प्रिय साथियों एवं शुभचिंतकों,
आप सभी के स्नेह, आशीर्वाद एवं निरंतर समर्थन के लिए मैं हृदय से आभार व्यक्त करती हूँ।
मैं आप सभी को सूचित करना चाहती हूँ कि भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने हेतु मैं दिनांक 26 मई 2026 को दोपहर 12:19 बजे से 1:09 बजे तक पटना स्थित बीजेपी कार्यालय के अटल सभागार में आयोजित जॉइनिंग कार्यक्रम में सादगीपूर्ण एवं गरिमामय तरीके से सम्मिलित होऊँगी।
वर्तमान समय में देश अनेक चुनौतियों एवं संवेदनशील परिस्थितियों से गुजर रहा है। माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा भी ऊर्जा एवं ईंधन की बचत पर विशेष बल दिया गया है। ऐसे समय में मुझे लगता है कि अनावश्यक भीड़, लंबा काफिला एवं दिखावा उचित नहीं है।
मेरे लिए राजनीति सेवा, जिम्मेदारी और विचार का माध्यम है प्रदर्शन का नहीं। सादगी, संवेदनशीलता और जनहित के भाव के साथ ही समाज एवं राष्ट्र की सेवा पूरी निष्ठा से की जा सकती है।
अतः आप सभी से मेरा विनम्र आग्रह है कि आप जहाँ कहीं भी हों, वहीं से अपना आशीर्वाद, शुभकामनाएँ एवं समर्थन प्रदान करें। यदि कार्यक्रम में आने क़ा मन बना ही लिया हों तो कृपया यथासंभव सार्वजनिक परिवहन अथवा शेयरिंग वाहन का प्रयोग करें, ताकि अनावश्यक ईंधन की बचत हो सके और हम सब मिलकर एक जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय दे सकें।
हाँ पटना एवं आसपास के वे साथी, जो बिना अतिरिक्त ईंधन खर्च किए सहज रूप से कार्यक्रम स्थल तक पहुँच सकते हों, वे आकर अपना स्नेह, आशीर्वाद एवं शुभकामनाएँ दे सकते हैं। आप सभी का प्रेम, विश्वास और सहयोग सदैव मेरे लिए प्रेरणा एवं ऊर्जा का स्रोत रहेगा।
आपकी अपनी,
रितु जायसवाल
आपकी बात से पूर्णतः सहमत हूँ।
बिहार के क्रिकेट "इमोशन" के लिए सरकार स्पष्ट "विजन" के साथ "मिशन" मोड में कार्यरत है। आपके सहयोग से निश्चित ही बिहार की क्रिकेट टीम को लेकर सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा।