंकि वे आपस में लड़ रहे हैं।
अगर कोई वांगचुक लड़ेगा,
तो यही सिस्टम हमारी चुप्पी को ढाल बनाकर
उसका हिसाब चुकता कर देगा।
बच्चे घर-घर में पूछ रहे हैं,
क्या हम सचमुच ज़िंदा हैं,
या सिर्फ़ रोज़मर्रा की दौड़ में
चलती-फिरती लाशें बन गए हैं?
जिस समाज को
बच्चों की चीखें भी न जगा सकें,
उसे ख़तरा बाहर से नहीं,
अपनी मर चुकी संवेदनाओं से है।
मतभेद रखिए,
सवाल पूछिए,
समाधान खोजिए।
इतना याद रखिए—
किसी भी व्यवस्था,
किसी भी राजनीति से बड़ी
एक बच्चे की ज़िंदगी होती है।
जिस दिन बच्चों की मौत पर भी,
उनके भविष्य के सवालों पर भी,
समाज चुप रहना सीख जाए,
उस दिन समझ लीजिए—
हम ज़िंदा नहीं,
बस साँस ले रहे हैं।
हम सचमुच ज़िंदा लाश बन गए हैं।
एक ऐसा इंसान जिसे इतने सारे अवॉर्ड मिले हैं, और लोगों ने उस इंसान को अपने बच्चों के भविष्य की ख़ातिर लड़ते हुए मरता देखने के लिए छोड़ दिया है।
मेरी सारी दुआएं आपके लिए हैं कि आप सलामत रहें!
@Wangchuk66
1-Governor's Medal for educational reform in Jammu and Kashmir
शिक्षा सुधार के लिए(1996)
2-Man of the Year by The Week magazine,2001
3-Ashoka Fellowship for Social Entrepreneurship (Ashoka USA)
सामाजिक उद्यमिता( 2002)
4-The Green Teacher Award by Sanctuary Asia,पर्यावरण शिक्षा (2004)
5-Real Heroes Award by CNN-IBN (2008)
6-UNESCO Chair Earthen Architecture (CRATerre, France)
(मिट्टी की वास्तुकला,2014)
7-Rolex Award for Enterprise
Ice Stupa Project (2016)
8-International Terra Award for best earth building,SECMOL CAMPUS (2016)
9-Fred M. Packard Award (IUCN,2016)
10-Global Award for Sustainable Architecture (2017)
11-GQ Men of the Year Award – Social Entrepreneur of the Year (2017)
12-Indians for Collective Action (ICA) Honor Award, San Francisco(2017)
13-State Award for outstanding environmentalist by J&K Government (2017)
14-Ramon Magsaysay Award (एशिया का नोबेल,2018)
15-Honorary D.Litt by Symbiosis International University (2018)
16-Eminent Technologist of the Himalayan Region by IIT Mandi (2018)
सोनम वांगचुक, जिसने कभी अपने लिए नहीं माँगा, कुछ कि पद चाहिए, सत्ता चाहिए।
अपनी ज़िंदगी देश, समाज और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य के लिए लड़ते रहे है और 15-16 दिनों से अनशन पर बैठे हैं!
अपने लिए नहीं, देश के लिए। देश के बच्चों के भविष्य के लिए! उसके बाद भी देश के नेताओं की सोई हुई संवेदनाएँ नहीं जाग पा रही।
सत्ता की ख़ामोशी बरकरार है।
भूख हड़ताल और अनशन भी अगर व्यवस्था को सुनाई नहीं दे रहा, तो एक आम नागरिक की आवाज़ की कीमत क्या ही होगी?
अब दर्द सिर्फ़ यह नहीं कि एक व्यक्ति अनशन पर है, बड़ा दर्द यह है कि देश धीरे-धीरे उस मुकाम पर पहुँच रहा है जहाँ जनता की पीड़ा का महत्व खत्म है और उस पर सत्ता हावी है।
सोचिए, आज अगर एक ऐसे व्यक्ति की आवाज़ अनसुनी की जा सकती है, जिसने अपना जीवन देश के लिए लगा दिया, तो कल बेरोज़गार युवा, न्याय की गुहार लगाता परिवार, किसान, छात्र या कोई भी आम नागरिक किस उम्मीद से अपनी तकलीफ़ के लिए लड़ पाएगा और कौन उसकी सुनेगा?
लोकतंत्र का मतलब सिर्फ़ चुनाव है क्या? अगर सत्ता अपने शांत नागरिक की आवाज़ नहीं सुन रही, तो ये लोकतंत्र पर सवाल नहीं है?
और अगर वह आवाज़ भी अनसुनी होने लगे! तो यह चिंता सिर्फ़ पूरे देश को होनी चाहिए।
Be stand with Sonam Wangchuk
अभी दो दिन पहले उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने UPPCS-2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है।
जिसके मुख्य परीक्षा में "मुख्यमंत्री फेलोशिप शोधकर्ताओं" को अतिरिक्त अंक देने का निर्णय लिया गया है।
जो बहुत दुर्भाग्यपूर्ण और भेदभावपूर्ण है।
यह सामान्य और मेधावी छात्रों के "समान अवसर'' के संवैधानिक अधिकार का सीधा उल्लंघन है।
चयन में निष्पक्षता बनाए रखने के लिए इसे तुरंत वापस लिया जाए।
#RemoveCMFellowQuota
जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं मंत्री जी,
डीएलएड परिवार आपको शुभकामनाएं प्रेषित करता है।
एक साधारण शिक्षामंत्री और एक अच्छे शिक्षामंत्री के बीच में सिर्फ बड़ी प्राइमरी शिक्षक भर्ती की दीवार है,
महोदय 🙏 निवेदन है कि जल्दी हम लोग के लिए भी कार्य करे।
धन्यवाद
@thisissanjubjp
सालों तक अभ्यर्थी किताबों में सिर झुकाए रहते हैं,
और कुछ लोग एक रात में सिस्टम की जेब में घुसकर भविष्य खरीद लेते हैं।
इसे #पेपरलीक कहना भी कम है,
यह मेहनत, भरोसे और सपनों की खुली लूट है।
#UPSSSC_LEKHPAL_PAPER_LEAK