बिजली आपूर्ति, बिलिंग या वोल्टेज से संबंधित किसी भी समस्या के समाधान के लिए 1912 हेल्पलाइन पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं। उपभोक्ताओं की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उनके त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के लिए विभागीय टीमें पूरी तत्परता से कार्यरत हैं।
छठ पूजा पर विद्युत सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें। पंडालों व घाटों पर सुरक्षित वायरिंग करें, कटे-फटे तारों का प्रयोग न करें और किसी भी फॉल्ट या आपात स्थिति में तुरंत 1912 पर संपर्क करें। सतर्क और सुरक्षित रहें। ऊर्जा परिवार की ओर से छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए छठ घाटों के समीप विद्युत खंभों पर प्लास्टिक से ढकने का कार्य किया गया, ताकि पर्व के दौरान निर्बाध एवं सुचारु विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।
अपनी छत को बनाएं स्वच्छ ऊर्जा का स्रोत!
पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के तहत अपने घर की छत पर रूफटॉप सोलर पैनल लगवाएं और बिजली बिल में बचत के साथ स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा दें।
स्वच्छ ऊर्जा अपनाएं।
बचत बढ़ाएं।
ऊर्जा आत्मनिर्भर भविष्य की ओर कदम बढ़ाएं।
The National Portal under PM Surya Ghar: Muft Bijli Yojana brings applications, vendor selection, DISCOM coordination and subsidy tracking together in one place, making the rooftop solar journey more transparent and easier to navigate.
Explore the portal and take your next step.
बिजली सुरक्षा, परिवार की सुरक्षा!
घर को साफ-सुथरा रखना जितना जरूरी है, उतना ही जरूरी है सफाई के दौरान बिजली सुरक्षा का ध्यान रखना। बिजली उपकरणों की सफाई करते समय स्विच बंद रखें, प्लग निकाल दें और गीले हाथों से उपकरणों को छूने से बचें।
सुरक्षित आदतें अपनाएं l
इस दिवाली, घर की जगमगाहट के साथ बचत की खुशियाँ भी मनाएँ।
पीएम सूर्य घर: मुफ़्त बिजली योजना के तहत रूफटॉप सोलर अपनाएँ, सूरज की ऊर्जा से बिजली बनाएँ और बिजली बिल में बचत का लाभ पाएँ।
इस रोशनी के पर्व पर, अपने घर को दें स्वच्छ और सौर ऊर्जा का उपहार!
https://t.co/21BIsddgD2
📞:15555
🪔 प्रकाश का पर्व दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं! 🪔
दीपों की रोशनी आपके जीवन में सुख, समृद्धि, खुशहाली और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करे। यह पावन पर्व आपके परिवार के जीवन को खुशियों से आलोकित करे।
आइए, स्वच्छ ऊर्जा को अपनाएँ और उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में सहभागी बनें।
पटाखे एवं आतिशबाजी हमेशा बिजली की लाइनों, खंभों और ट्रांसफॉर्मर से दूर खुले स्थानों पर ही करें। आसमान में छोड़े जाने वाले पटाखों का रुख भी बिजली के तारों की ओर न रखेंl थोड़ी-सी सतर्कता बिजली व्यवस्था को सुरक्षित रखने के साथ-साथ आसपास के लोगों की सुरक्षा भी सुनिश्चित कर सकती है।
दीपावली एवं छठ पर्व के दौरान विद्युत आपूर्ति बाधित होने अथवा किसी अन्य विद्युत समस्या की स्थिति में उपभोक्ता फ्यूज कॉल सेंटर या कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर 7033095844 तथा टोल-फ्री नंबर 1912 पर संपर्क कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
विद्युत विभाग - आपकी सेवा में सदैव तत्पर।
अपने घर की छत पर रूफटॉप सोलर लगाएं, बिजली खर्च कम करें और स्वच्छ ऊर्जा को अपनाएं।
PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana के तहत सोलर पैनल लगवाकर सब्सिडी का लाभ उठाएं।
अधिक जानकारी: https://t.co/21BIsddgD2
Toll free: 15555
#BiharEnergy#BSPHCL#PowerSector#PMSuryaGhar#SolarEnergy
विद्युत आपूर्ति अंचल, सासाराम में 7 नवंबर 2026 को भव्य दीपोत्सव मनाया गया। विद्युत अधीक्षण अभियंता सर ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभकामनाएं दीं और सभी को निष्ठा व समर्पण के साथ जनसेवा एवं ऊर्जा विभाग की प्रगति के पथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
Make the most of your rooftop by installing solar panels under the PM Surya Ghar: Muft Bijli Yojana. Harness the power of the sun, generate clean energy, reduce your electricity bills and take a step towards a sustainable future.
Apply Now: https://t.co/21BIsddgD2
जिलाधिकारी, रोहतास द्वारा सोलर जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किए जाने के उपरांत आज विभिन्न समाचार पत्रों में प्रकाशित खबरें।
इस पहल का उद्देश्य, शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में सौर ऊर्जा के प्रति लोगों को जागरूक करना व इस योजना से जोड़ना है।
ऊर्जा परिवार की ओर से आप सभी को धनतेरस हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई।
भगवान धन्वंतरि हर किसी के जीवन में सुख, समृद्धि, सौभाग्य और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आएं।
#bihar#power#energy#Dhanteras#dhanterasspecial
प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना को जन-जन तक पहुंचाने एवं जिले में सौर ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सोलर जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने के उपरांत मीडिया को संबोधित करते जिलाधिकारी, रोहतास श्री दीपक कुमार मिश्रा।
रोहतास डीएम श्री दीपक कुमार मिश्रा ने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रचार हेतु सोलर रथ रवाना किया। जिले में 561 रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित हैं। योजना में 98 हजार तक अनुदान व 5.75% ब्याज पर ऋण उपलब्ध है। जिलाधिकारी ने आम लोगों से सौर ऊर्जा अपनाने की अपील की।
रोहतास में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए डीएम ने सोलर जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाई। प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत अब तक 561 रूफटॉप सोलर संयंत्र लगे हैं। इसमें 98 हजार तक अनुदान और 5.75% ब्याज पर ऋण उपलब्ध है।
रोहतास डीएम श्री दीपक कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में विद्युत व्यवस्था की समीक्षा बैठक हुई। इसमें दीपावली और छठ पर्व पर निर्बाध व सुरक्षित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने, जर्जर तारों की मरम्मत और शिकायतों के त्वरित निष्पादन के निर्देश दिए गए।