आज जिला भाजपा कार्यालय, गयाजी में आयोजित "12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के" विषयक विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में सहभागिता करने का अवसरप्राप्त हुआ ।
1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में मातृभूमि की रक्षा हेतु अंग्रेज़ी शासन के विरुद्ध अग्रिम भूमिका निभाकर अपने प्राणों की आहुति देने वाली नारीशक्ति की पर्याय, शौर्य, साहस एवं पराक्रम की परिचायक महान वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
मातृभूमि के गौरव और सम्मान की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले, वीरता व राष्ट्रभक्ति के अमर प्रतीक वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन करता हूँ।
आपकी वीरता और शौर्य की कहानियाँ युगों-युगों तक मातृभूमि के कण-कण को गौरवान्वित करती रहेंगी।
आज गयाजी जिले के खिजरसराय में स्थापित होने वाले अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी सेंटर के भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी, मंत्री श्री जीतन राम मांझी जी, बिहार विधानसभा के माननीय अध्यक्ष श्री प्रेम कुमार जी,के साथ उपस्थिति हुआ।
माननीय मंत्री स्वास्थ विभाग एवं पार्टी के भविष्य श्री निशांत कुमार जी से पटना सचिवालय में मिलकर अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल एवं प्रभावती महिला अस्पताल के समस्याओं से अवगत कराया, माननीय मंत्री जी ने जल्द ही सारी समस्याओं का समाधान का भरोसा दिया।
“सरफ़रोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है
देखना है जोर कितना बाज़ु-ए-कातिल में है”
बहुआयामी प्रतिभा के धनी, माँ भारती के अमर सपूत एवं महान क्रांतिकारी पं. श्री रामप्रसाद बिस्मिल जी की जयंती पर सादर नमन।
#RamPrasadBismil
आज दिनांक 08/06/26 को ब्रांडेड कॉफी बरिष्टा फ्रेंचाइचिज का कॉफी शॉप बोधगया दुमुहान स्थित मारुति सुजुकी शोरूम के पास मेरे द्वारा उद्घाटन किया गया।
जिसका प्रोपराइटर अतुल कुशवाहा है।
इस अवसर पर पार्टी के कई सम्मानित साथी उपस्थित हुए।
बोधगया,भा ज पा के वारिस्ट नेता श्रद्धेय राधा कृष्ण मिश्राजी के श्रद्धांजलि समारोह में शामिल होकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए ईश्वर से कामना करते हैं कि उनके परिवार को संबल प्रदान करें! शत शत नमन !!
बिहार विधान परिषद चुनाव 2026 हेतु जनता दल (यू) द्वारा घोषित सभी सम्मानित प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। विशेष रूप से पटना से श्री निशांत कुमार जी को प्रत्याशी बनाए जाने पर अपार हर्ष है।
बिहार सरकार के माननीय कृषि मंत्री एवं गया जिला प्रभारी मंत्री श्री VIJAY KUMAR SINHA जी का गया जिला परिसदन में आगमन पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
शोषितों और श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए आजीवन संघर्ष करने वाले अद्वितीय जननेता, जद(यू) के पितृ पुरुष पूर्व रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नांडिस जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन।
देश की राजनीति और समाज सुधार में उनका सशक्त नेतृत्व सदैव याद किया जाएगा।
#GeorgeFernandes
मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार आज नगर प्रखंड के चूड़ी पंचायत भवन में सहयोग शिविर लगाया गया।उसमे शामिल हुआ ।शिविर में मगध कमिश्नर साहिबा,आई जी साहब,निगमायुक्त महोदय ,सिटी एस पी साहब एव प्रखंड के
सभी पदाधिकारी मौजूद रहकर जनता की समस्याओं को निदान किया।
बिहार ,गयाजी के लाल श्री शुभम कुमार को JEE Advance में All India Rank 1 हासिल करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
जद (यू) परिवार आपके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है। आप यूं ही नई ऊंचाइयों को छूते रहें और बिहार का गौरव बढ़ाते रहें।
गयाजी,जद यू ज़िला कार्यालय कर्पूरी सभागार में युवा जद यू के कार्यकर्ताओं का आगमन युवा नेता गौतम पटेल जी के साथ शिष्टाचार भेंट हुआ। आप सभी का स्नेह, अपनापन और विश्वास निरंतर जनसेवा के लिए नई ऊर्जा एवं प्रेरणा प्रदान करता है।