ex अध्यक्ष-332 विधानसभा फ़ाज़िलनगर यूथ ब्रिगेड सपा President-PURVANCHAL SEWA SAMITI U.P. #SocialWorker,Work of Educational,Social,political empowerment
आज आप राहुल गॉंधी जी के बारे में कुछ भी कह लीजिये लेकिन आने वाली सदियॉं ये कहेंगी कि कोई अपने दौर का गॉंधी था जिसने कन्याकुमारी से कश्मीर तक सिर्फ एक मुहब्बत का नारा लगाया था,
नफ़रत छोड़ो - भारत जोड़ो
@RahulGandhi
देश के जाने-माने शिक्षक श्री अवध ओझा जी आज आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। उनके अनुभव और दृष्टिकोण से हमारी शिक्षा नीति को नई दिशा मिलेगी। शिक्षा को लेकर हमारी नीतियों और काम से प्रेरित होकर उन्होंने पार्टी के साथ कदम मिलाया है। हम उनका अपने परिवार में हार्दिक स्वागत करते हैं। बाबा साहब के सपनों को पूरा करने के लिए मिलकर काम करेंगे।
भारत की GDP ग्रोथ रेट दो साल में सबसे नीचे 5.4% पर आ गई है।
बात साफ है - भारतीय अर्थव्यवस्था तब तक तरक्की नहीं कर सकती जब तक इसका फ़ायदा सिर्फ़ गिने-चुने अरबपतियों को मिल रहा हो और किसान, मज़दूर, मध्यमवर्ग और ग़रीब तरह-तरह की आर्थिक समस्याओं से जूझ रहे हों।
इन तथ्यों पर एक नज़र डालिए, देखिए स्थिति कितनी चिंताजनक है:
- खुदरा महंगाई दर बढ़कर 14 महीने के उच्चतम स्तर 6.21% पर पहुंच गई है। पिछले साल अक्टूबर की तुलना में इस वर्ष आलू और प्याज़ की क़ीमत लगभग 50% बढ़ गई है।
- रुपया 84.50 के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है।
- बेरोज़गारी पहले ही 45 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ चुकी है।
- पिछले 5 सालों में मज़दूरों, कर्मचारियों और छोटे व्यापारियों की आमदनी या तो ठहर गई है या काफी कम हो गई है।
- आमदनी कम होने से मांग में भी कमी आई है। 10 लाख से कम क़ीमत वाले कारों की बिक्री में हिस्सेदारी घटकर 50% से कम हो गई है, जो 2018-19 में 80% थी।
- सस्ते घरों की कुल बिक्री में हिस्सेदारी घटकर क़रीब 22% रह गई है, जो पिछले साल 38% थी। FMCG प्रोडक्ट्स की मांग पहले से ही कम होती जा रही है।
- कॉरपोरेट टैक्स का हिस्सा पिछले 10 सालों में 7% कम हुआ है, जबकि इनकम टैक्स 11% बढ़ा है।
- नोटबंदी और GST की मार से अर्थव्यवस्था में मैन्युफैक्चरिंग का हिस्सा घटकर 50 वर्षों में सबसे कम सिर्फ़ 13% रह गया है। ऐसे में नई नौकरियों के अवसर कैसे बनेंगे?
इसीलिए भारत की अर्थव्यवस्था के लिए एक नई सोच चाहिए और बिज़नेसेस के लिए एक न्यू डील उसका अहम भाग है। सबको समान रूप से आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा, तभी हमारी अर्थव्यवस्था का पहिया आगे बढ़ेगा।
जो चुना आयोग अपने करप्ट मालिक के ख़िलाफ़ उठे एक सवाल का जवाब नहीं दे सकता वो निष्पक्ष चुनाव करायेगा ,ये सोचने वाला बेवकूफ है।
करप्ट @ECISVEEP मुर्दाबाद
मदरसा शिक्षकों का सत्र 2017-18 से लेकर अब तक सरकार द्वारा बकाया मानदेय का भुगतान न करने एवं उनके मानदेय को वर्ष 2023 में पूर्ण रूप से रोक देने के कारण भूखमरी के शिकार व धरना देने को मजबूर मदरसा शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए सदन में मांग की।
राजस्थान, गुजरात एवं मध्यप्रदेश में आंगनबाडी कार्यकर्तियों को 7000/- रू एवं सहायिका को 12000/- रू मानदेय दिया जा रहा है जबकि उत्तर प्रदेश में अभी भी आंगनबाडी कार्यकर्तियों को मात्र 3000/- रू एवं सहायिका को मात्र 5000/- रू मानदेय मिल रहा है।
अतः उत्तर प्रदेश सरकार से मांग करता हूँ कि राजस्थान, गुजरात एवं मध्यप्रदेश की तरह उत्तर प्रदेश में भी आंगनवाड़ी कार्यकर्तियों को 7000/- रू एवं सहायिका को 12000/- रू मानदेय दिया जाए।
@samajwadiparty
स्वामी प्रसाद मौर्य ने बहुत अहम बात करी है। "मस्जिद के पहले क्या था? यह देखने के लिए कोई सर्वे कराया हो तो इस बात का भी सर्वे कराया जाए कि उसके पहले क्या था। कई मंदिरों को बौद्ध धर्म के स्थल तोड़कर बनाया गया है।"
इसीलिए प्लेस ऑफ़ वरशिप एक्ट लाया गया, और इन सवालों को 1947 पर फ्रिज कर दिया गया।
आखिर मिर्ची लगी न, अब आस्था याद आ रही है। क्या औरों की आस्था, आस्था नहीं है? इसलिए तो हमने कहा था किसी की आस्था पर चोट न पहुँचे इसलिए 15 अगस्त 1947 के दिन जिस भी धार्मिक स्थल की जो स्थिति थी, उसे यथास्थिति मानकर किसी भी विवाद से बचा जा सकता है। अन्यथा ऐतिहासिक सच स्वीकार करने के लिए तैयार रहना चाहिए। 8वीं शताब्दी तक बद्रीनाथ बौद्ध मठ था उसके बाद यह बद्रीनाथ धाम हिन्दू तीर्थ स्थल बनाया गया, यही सच है।
विज्ञापन देखने से स्पष्ट है कि यूपी UPSSSC Eye Testing Officer (ETO) के 157 पदों में ईडब्लूएस सहित सामान्य वर्ग को 79 पद एवं आरक्षित वर्ग को संविधान प्रद्द्त आरक्षण नियमो के अनुसार 78 पद मिलने चाहिए किन्तु ईडब्लूएस सहित सामान्य वर्ग को 79 पद के सापेक्ष 125 पद दिये जा रहे हैं, जबकि आरक्षित वर्ग को 78 पद के सापेक्ष मात्र 32 पद ही दे रहे हैं। आरक्षण नियमो की सरकार धज्जियाँ उड़ा रही है। ओबीसी को मात्र 30 सीट, अनुसूचित जाति को शून्य एवं अनु. जनजाति को मात्र 2 पद। अंधा बाँटे रेवड़ी अपुन-अपुन को देय। भाजपा सरकार के इस संविधान व आरक्षण विरोधी घिनौने चरित्र को दलित, आदिवासी व पिछड़े ठीक से समझें एवं समय आने पर इनके पापों का जवाब दें।
SC वालों के लिए बुरी ख़बर है, ST वालों के लिए थोड़ी कम बुरी है मगर OBC वालों को तो आदत है।
UP में नेत्र परीक्षण अधिकारी की भर्तियां आईं हैं। कुल 157 पद हैं, SC:0 ST:02 OBC: 30, सवर्णों की मैं नहीं बताऊंगा, आप देख लो।
आरक्षण मुझसे पूछ रहा है? जैकी भाई, मैं ज़िंदा हूं क्या 😃
डीआरडीओ वैज्ञानिक प्रदीप कुरूलकर, पाकिस्तानी महिला जासूस के आशिकी में मिसाइल के सीक्रेट को किया लीक, एटीएस महाराष्ट्र ने किया गिरफ्तार और मामले का किया खुलासा। विनायक दामोदर सावरकर जी के स्मृति दिवस मनाते हुए वैज्ञानिक प्रदीप कुरूलकर। लगता है सावरकर जी के सभी समर्थक एक जैसे ही होते हैं। ऐसे देशद्रोहियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री, श्री अखिलेश यादव जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं।
@yadavakhilesh@samajwadiparty