For the past 15 days, I've been running around for an issue related to my HDFC Bank account, but there's still no solution. Extremely disappointed with the lack of support. @HDFC_Bank, please resolve this
आज निवास पर राजस्थान यूटीबी कार्मिक एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की।
प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि चिकित्सा विभाग में कोरोना काल में भर्ती किए गए UTB कार्मिकों यथा नर्सिंग ऑफिसर, एएनएम, फार्मासिस्ट, लैब टैक्नीशियन, लैब सहायक, रेडियोग्राफर आदि की सेवाओं को अचानक समाप्त कर दिया गया है एवं इनकी सेवा वृद्धि नहीं की जा रही है। राज्य सरकार इन्हें अपनी मांग के लिए शहीद स्मारक, जयपुर पर शान्ति पूर्ण धरने की अनुमति तक नहीं दे रही है।
कोविड जैसे मुश्किल समय में जान की परवाह किए बिना कार्य करने वाले इन कार्मिकों के साथ ऐसा व्यवहार उचित नहीं है। इन कार्मिकों को सेवा विस्तार देकर पुनः कार्यग्रहण करवाएं जिससे इनकी आजीविका एवं इनकी सेवाएं चलती रहें।
"पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय अशोक गहलोत जी के साथ सांसद कुलदीप इंदौरा जी के सुपुत्र के शुभ विवाह समारोह में सम्मिलित होकर नवविवाहित जोड़े को शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
ईश्वर से प्रार्थना है कि नवदंपति का जीवन सुख, समृद्धि और खुशियों से भरा रहे।
#विवाह_समारोह#AshokGehlot #TikaramJully #Congress #शुभकामनाएँ"
जुमला बन गई "मोदी की गारंटी"?
भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में पेज संख्या 20 पर वादा किया था कि राजस्थान में सरकार आने पर ज्वार एवं बाजरा की खरीद MSP पर की जाएगी। परन्तु विधानसभा में एक सवाल के जवाब में स्पष्ट किया है कि राजस्थान सरकार बाजरे की MSP पर खरीद नहीं करेगी।
भाजपा सरकार किसानों को 12,000 रुपये प्रतिवर्ष किसान सम्मान निधि देने, गेहूं की खरीद 2700 रु प्रति क्विंटल पर करने जैसे वादों से पहले ही मुकर चुकी है। इसी कड़ी में अब किसानों के साथ धोखाधड़ी करते हुए बाजरे की MSP पर खरीद के झूठ का पर्दाफाश हुआ है।
विधानसभा चुनाव से पहले हर भाषण में प्रधानमंत्री जी एवं पूरी भाजपा "मोदी की गारंटी" बोलते थे पर अब ये गारंटी केवल जुमला साबित हो रही है क्योंकि न ये सरकार हमारी योजनाओं को चालू रख पा रही है और न ही अपने वादे पूरे कर पा रही है।
राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर सभी बालिकाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं। बेटियां आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं तथा देश का नाम रोशन कर रही हैं। उनकी उपलब्धियों पर हमें गर्व है। हमारा प्रयास होना चाहिए कि उन्हें समान अवसर प्राप्त हों तथा किसी प्रकार का भेदभाव न हो।
आज ही के दिन वर्ष 1966 में देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी जी ने इस पद की शपथ ली थी। उनकी दृढ़ इच्छाशक्ति से हम सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए।
राजस्थान बाजरे की फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) न मिलने के बाद अब मूंगफली, मूंग व सोयाबीन की फसल को भी किसान बाजार में MSP से कम पर बेचने के लिए मजबूर हो रहे हैं।
प्रदेश के अधिकांश केन्द्रों पर MSP पर खरीद ही शुरू नहीं हुई है। जहां खरीद शुरू हुई है वहां लक्ष्य कम दिए हैं जिससे किसानों को उपज का दाम नहीं मिल रहा है।
अब प्याज की बम्पर पैदावार के कारण इसके भी उचित दाम किसान को नहीं मिल रहे हैं। किसान बेहद कम दाम पर प्याज बेचने को मजबूर हो रहे हैं जिससे उनकी लागत भी नहीं निकल पा रही है।
राज्य सरकार को कृषि को प्राथमिकता देकर किसानों को MSP देना सुनिश्चित करना चाहिए जिससे किसानों को कम से कम घाटा तो न हो।
AICC राजस्थान प्रभारी, लोकसभा सांसद एवं पंजाब के पूर्व उप-मुख्यमंत्री श्री सुखजिंदर सिंह रंधावा को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
मैं ईश्वर से आपके अच्छे स्वास्थ्य एवं दीर्घायु होने की कामना करता हूं।
@Sukhjinder_INC
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का मेरा निजी अनुभव:
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल दुनियाभर में बढ़ता जा रहा है। मैंने भी कुछ AI ऐप्स का उपयोग करके देखा। अब मैं बार-बार इसका इस्तेमाल करता इसके एडवांस्ड वर्जन का इस्तेमाल अभी तक मैंने नहीं किया है उसके बावजूद मुझे यह बेहद सुविधाजनक लगा।
कहावत है "नॉलेज इज़ पॉवर" यानी ज्ञान ही शक्ति है। इसी के दम पर अमेरिका के चैट जीपीटी, मेटा एआई, गूगल जैमिनी, माइक्रोसॉफ्ट कोपाइलेट एवं चीन के डीपसीक जैसे एआई टूल्स आ गए हैं। हमारे देश में बहुत बड़ी संख्या में प्रतिभाशाली आईटी इंजिनियर हैं इसलिए मेरा विश्वास है कि आने वाले समय में भारत का इन सबसे किफायती एवं बेहतर एआई टूल आएगा।
विद्यार्थियों, युवाओं, जनप्रतिनिधियों एवं आप सभी को भी एआई टूल्स का इस्तेमाल करना सीखना चाहिए जिससे अच्छी नॉलेज ले सकें और अपना ज्ञान बढ़ा सकें।
आज विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर सबको इस खतरनाक बीमारी के लक्षणों के बारे में जागरूक करना चाहिए।
कैंसर का सही समय पर निदान जीवन बचा सकता है। स्वस्थ जीवनशैली, नियमित जांच तथा दृढ़ इच्छाशक्ति से हम इस बीमारी से सुरक्षित रह सकते हैं।
आइए, हम सभी मिलकर कैंसर के खिलाफ लड़ाई में योगदान दें।
Warm birthday wishes to Congress General Secretary (Organisation) Shri K.C. Venugopal ji. May you be blessed with good health, happiness and a long life. @kcvenugopalmp
भगवान श्री देवनारायण जी की जयंती पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
श्री देवनारायण जी हमारी संस्कृति तथा आस्था के प्रतीक हैं, जिन्होंने अपना जीवन लोक कल्याण के प्रति समर्पित कर दिया था।
आज के दिन हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेते हुए असहायों की सेवा का संकल्प लेना चाहिए।
आज निवास पर राजस्थान यूटीबी कार्मिक एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की।
प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि चिकित्सा विभाग में कोरोना काल में भर्ती किए गए UTB कार्मिकों यथा नर्सिंग ऑफिसर, एएनएम, फार्मासिस्ट, लैब टैक्नीशियन, लैब सहायक, रेडियोग्राफर आदि की सेवाओं को अचानक समाप्त कर दिया गया है एवं इनकी सेवा वृद्धि नहीं की जा रही है। राज्य सरकार इन्हें अपनी मांग के लिए शहीद स्मारक, जयपुर पर शान्ति पूर्ण धरने की अनुमति तक नहीं दे रही है।
कोविड जैसे मुश्किल समय में जान की परवाह किए बिना कार्य करने वाले इन कार्मिकों के साथ ऐसा व्यवहार उचित नहीं है। इन कार्मिकों को सेवा विस्तार देकर पुनः कार्यग्रहण करवाएं जिससे इनकी आजीविका एवं इनकी सेवाएं चलती रहें।
जनता के राष्ट्रपति के रूप में विख्यात भूतपूर्व राष्ट्रपति भारतरत्न एपीजे अब्दुल कलाम जी को जयंती पर सादर नमन।
देश को परमाणु शक्ति संपन्न बनाने में आपके अतुलनीय योगदान का राष्ट्र कृतज्ञ है।
#APJAbdulKalam
“डॉक्टर ने बोला ऑपरेशन में 4-5 लाख रुपए लगेंगे। इतने पैसे तो थे नहीं मेरे पास फिर हमने बस दवाई ही खाई"
सोचिए देश में ऐसे कितने लोगों को बेबसी और मजबूरी भरा फैसला लेना पड़ता होगा।
हमें गर्व है कि राजस्थान में चिरंजीवी है जो ऐसे फैसलों को बदलकर जिंदगी और मुस्कान देती है।
#कांग्रेस_फिर_से
महत्वाकांक्षी पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ईआरसीपी) को पूर्ण करने के संकल्प के साथ आज बारां के डोल मेला मैदान में ईआरसीपी जन जागरण अभियान का शुभारंभ करूंगा।