हाय दय्या! क्या होगा इस माणुस का!
पहले भैया के यहाँ गिड़गिड़ाए… बात नहीं बनी। फिर धमकी दी कि हम और ओवैसी दोनों मिलकर तुम्हारा वोटबैंक खा जाएँगे!
अब सुनने में आ रहा है… ओवैसी ने भी बेचारे को ठेंगा दिखा दिया 🤣!! बेइज़्ज़ती कर दी।
अब अकेले अपने दम पर सरकार बनाएँगे, सांसद जी।
धरम बँटा जब जात में, बँट गई घर की रीत।
पालकी ढोने वाले से, तुमने तोड़ी प्रीत॥
जड़ को कर के पराया, सींच रहे तुम पात।
सुन्न पड़ी है देहरी, अँधियारी है रात॥
मूरत से सत्कार है, माटी से है बैर।
नींव उखाड़ी महल की, कैसे होगी खैर॥
धनतेरस के बाज़ारों, पीतल चमके खूब।
सोना उसके घर नहीं, जो माटी की दूब॥
कंधा जिनका धरम पर, उनके काटे पाँव।
दीप जले चौपाल पर, रोए पूरा गाँव॥
आँगनों में दीप हैं, पर वो पुराना उजास नहीं।
जिनपे पालकी टिकी थी, वो ही तेरे पास नहीं।
जात और उपजात में, तुमने जो बाँटा है धरम,
अब सजे इस जिस्म पर, माटी का कोई लिबास नहीं।
धनतेरस की भीड़ में, मयस्सर हों वो भी तुम्हें,
पर वो हाशिए से उठें, यह तो तुमको रास नहीं।
नीतियों को कोस कर, तुमने दबाए हक़ उनके,
पेड़ कैसे जी सकेगा, अगर जड़ में ही साँस नहीं।
रौशनी के जश्न में तुम, पूजते हो मूरतें,
जो खड़ा है हाशिए पर, क्या वो तेरा इतिहास नहीं?
देखिए... वैसे इस पर टिप्पणी नहीं करना चाहता, क्योंकि यह धार्मिक विषय है।
लेकिन सत्य यही है कि श्री अखिलेश यादव परिवार सहित राम मंदिर दर्शन करने जा रहे हैं, तो यह कहीं न कहीं रणनीति का हिस्सा है।
वो कैसे...?? समझिए।
यह कोई अचानक जागी आस्था नहीं है। यह सोचा समझा टास्क है, जो बीएसपी को चर्चा से बाहर करने के लिए रचा गया प्रपंच है।
यह बात सबको पता है कि बहन जी की 6 दिसंबर की रैली ऐतिहासिक होगी। 6 दिसंबर को बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर लखनऊ के डॉ. भीमराव आंबेडकर सामाजिक परिवर्तन स्थल पर विशाल श्रद्धा सुमन समारोह होगा, जिसमें बहन मायावती खुद नेतृत्व करेंगी।
रेली भी ऐसी जो लोगों के होश उड़ा दे। जिन्हें अंत तक लड़ाई से बाहर रखा था, वो अचानक पूरी ताकत के साथ शक्तिप्रदर्शन करें, तो लोगों में अलग ही संदेश जाएगा।
ऐसे में बीएसपी कम से कम एक महीने के लिए ट्रेंड रहेगी। लेकिन कहते हैं न, बीएसपी से नुकसान सिर्फ भाजपा को नहीं होगा, बल्कि समाजवादी पार्टी को भी होगा।
बीएसपी बढ़ेगी तो समाजवादी पार्टी का अस्तित्व संकट में होना तय है।
और ठीक इसके 6 दिन बाद, 12 दिसंबर को अखिलेश यादव परिवार सहित अयोध्या जा रहे हैं। यह जनवरी 2024 में प्राण प्रतिष्ठा के बाद उनका पहला दर्शन होगा। पहले हनुमानगढ़ी, फिर रामलला के दर्शन का कार्यक्रम है, और यह 2027 की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव से ठीक पहले हो रहा है।
सोचिए, अगर यह सिर्फ आस्था थी तो जनवरी 2024 से दिसंबर 2026 तक, लगभग तीन साल तक इंतज़ार क्यों? नवंबर में कोई अच्छी तारीख देखकर क्यों नहीं गए?
क्योंकि ऐसे में रैली समाप्त होने के पश्चात चारों ओर बीएसपी की चर्चा को खत्म करने के लिए अखिलेश यादव ने धर्म की पिच पर लड़ना शुरू कर दिया है।
यह सत्य है कि राम मंदिर जाएंगे तो पूरा विरोधी, आईटी सेल, यहां तक कि मुस्लिम समाज का एक हिस्सा भी उनके विरोध में ही लिखेगा, बोलेगा, कहेगा। ऐलान होते ही योगी आदित्यनाथ ने कह भी दिया कि पहले राम भक्तों से माफी मांगें।
ऐसे में एकाएक... नेगेटिव ही सही, लेकिन समाजवादी पार्टी को फुटेज तो मिलेगी। और बीएसपी को कैसे भी करके ट्रेंड से बाहर कर दिया जाएगा।
99% यही प्लान है। अखिलेश यादव का राम मंदिर जाना आस्था से ज्यादा रणनीति का हिस्सा है। वैसे भाजपा को धर्म की पिच पर नहीं हराया जा सकता, यह तो शाश्वत सत्य है।
लेकिन उनकी नज़र में एक बार भाजपा फिर से आ जाए, लेकिन बीएसपी नहीं।
अगर मेरा अनुमान गलत हो तो अखिलेश यादव जी को नवंबर में ही कोई अच्छी तारीख देखकर वहां दर्शन के लिए जाना चाहिए था। एकाएक... रैली के ठीक बाद नहीं।
क्या लगता है… ऐसा कर पाएंगे?
सोचिए... वो महिला कितनी बोल्ड होगी?
आज वही राजा भैया, जो समाजवादी पार्टी के समर्थकों को आड़े हाथों ले रहे हैं, उन्हीं को सपा समर्थक ये कहकर चिढ़ा रहे हैं -
"मायावती का नाम भूल गए क्या? तुम्हारा ट्रीटमेंट कैसे किया था?"
बस इसी एक लाइन से बहन मायावती जी के शासन का अंदाज़ा लगा लीजिए।
जहाँ भू-माफिया से लेकर बड़े-बड़े बाहुबली तक, सबको कानून के दायरे में लाकर सीधा कर दिया गया था।
और अब वो किस्सा जो लोग भूल गए...
2 जून 1995 की रात। लखनऊ का स्टेट गेस्ट हाउस।
बहन जी ने मुलायम सरकार से समर्थन वापस लिया था, तो सपा के गुंडे गेस्ट हाउस में घुस गए। बहन जी को एक कमरे में बंद करके जान से मारने की कोशिश हुई। वो रात एक अकेली दलित महिला ने मौत के सामने गुज़ारी। और अगले ही दिन वही महिला उत्तर प्रदेश की पहली दलित महिला मुख्यमंत्री बनकर शपथ ले रही थी।
ये होती है बोल्डनेस। ये कुर्सी से नहीं, कलेजे से आती है।
फिर आया 2002-2003 वाला दौर...
बहन जी की सरकार ने रघुराज प्रताप सिंह उर्फ़ राजा भैया को POTA में जेल भेजा। उनके पिता और भाई समेत।
फिर मुलायम सिंह की सरकार आई, तो शपथ के आधे घंटे के अंदर ही उन पर से POTA हटाया गया और उन्हें सीधे कैबिनेट मंत्री बना दिया गया।
अब बताइए... ये सिर्फ वोट के लिए था?
नहीं। ये इसलिए था क्योंकि श्री मुलायम सिंह यादव को एक स्वतंत्र, स्वाभिमानी दलित महिला का नेतृत्व कभी रास ही नहीं आया।
वो एक अडिग, साहसी महिला को डराना चाहते थे, उसे नीचा दिखाना चाहते थे।
और 2007 में बहन जी ने जवाब दिया, बिना किसी से डरे...
बिना किसी गठबंधन के, अकेले दम पर 206 सीटें जीतकर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई।
और आते ही पहला काम क्या किया?
अपराधियों को दी गई सरकारी सुरक्षा वापस ली।
फिर कानून से ऐसा शिकंजा कसा कि इतिहास बन गया:
UPCOCA कानून लाया - संगठित अपराध, भू-माफिया, अपहरण, सुपारी किलर के लिए मौत तक की सज़ा वाला कानून।
पट्टा ज़मीन वापस दिलाई - दलितों-गरीबों की छीनी हुई ज़मीनों के लिए 21,000 FIRs हुईं, 7,200 से ज़्यादा कब्ज़ा करने वाले जेल गए।
अतीक अहमद को मोस्ट वांटेड घोषित किया - जिसके नाम से प्रयागराज कांपता था, उसे बहन जी के राज में भागना पड़ा।
ददुआ जैसे डकैत का आतंक खत्म किया, मोती गोयल जैसे भू-माफिया को 3-4 साल जेल में रखा - जो सपा राज में बाहुबली कहलाता था, वो बहन जी के राज में भीगी बिल्ली बन गया।
और सबसे बड़ी बात - बहन जी ने ये सब बुलडोज़र से नहीं, एनकाउंटर से नहीं, कानून से किया। अपराधी को जेल भेजा, यही उसकी सही जगह है।
अब सोचिए... कितना कुछ सहा होगा आदरणीय बहन जी ने?
जो लड़की IAS की तैयारी कर रही थी, कांशीराम जी ने उससे कहा था - "तुम एक ज़िले की कलेक्टर बनकर एक ज़िला बदलोगी, मेरे साथ आओ, पूरा समाज बदलो।"
उसने अपना करियर, अपना घर, अपना परिवार सब छोड़ दिया। ना पति, ना बेटा, ना अपनी संपत्ति का मोह। सिर्फ एक मिशन - अंबेडकरवाद।
जहाँ सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों एक ही घेरे में खड़े हों, और अकेली एक महिला अंबेडकरवाद पर अडिग खड़ी हो... वो डर किसे कहते हैं, जानती ही नहीं।
और आज कुछ लोग कहते हैं कि मायावती जी भाजपा से डरती हैं?
अरे, जो महिला गुंडों के बीच गेस्ट हाउस में मौत से नहीं डरी, जो बाहुबलियों को जेल में डालकर भी नहीं डरी, जो सत्ता में रहते हुए भी किसी माफिया, किसी बड़े नेता के सामने नहीं झुकी... वो किसी सरकार से क्या डरेगी?
हम ऋणी रहेंगे... ब्राह्मण विधायक ब्रह्मदत्त द्विवेदी जी के।
शायद यही ऋण था... शायद यही भाई-बहन का रिश्ता था... जिसने वर्ष 2007 में इतिहास रच दिया।
वर्ष 2007 में आदरणीय बहन जी ने दलित-ब्राह्मण गठजोड़ बनाया था। आदरणीय बहन जी ने उस समय ब्राह्मणों को उत्तर प्रदेश में एक साथ सबसे अधिक टिकट दिए थे, अन्य पार्टियों की अपेक्षा। एक साथ 86 ब्राह्मणों को टिकट!
किसी अन्य पार्टी ने उस समय ब्राह्मण समाज पर इतना बड़ा भरोसा नहीं जताया था। और ब्राह्मण समाज ने भी उस भरोसे को टूटने नहीं दिया।
@ExtraPaatra इसमें आपने ये बताना भूल गए कि जब मायावती को समाजवादी पार्टी के विधायक नंगा करने की कोशिश गैस्ट हाउस में कर रहे थे तब एक ब्राह्मण विधायक ने ही उनकी जान के साथ इज्जत भी बचाई थी। ये होता है ब्राह्मण का परोपकार।
@DIPAKDI32659395 इन भूतियों की एक अलग ही दुनिया है! शायद अंबेडकरवाद से धंधे में गिरावट हुई होवे है?
अब इनसे पढ़ाई की उम्मीद तो कर नहीं सकते, कहीं श्राप देकर भोली भाली मासूम सी जिंदगी को नरक न बना दे।
@AmardeepAm41294 वहीं तो!! ये न पूरे अंबेडकरवादी हैं न पूरे बौद्ध, ये तो मिशन मूवमेंट के नाम पर सबसे बड़ा कलंक हैं। बाबासाहेब के मिशन का नाश करके रख दिया है इन दोगलों ने।
Just wow!! Without Akash Anand and without Vishwanath Pal, such a massive Jansabha just on the candidate's face value - and what a crowd. What a craze!
This time I'm pretty sure BSP is gonna be in govt.. "2027 me 2007 dohrayenge" 🔥
सीखो विपक्ष, कुछ सीखो!
उस युवा नेता से ही कुछ सीख लो! कोई एक शब्द ही बता दो जो आपत्तिजनक हो...!! अब तक विपक्ष होता तो पहले धर्म पर अपनी वैचारिक गोली तान देता। धर्म के चोले पहन लेता, कोई हिंदू बन जाता तो कोई नगमें पढ़ने लग जाता। कोई जय श्री राम बोलता तो कोई कुछ और। मुद्दे की बात फिर बाद में करता।
लेकिन आकाश आनंद ने भाजपा की धज्जियां उड़ा दीं, पर राजनीति में न तो धर्म की बात का सहारा लिया, न ही जाति के दंभ का!
उनके एक-एक शब्द में वो जान और तथ्य है जो चीख-चीख कर भाजपा की व्यवस्था पर प्रहार कर रहे हैं।
आकाश आनंद बहुत आगे जाएंगे! जिस तरीके की उनकी स्पीच हैं, वो वाकई धमाकेदार एवं ब्लॉकबस्टर है।
आकाश आनंद को ऐसा कहने से बचना चाहिए था! वैसे भी ये कौम दरी बिछाने के लिए ही है।
ऐसे में इनके हक-अधिकार की बात क्यों करना, जब आखिर में ये बी टीम का तमगा ही थमा देंगे।
आकाश आनंद को हिंदुओं और बहुजन समाज का वोट साधना चाहिए। बाकी मुस्लिम आए तो स्वागत, नहीं आए तो भी कोई दिक्कत नहीं।
क्योंकि वैसे भी ये समाज अलग से कन्फ्यूजन में हैं, ओवैसी को चुनें, रावण को चुनें, या अखिलेश को या कांग्रेस को।
इसलिए इन पर एनर्जी वेस्ट मत कीजिए। उल्टा इनकी आवाज उठाने पर मुस्लिम नेता होने का टैग अलग से लग जाता है।
अब इसका दर्द कितना भयानक होता है, वो अखिलेश भैया से पूछिए। मुस्लिम नेता टैग के चक्कर में बेचारे को यादव से लोग “यदमुल्ला” बोलने लग गए।
इहां तक कि अखिलेश यादव ने इससे बचने के लिए इटावा में मंदिर तक बनवा दिया।।
आज BSP राष्ट्रीय कन्वेनर आकाश आनंद ने सपा को कठघरे में खड़ा कर दिया।
आकाश ने बोला "बीजेपी के अरब पति सांसद के बेटे को आपने राज्यसभा भेजा।
और बीएसपी को बोलते हो BJP की B टीम?
सबसे बड़ी बात की आकाश ने अल्पसंख्यक नहीं "मुस्लिम" शब्द भी इस्तेमाल किया।