"जब राहुल गांधी जी और हम और तमाम सांसद वहां गए तो क्या कपड़े नहीं पकड़े गए? ये काम पुलिस ने कब करना शुरू कर दिया लीडर्स के साथ? यह पुलिस को ट्रेनिंग कौन दे रहा है कि आपको अपमानित करेंगे।"
- माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी
"यह मुद्दा समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और बीजेपी का नहीं है, यह मुद्दा युवाओं छात्र और नौजवानों का है। क्या बेटियों के कपड़े फाड़ेंगे आप? युवाओं के लिए सदन में क्यों नहीं बोल सकते हैं।"
- माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी
दिल्ली में छात्रों का समर्थन कर रहें माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी को पुलिस द्वारा डिटेन किया जाना अति निंदनीय है।
लोकतंत्र की है हत्यारी
भाजपा सरकार अत्याचारी
मोदी सरकार में ‘लोक कल्याण’ नाम की तो कोई चीज़ नहीं बची है लेकिन लोक कल्याण मार्ग—प्रधानमंत्री आवास—के बाहर छात्रों पर हुई बर्बरता के लिए न्याय माँग रहे नेता विपक्ष राहुल गाँधी जी को जबरन गिरफ़्तार किया जा रहा है।
मोदी सरकार के आदेश पर बच्चों पर बर्बरता हुई, आँसू गैस छोड़ी गई, लाठियाँ चलाई गईं, लड़कियों पर पुरुष पुलिसकर्मियों ने बल प्रयोग किया। लेकिन एक अयोग्य शिक्षा मंत्री से इस्तीफ़ा तक नहीं लिया जा सकता। सत्ता अपने ही अहंकार में कैद हो चुकी है।
नेता विपक्ष ने विपक्ष का धर्म निभाया है ।
राहुल गांधी जी और उनके तमाम साथी प्रधानमंत्री आवास पर धरने पर बैठे हैं ।जब युवा सड़क पर हों, तो विपक्ष का स्थान भी सड़क पर ही होता है। संसद का रास्ता सड़क से होकर जाता है। अब जवाबदेही टाली नहीं जा सकती।
अगर आप दिल्ली में हैं, तो अभी प्रधानमंत्री आवास, लोक कल्याण मार्ग के बाहर पहुँचिए। यही समय है।
देश का छात्र कह रहा है - “हमारा कोई भविष्य नहीं।”
और इस सरकार के मंत्री कह रहे हैं - “हमारी कुर्सी नहीं जाएगी।”
जिस देश में छात्र भविष्य खो दे और मंत्री कुर्सी न खोए - वहां न्याय है ही नहीं।
दिल्ली में छात्रों का समर्थन कर रहें माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी को पुलिस द्वारा डिटेन किया जाना अति निंदनीय है।
लोकतंत्र की है हत्यारी
भाजपा सरकार अत्याचारी
आज इस देश में जो नेता विपक्ष के साथ किया गया है वह इस देश के लोकतंत्र के वर्तमान स्थिति का प्रतीक है। जैसा आज नेता विपक्ष राहुल गांधी जी के साथ किया गया है वो पिछले 75 साल में कभी नहीं हुआ। लोकतंत्र की हत्या का स्पष्ट नमूना है।
"हर छात्र नौजवान के साथ समाजवादी पार्टी है, उनका भविष्य बेहतर हो। यूपी में तो बाकायदा 20 परीक्षाओं के पेपर लीक हुए।"
- माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी
प्रधानमंत्री मोदी भारत के इतिहास के सबसे युवा-विरोधी प्रधानमंत्री हैं - इतने युवा विरोधी कि एक नाकाम शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा भी नहीं ले सकते।
152 पेपर लीक। 7.5 करोड़ छात्र पीड़ित। और सज़ा एक दोषी को भी नहीं। सजा किसे मिली? मेहनती युवाओं को।
और जब इन बच्चों ने शिक्षा के जायज़ सवाल उठाए - तो जवाब में मिली लाठी और हिरासत। लीक करने वाले अपराधी आज़ाद - और वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे जाते हैं, पीटे जाते हैं।
यह सरकार सिर्फ़ युवाओं को नाकाम नहीं कर रही - उनपर टूट पड़ी है।
निराशा में आँख का पानी
जब समुंदर बन जाता है
‘इंक़लाब’ तब आता है!!!
कोई अपनी ताक़त पर
जब सर उठा इठलाता है
‘इंक़लाब’ तब आता है!
हुक़ूमतों का घमंड-गुरूर
जब पर्वत सा बन जाता है
‘इंक़लाब’ तब आता है!!!
दौर जब नाइंसाफ़ी का
हद ही पार कर जाता है
‘इंक़लाब’ तब आता है!
जब-जब देश का भविष्य
पूरा दांव पर लग जाता है
‘इंक़लाब’ तब आता है!!!
एक ऐतिहासिक घड़ी के गवाह बन रहे हैं।
आज संसद की ओर जाने वाली हर सड़क पर युवा हैं। पचास साल बाद उन्होंने फिर याद दिलाया है - संसद का रास्ता सड़क से होकर जाता है।
#संसद_मार्च#DharmendraPradhanResign