भारत और ऑस्ट्रेलिया मानते हैं कि आतंकवाद केवल किसी एक देश के लिए नहीं, बल्कि पूरी मानवता के लिए गंभीर चुनौती है।
इसलिए आतंकवाद के खिलाफ हमारी लड़ाई भी साझा है, हमारा संकल्प भी अटूट है और हमारा सहयोग भी लगातार मजबूत हो रहा है।
हमारा यह भी मानना है कि विश्व के अनेक भागों में चल रहे तनावों और युद्धों का समाधान dialogue और diplomacy से ही संभव है।
- पीएम श्री @narendramodi जी
राष्ट्रवादी विचारधारा से राष्ट्र सेवा और राष्ट्र के पुननिर्माण हेतु देश की युवा शक्ति को प्रेरित करने वाले विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन 'अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP)' की स्थापना दिवस पर समस्त युवाओं, छात्रों एवं ABVP के कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
युवा में राष्ट्र निर्माण एवं राष्ट्र गौरव की भावना जगाने के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा किए जा रहे योगदान को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता है।
पूर्व जिला उपाध्यक्ष श्री मनीष शर्मा जी के पूज्य पिताश्री स्वर्गीय श्री सुरेश चंद्र शर्मा जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त होने पर उनके आवास पहुँचकर शोक व्यक्त किया तथा शोकाकुल परिजनों से भेंट कर अपनी संवेदनाएँ प्रकट की।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति एवं संबल प्रदान करें।
ॐ शांति।
1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में अपने अदम्य साहस एवं प्रखर नेतृत्व में शत्रु सेना को पराजित करने में अद्वितीय भूमिका निभाने वाले देश के प्रथम फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ जी की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि।
मातृभूमि के प्रति उनका अनन्य समर्पण, अनुशासन एवं कर्तव्यनिष्ठा सदैव देशवासियों तथा आने वाली पीढ़ियों में राष्ट्र भक्ति की भावना जगाता रहेगा।
आज यमुना सिटी, सेक्टर-10 में माननीय मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी एवं केंद्रीय रेल, सूचना एवं इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी मंत्री श्री @AshwiniVaishnaw जी की गरिमामयी उपस्थिति में अंबर इंटरप्राइजेज एवं एसेंट सर्किट्स के इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग प्लांट के शिलान्यास कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ।
इस अवसर पर माननीय केंद्रीय मंत्री श्री @byadavbjp जी, उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय मंत्री श्री @NandiGuptaBJP जी, माननीय मंत्री श्री @SureshKKhanna जी, गौतमबुद्ध नगर प्रभारी एवं राज्य मंत्री श्री @BrijeshSinghBJP जी, क्षेत्र के सभी सम्मानित विधायकगण, पार्टी पदाधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
यह ऐतिहासिक निवेश उत्तर प्रदेश को इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सेमीकंडक्टर निर्माण के क्षेत्र में नई पहचान देने के साथ-साथ युवाओं के लिए रोजगार के व्यापक अवसर सृजित करेगा। माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के मार्गदर्शन एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास और औद्योगिक प्रगति के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।
अंतरराष्ट्रीय MSME दिवस के अवसर पर नोएडा में आयोजित यू.पी. इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) के चतुर्थ संस्करण की कर्टेन रेजर सेरेमनी एवं 70 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी, उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय मंत्री श्री @NandiGuptaBJP जी एवं कैबिनेट मंत्री श्री @Bhupendraupbjp जी के साथ सम्मिलित हुआ।
इस अवसर पर पार्टी के सम्मानित पदाधिकारीगण, जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में उपस्थित गणमान्यजनों के साथ प्रदेश के औद्योगिक विकास, निवेश और MSME क्षेत्र को नई गति प्रदान करने वाले इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम का साक्षी बना।
माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के मार्गदर्शन एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश निरंतर विकास, निवेश और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।
राष्ट्रगीत 'वन्दे मातरम्' की रचना करके समूचे देशवासियों में राष्ट्रभक्ति की भावना जगाने वाले महान साहित्यकार बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय जी जयंती पर उन्हें सादर नमन।
साहित्य साधना करके समूचे देशवासियों में राष्ट्रीय भक्ति जगाने हेतु समर्पित उनका पावन जीवन सदैव हम सभी देशवासियों को प्रेरणा देता रहेगा।
देश में शिक्षा के प्रचार एवं प्रसार हेतु सदैव समर्पित एवं प्रतिबद्ध रहने वाले वरिष्ठ भाजपा नेता, मा. केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री @dpradhanbjp जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं।
ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वे आपके उत्तम स्वास्थ्य तथा सुदीर्घ जीवन प्रदान करें।
संविधान हत्या दिवस के अवसर पर सेक्टर-27 क्लब, नोएडा में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री श्री @mansukhmandviya जी के साथ सम्मिलित हुआ।
इस अवसर पर पश्चिमी क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री @nawabsnagar जी, नोएडा महानगर अध्यक्ष श्री @maheshbjpup जी, भाजपा प्रवक्ता श्री @gopalkagarwal जी सहित पदाधिकारीगण, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर संविधान की आत्मा, लोकतांत्रिक मूल्यों एवं उन सभी संघर्षों को नमन किया जिन्होंने देश में लोकतंत्र की रक्षा एवं जन अधिकारों की पुनर्स्थापना के लिए योगदान दिया।
#संविधान_हत्या_दिवस
आज नोएडा सेक्टर 33 स्थित आवास पर पश्चिम क्षेत्रीय अध्यक्ष नियुक्त होने के उपरांत पूर्व मंत्री श्री @nawabsnagar जी से भेंट कर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
आपका दीर्घ राजनीतिक अनुभव, संगठन के प्रति समर्पण एवं जनसेवा का संकल्प पश्चिम क्षेत्र में संगठन को नई ऊर्जा, नई दिशा एवं नई मजबूती प्रदान करेगा।
ईश्वर से आपके सफल, यशस्वी एवं जन कल्याणकारी कार्यकाल की कामना करता हूं।
ब्राह्मण शिरोमणि प्रिय बड़े भाई @AbhijatMishr जी को प्रदेश महामंत्री भाजपा उत्तर प्रदेश बनाये जाने पर बहुत बहुत बंधाई एवं शुभकामनायें
बाबा काशी विश्वनाथ जी से कामना करता हू की आप निरंतर ऐसे ही आगे बढ़ते रहे
💐💐
'करें योग, रहें निरोग'
आप सभी देशवासियों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
नियमित रूप से योग करने से आपकी सभी बीमारियां दूर होती हैं तथा तन एवं मन स्फूर्ति से भर जाता है।
आइए, इस अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हम सभी अपने आसपास के लोगों में योग के प्रति जागरूकता लाएं।
#InternationalYogaDay
माँ भारती के गौरव के उत्थान एवं समूचे देशवासियों में राष्ट्रीय एवं सांस्कृतिक चेतना का संचार करने के लिए अपना समूचा जीवन समर्पित कर देने वाले, विश्व के सबसे बड़े स्वयंसेवी संगठन 'राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ' के संस्थापक एवं परम पूजनीय प्रथम सर संघचालक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार जी की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन।
राष्ट्रऋषि डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार जी के पावन विचार सदैव हम सभी देशवासियों में राष्ट्रभक्ति की भावना जगाते रहेंगे।
आज ग्रेटर नोएडा सेक्टर 37, कम्युनिटी सेंटर में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री रामकुमार वर्मा के छोटे भाई स्वर्गीय श्री नरेंद्र वर्मा जी की शोक सभा में उपस्थित होकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
ईश्वर से प्रार्थना है की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति
माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर चल रहे विशेष प्रबुद्ध जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत आज ग्रेटर नोएडा स्थित श्री आशीष गुप्ता जी के आवास पर आत्मीय संवाद किया।
इस अवसर पर उपस्थित प्रबुद्धजनों के साथ प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों की उपलब्धियों, जनकल्याण, सुशासन एवं विकसित भारत के संकल्प पर विचार साझा किए।
#12YearsOfSeva
आज इंदिरा गांधी कला केंद्र, सेक्टर 6, नोएडा में आयोजित “विकसित भारत संकल्प सम्मेलन” में गौतमबुद्ध नगर प्रभारी एवं उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री माननीय श्री @BrijeshSinghBJP जी एवं अन्य पदाधिकारियों के साथ सम्मिलित हुआ।
इस अवसर पर पौधारोपण किया तथा उपस्थित प्रियजनों से संवाद कर माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों की उपलब्धियों, सेवा, सुशासन, जनकल्याण एवं विकसित भारत के संकल्प पर विचार साझा किए।
#12YearsOfSeva
राष्ट्र निर्माण तथा वंचितों, शोषितों एवं पीड़ितों के उत्थान एवं उनके सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक सशक्तिकरण हेतु अपना समूचा जीवन समर्पित कर देने वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तृतीय सरसंघचालक परम पूजनीय मधुकर दत्तात्रेय देवरस 'बालासाहब देवरस' जी की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन।
माँ भारती के सेवा हेतु समर्पित उनका पावन जीवन हम सभी देशवासियों के लिए अनुकरणीय एवं प्रेरणास्रोत है।
आज बालक इंटर कॉलेज, नोएडा में आयोजित “12 साल बेमिसाल” प्रदर्शनी में नोएडा महानगर अध्यक्ष श्री @maheshbjpup जी के साथ सम्मिलित होकर केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं बीते 12 वर्षों की उपलब्धियों के बारे में उपस्थित जनों को जागरूक किया।
इस अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प, सेवा एवं सुशासन के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने पर संवाद किया।
#12YearsOfSeva
आज सेक्टर 46, नोएडा निवासी श्री ज्ञानेंद्र पंडित जी की माताजी स्वर्गीय श्रीमती सत्यवती देवी जी के निधन की दुःखद खबर मिलने पर श्रद्धांजलि अर्पित किया।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति दें।
ॐ शांति।