बनगांव में 19.11.2026 को नटखट खेल महोत्सव के दूसरे सत्र का उदघाटन करने पहुंचा । पहली बार बनगांव के लोगों के बीच था। सबों से मिला। बौद्धिक क्षमता से भरे लोग । सोशल मीडिया पर मेरे लगातार रहे क्रिटिक युवाओं से मिलकर उनसे ठिठोली करना बेहद रोमांचक था। मैने वहां के बुद्धिजीवियों से मिलने और उनके नजर से सहरस देखने की इच्छा जताई है।
कल 20.11.2026 को सहरसा विधानसभा क्षेत्र कहरा प्रखंड के बसौना, भराही, सिरादयपट्टी गाँव के जनता मालिकों के बीच पहुंचा.!इस दौरान बसौना में ससिया महाराज जी के भगैत सम्मेलन का फीता काटकर उद्धघाटन किया. भराही में श्री उपेंद्र यादव जी व श्री कमलेश्वरी चौपाल जी के निधन के उपरांत पीड़ित परिवारजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त किया और श्री पुरण शर्मा जी के पुत्री के मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हुए।
आज सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान सहरसा विधानसभा अंतर्गत हक़पारा शिवपुरी से निकलकर नगर निगम के वार्ड नं.06 एवं 12 के पुलिस लाइन, पशुपालन कॉलोनी, रामफल साह टोला पहुँचे और जनता मालिकों से मुलाकात की। वार्ड पार्षद प्रतिनिधि सह राजद नेता श्री कृष्णमोहन चौधरी जी के घर रोटी भुजिया खाया। पूर्व पार्षद श्री सतीश यादव जी के आवास पर भगैत कार्यक्रम में शामिल होकर रामफल साह टोला में स्व. विसो दास जी के पुत्र श्री बबलू दास जी के निधन के उपरांत उनके परिजनों से मुलाकात की।
भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती पर सादर नमन।
भारत उनके लिए एक खोज, एक विचार था - विविधता जिसकी शक्ति, लोकतंत्र जिसका विश्वास और समानता जिसका आधार हो।
उत्तर प्रदेश में ओवैसी+ रावण की जोड़ी से उत्पन्न घाटे को अकेले अपने दम पर सिर्फ आई आई पी पाट सकती है। यूपी महागठबन्धन क्राइसिस का तोड़ का नाम है इंडियन इन्क्लूसिव पार्टी।
उत्तर प्रदेश और गोवा चुनाव में आईआईपी चुनाव लड़ेगी और इसकी रणनीति पर मंथन करने 23 और 24 नवंबर 2026 को दिल्ली में अपने कोर टीम के साथ बैठक करूंगा।