मुस्कुराइए, आप सरोजनी नगर विधानसभा के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में हैं!
What a wonderful evening of cricket at the Bharat Ratna Shri Atal Bihari Vajpayee Ekana Cricket Stadium! The atmosphere was electric, the crowd passionate, and Team India delivered a commanding performance to secure a convincing 8-wicket victory over the West Indies.
Lucknow continues to establish itself as a premier destination for world-class sporting action, and witnessing international cricket at Ekana is a matter of immense pride for every citizen of our city.
Watching our senior players perform with such confidence and passion was truly inspiring. It also reinforces my belief that the young sporting talent we are nurturing through grassroots initiatives across Sarojini Nagar can one day go on to represent our nation on stages like this.
I remain committed to promoting every sport across our schools, colleges and localities, because every champion begins with a dream, a playing field and the opportunity to pursue it.
It was a pleasure to share this memorable evening with Hon’ble Governor of Uttar Pradesh, Smt. Anandiben Patel Ji (@anandibenpatel); Vice President, BCCI & Member of Rajya Sabha, Shri Rajeev Shukla Ji (@ShuklaRajiv); MD & CMD, Bharat Ratna Shri Atal Bihari Vajpayee Ekana Cricket Stadium, Shri Uday Sinha Ji; and my Bade Bhaiya, Shri Rameshwar Singh Ji.
Heartiest congratulations to Team India on a magnificent victory!
मखदुमपुर कैथी में 31 अगस्त को आयोजित “आपका विधायक–आपके द्वार” के 182वें शिविर के दौरान क्षेत्रवासियों की आंखों की जांच कराई गई थी। जांच के उपरांत दृष्टि संबंधी सहायता की आवश्यकता वाले 89 लोगों के लिए चश्मे तैयार कराए गए, जिन्हें आज सितंबर माह में वितरित किया गया।
“आपका विधायक–आपके द्वार” अभियान के माध्यम से लगातार और निरंतर आंखों की जांच कराई जा रही है तथा जांच के उपरांत जरूरतमंद क्षेत्रवासियों को उनकी आवश्यकता के अनुसार चश्मे उपलब्ध कराए जा रहे हैं। हमारा प्रयास है कि आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं समय पर क्षेत्रवासियों तक पहुंचें।
क्षेत्रवासियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं को समझते हुए, उनके समाधान की दिशा में निरंतर कार्य कर रहे हैं।
लगातार 186 सप्ताह से “आपका विधायक, आपके द्वार” के माध्यम से सरोजनी नगर के हर क्षेत्र में जनसुनवाई एवं जनसेवा का क्रम निरंतर जारी है। इसी क्रम में आज सरोजनी नगर दक्षिण प्रथम मंडल के अनौरा क्षेत्र में जनसुनवाई एवं जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस दौरान विद्युत, ट्रांसफर, आर्थिक सहायता, हैंडपंप, सड़क एवं नाली, सोलर लाइट, मंदिर सहित विभिन्न विषयों से जुड़े कुल 14 आवेदन प्राप्त हुए। सभी प्रकरणों को आवश्यक कार्रवाई हेतु संबंधित विभागों तक पहुँचाया गया।
क्षेत्र के युवाओं एवं बालिकाओं को खेलों से जोड़ने के लिए 194वीं बॉयज एवं 134वीं गर्ल्स यूथ क्लब का गठन किया गया। बच्चों को क्रिकेट, वॉलीबॉल, कैरम एवं बैडमिंटन की किट प्रदान की गई। साथ ही 10 मेधावी छात्र-छात्राओं को साइकिल देकर शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित किया गया।
श्री साईं ऑप्टिकल्स के सहयोग से आयोजित निःशुल्क नेत्र जांच शिविर में 140 क्षेत्रवासियों की आँखों की जाँच की गई तथा आवश्यकता के अनुसार चश्मों की व्यवस्था की गई।
हमारा संकल्प है सरोजनीनगर परिवार की समस्याओं को सुनना, उनके समाधान के लिए निरंतर प्रयास करना और शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल एवं जनकल्याण की सुविधाएँ प्रत्येक जरूरतमंद तक पहुँचाना।
श्रद्धेय माननीय मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी ने पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जी के जीवन, भारतीय संस्कृति और सनातन मूल्यों के प्रति उनकी निष्ठा तथा अखिल विश्व गायत्री परिवार के सामाजिक एकता के प्रयासों को अत्यंत सटीकता और सार्थकता से रेखांकित किया।
यज्ञों के माध्यम से समाज को एक मंच और एक वेदी पर जोड़ने की गायत्री परिवार की परंपरा वास्तव में सामाजिक समरसता और एकता का प्रेरणादायी उदाहरण है। मुख्यमंत्री जी के विचारों ने इस महान परंपरा और उसके मूल उद्देश्यों को बेहद प्रभावी ढंग से सामने रखा।
पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जी एवं माताजी भगवती देवी जी की स्मृतियों को नमन करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ।
इस प्रेरणादायी आयोजन के लिए अखिल विश्व गायत्री परिवार का हृदय से आभार। ऐसे आयोजन भारतीय संस्कृति, संस्कारों और समाज को जोड़ने वाली हमारी गौरवशाली परंपराओं को और मजबूत करते हैं।
@DrChinmayP@awgpofficial
आज अखिल विश्व गायत्री परिवार (@awgpofficial) एवं देव संस्कृति विश्वविद्यालय के तत्वावधान में आयोजित प्रांतीय शिक्षक गरिमा कार्यशाला में श्रद्धेय माननीय मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
माननीय मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश शिक्षा, सुरक्षा और विकास के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां छू रहा है।
शिक्षा का बजट ₹44,000 करोड़ से बढ़कर ₹1.25 लाख करोड़, ड्रॉपआउट दर 19% से घटकर 3%, 1.5 लाख शिक्षकों की नियुक्ति और 25,000+ विद्यालयों में स्मार्ट क्लास—ये आंकड़े प्रदेश में बदलती शिक्षा व्यवस्था की तस्वीर हैं।
सुदृढ़ कानून-व्यवस्था के साथ प्रदेश आज 11% की विकास दर से तेज गति से आगे बढ़ रहा है।
सशक्त शिक्षा, सुरक्षित प्रदेश और तेज विकास यही है नए उत्तर प्रदेश की पहचान।
@RajeshwarS73@myogiadityanath विकास की सार्थक राजनीति वही है, जहाँ समस्याओं की पहचान के साथ उनके समाधान का स्पष्ट रोडमैप भी हो। सड़क, सीवर, ड्रेनेज से लेकर Aero City और AI City तक, सरोजनीनगर की आज की जरूरतों और भविष्य की संभावनाओं को एक साथ आगे बढ़ाने का यह प्रयास उल्लेखनीय है। @RajeshwarS73
राष्ट्रसेवा के पुनीत पथ पर अविरल गतिमान, दूरदर्शी, सर्वस्पर्शी मुख्यमंत्री, परम श्रद्धेय योगी आदित्यनाथ जी से शिष्टाचार भेंटकर उनका आत्मीय मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त किया।
स्नेहिल भेंट के दौरान श्रद्धेय श्री @myogiadityanath जी को सरोजनीनगर में संचालित विकास कार्यों से अवगत कराया। इस दौरान क्षेत्र के विकास और जनसमस्याओं के शीघ्र समाधान हेतु विभिन्न प्रस्ताव एवं पत्र भी सौंपे।
प्रमुख विषयों में :
* सरोजनीनगर के तेजी से विकसित हो रहे एवं मूलभूत सुविधाओं से वंचित क्षेत्रों, विशेषकर पंडित खेड़ा, गौरी एवं नीलमथा सहित अन्य क्षेत्रों में सड़क, सीवर, नाला एवं जल निकासी के लिए लगभग ₹500 करोड़ के विशेष अवस्थापना विकास पैकेज की स्वीकृति का अनुरोध किया। प्रस्ताव में वर्तमान में आकलित लगभग ₹404.18 करोड़ के आवश्यक कार्यों को भी समाहित करने का आग्रह किया गया है।
* शहरी क्षेत्र में जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान हेतु 10 प्रमुख नालों के निर्माण के लिए वित्तीय स्वीकृति प्रदान किए जाने का अनुरोध किया।
* अवध विहार योजना एवं अंसल API क्षेत्र के निवासियों की शहीद पथ तक सुगम पहुंच सुनिश्चित करने के लिए शहीद पथ पर चढ़ने-उतरने हेतु रैम्प निर्माण का प्रस्ताव रखा।
* चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट मार्ग पर बढ़ते यातायात दबाव के स्थायी समाधान हेतु बंगला बाजार की ओर से शहीद पथ के ऊपर बिजनौर रोड की ओर Elevated Road के निर्माण का अनुरोध किया।
* सरोजनीनगर के आर्थिक एवं तकनीकी विकास को नई गति देने वाली अमौसी Aero City एवं नादरगंज AI City परियोजनाओं की अद्यतन प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराने एवं कार्यों को गति देने का अनुरोध किया।
* किसानों एवं कृषि व्यापार को सशक्त करने के लिए बंथरा मंडी क्षेत्र में विशिष्ट मंडी स्थल के निर्माण हेतु आवश्यक कार्यवाही का अनुरोध किया।
* सिख गुरुओं के गौरवशाली इतिहास, त्याग एवं बलिदान को समर्पित प्रस्तावित ‘विरासत-ए-खालसा तीर्थस्थल’ को राज्य कार्य योजना 2026–27 में सम्मिलित कर आवश्यक धनराशि/स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह किया।
* विद्युत व्यवस्था में सुधार के लिए कार्यरत बिजली कर्मियों पर पूर्व में की गई उत्पीड़नात्मक कार्रवाई वापस लिए जाने के विषय पर भी मुख्यमंत्री जी का ध्यान आकृष्ट किया।
श्रद्धेय मुख्यमंत्री जी ने सभी विषयों को गंभीरतापूर्वक सुना। सरोजनीनगर को आधुनिक, सुव्यवस्थित, सुरक्षित और भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप विकसित करना हमारा संकल्प है। क्षेत्रवासियों की प्रत्येक जनसमस्या के समाधान और विकास की प्रत्येक संभावना को धरातल पर उतारने के लिए हमारा प्रयास निरंतर जारी रहेगा।
दृढ़ राजनीतिक इच्छाशक्ति, जनभागीदारी और CSR के सार्थक सहयोग से बदलाव की एक अद्वितीय मिसाल बन रहा है सरोजनीनगर!
अलीनगर सुनेहरा में वर्षों से प्रदूषण और गंदगी से जूझ रहे तालाब को पुनर्जीवित करने का यह प्रयास केवल एक सफाई अभियान नहीं, बल्कि Water Conservation, Public Health और Ecological Restoration से जुड़ी एक वैज्ञानिक पहल है।
NABL Accredited Laboratory में water testing से शुरुआत, वर्षों से जमा कचरे की सफाई, polluted water के inflow पर नियंत्रण और फिर modern technology के माध्यम से वैज्ञानिक water treatment... उद्देश्य स्पष्ट है, तालाब को केवल साफ करना नहीं, बल्कि उसके पूरे ecosystem को पुनर्जीवित करना।
हमारा संकल्प है कि अलीनगर सुनेहरा का यह प्रयास एक ऐसा model बने, जिससे प्रेरणा लेकर सरोजनीनगर के अन्य जलाशयों को भी स्वच्छ, सुरक्षित और पुनर्जीवित किया जा सके।
यह सिर्फ एक तालाब के बदलाव की कहानी नहीं, बल्कि संकल्प, विज्ञान, सहभागिता और प्रकृति के संरक्षण की अद्भुत यात्रा है।
इस विशेष Documentary को अवश्य देखिए और अपनी राय साझा कीजिए।
#NetZeroSarojiniNagar
#RajeshwarForSarojiniNagar
दृढ़ राजनीतिक इच्छाशक्ति, जनभागीदारी और CSR के सार्थक सहयोग से बदलाव की एक अद्वितीय मिसाल बन रहा है सरोजनीनगर!
अलीनगर सुनेहरा में वर्षों से प्रदूषण और गंदगी से जूझ रहे तालाब को पुनर्जीवित करने का यह प्रयास केवल एक सफाई अभियान नहीं, बल्कि Water Conservation, Public Health और Ecological Restoration से जुड़ी एक वैज्ञानिक पहल है।
NABL Accredited Laboratory में water testing से शुरुआत, वर्षों से जमा कचरे की सफाई, polluted water के inflow पर नियंत्रण और फिर modern technology के माध्यम से वैज्ञानिक water treatment... उद्देश्य स्पष्ट है, तालाब को केवल साफ करना नहीं, बल्कि उसके पूरे ecosystem को पुनर्जीवित करना।
हमारा संकल्प है कि अलीनगर सुनेहरा का यह प्रयास एक ऐसा model बने, जिससे प्रेरणा लेकर सरोजनीनगर के अन्य जलाशयों को भी स्वच्छ, सुरक्षित और पुनर्जीवित किया जा सके।
यह सिर्फ एक तालाब के बदलाव की कहानी नहीं, बल्कि संकल्प, विज्ञान, सहभागिता और प्रकृति के संरक्षण की अद्भुत यात्रा है।
इस विशेष Documentary को अवश्य देखिए और अपनी राय साझा कीजिए।
#NetZeroSarojiniNagar
#RajeshwarForSarojiniNagar
सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के मार्ग पर चलने का संकल्प। 🇮🇳
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
उनके विचार हमें जनसेवा, सद्भाव और राष्ट्रहित के लिए निरंतर कार्य करने की प्रेरणा देते हैं।
गांधी जयंती की हार्दिक शुभकामनाएँ।
जिसने महाभारत में अपने अद्भुत पराक्रम के बाद अपना शीश दान कर दिया, आज उसी बाबा श्याम के दरबार तक सरोजनीनगर के 73 श्रद्धालु अपना विश्वास लेकर चल पड़े हैं।
बर्बरीक के त्याग से लेकर बाबा श्याम की भक्ति तक - यह केवल एक यात्रा नहीं, आस्था, विश्वास और सेवा का संकल्प है।
22 अप्रैल को आयोजित ‘धर्म उत्सव’ में भजन सम्राट श्री @KanhiyaMittal जी ने सरोजनीनगर के श्याम भक्तों के लिए बाबा खाटू श्याम के दर्शन की सेवा शुरू करने का आग्रह किया था। आज उसी भावना को संकल्प का रूप देते हुए श्याम रथ यात्रा का शुभारंभ हुआ है।
सरोजनीनगर की धार्मिक सेवा-परंपरा निरंतर आगे बढ़ रही है - रामरथ श्रवण अयोध्या यात्रा से 8,800+ परिवारों को प्रभु श्रीराम के दर्शन, सिख भाई-बहनों के लिए करतारपुर साहिब यात्रा और अब बाबा श्याम के भक्तों के लिए श्याम रथ यात्रा।
73 श्रद्धालु…एक आस्था…एक मंज़िल - खाटू श्याम धाम।
सभी का सहारा, बाबा श्याम हमारा।
जय श्री श्याम। 🙏
सरोजनीनगर स्पोर्ट्स लीग 2026 के अंतर्गत आयोजित अंतर-विद्यालय क्रिकेट चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मुकाबलों में युवा खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन, अनुशासन और टीम भावना से मैदान में जोश भर दिया।
पहले सेमीफाइनल में अवध कॉलेजिएट ने लखनऊ सिटी कॉन्वेंट पब्लिक स्कूल को 66 रनों से हराकर फाइनल में शानदार प्रवेश किया। इस जीत के नायक रहे शिवांश, जिन्होंने नाबाद 46 रन बनाने के साथ 2 विकेट भी हासिल किए और अपने बेहतरीन हरफनमौला प्रदर्शन से टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।
वहीं दूसरे सेमीफाइनल में तिरुपति मॉन्टेसरी स्कूल ने एसकेडी अकादमी (रेड) को 10 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। अभिषेक तिवारी ने 2 विकेट लेकर टीम की जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
सेमीफाइनल मुकाबलों के साथ फिट इंडिया कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम श्रद्धेय माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन, सेवा और समर्पण को समर्पित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित किया गया।
इस अवसर पर माननीय महानगर अध्यक्ष श्री आनंद द्विवेदी जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को खेलों से जोड़ने के साथ-साथ नियमित व्यायाम, शारीरिक सक्रियता, अनुशासन, स्वस्थ जीवनशैली और खेल भावना को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित करना रहा।
यह आयोजन इस संदेश का सशक्त माध्यम बना कि खेल केवल मैदान तक सीमित नहीं, बल्कि स्वस्थ, अनुशासित और सशक्त जीवन की आधारशिला हैं। स्वस्थ युवा ही स्वस्थ समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव हैं। सरोजनी नगर का संकल्प - हर युवा खेले, हर युवा फिट रहे और हर परिवार स्वस्थ रहे।
“फिट इंडिया, फिट सरोजनी नगर”
डॉ. राजेश्वर सिंह जी—बुजुर्गों के सम्मान और मुस्कान को देते हैं सबसे खास स्थान।
जिनके आशीर्वाद में हमारी खुशियाँ हैं, उनका सम्मान हमारा सौभाग्य है।
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर सभी वरिष्ठजनों को सादर नमन।
#rajeshwarsingh#rajeshwarforsarojninagar
जिनका अनुभव हमारा मार्गदर्शन है, जिनके संस्कार हमारी पहचान हैं और जिनका आशीर्वाद हमारी सबसे बड़ी शक्ति है,.. उन वरिष्ठजनों के सम्मान और चेहरे की मुस्कान से बढ़कर हमारे संस्कारों और सेवाभाव की कोई सार्थक अभिव्यक्ति नहीं हो सकती।
सरोजनीनगर परिवार के प्रत्येक वरिष्ठजन का सम्मान, उनकी सुरक्षा, स्वास्थ्य, सुविधा और जीवन की छोटी-बड़ी खुशियों का ध्यान रखना मेरे लिए केवल दायित्व नहीं, आत्मीय संतोष का विषय है।
प्रयास सदैव यही रहा है कि जीवन के इस पड़ाव पर हमारे बुजुर्गों को कभी अकेलेपन या असहायता का अनुभव न हो; उन्हें हर कदम पर सम्मान मिले, हर आवश्यकता में सहयोग मिले और उनकी आस्था व अभिलाषाओं को भी पूरा होने का अवसर मिले।
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर अपने सभी वरिष्ठजनों के प्रति हृदय से कृतज्ञता और सादर नमन।
आपका स्नेह मेरा संबल है, आपका अनुभव मेरी प्रेरणा है और आपके चेहरे की मुस्कान ही सरोजनीनगर परिवार की सबसे सुंदर पहचान है।
सशक्त ऊर्जा तंत्र, सतत विकास और भविष्य की जरूरतों के अनुरूप सुदृढ़ होता सरोजनीनगर...
विकास की गति तभी निर्बाध रहती है, जब उसकी बुनियाद मजबूत हो। इसी सोच के साथ सरोजनीनगर में विद्युत व्यवस्था को अधिक सक्षम, आधुनिक और भरोसेमंद बनाने के लिए नए उपकेंद्रों की स्थापना, मौजूदा उपकेंद्रों की क्षमता वृद्धि और विद्युत नेटवर्क के व्यापक सुदृढ़ीकरण का कार्य निरंतर आगे बढ़ रहा है।
ग्रामीण क्षेत्र हो या शहरी, घर हो या उद्योग, निर्बाध और सुलभ विद्युत आपूर्ति से विकास को नई ऊर्जा और भविष्य को नई मजबूती मिल रही है।
मैं हूँ सरोजनीनगर...
ऊर्जावान भी, सामर्थ्यवान भी और भविष्य के लिए तैयार भी।
#MainHoonSarojiniNagar #RajeshwarForSarojiniNagar
“कौन सो काज कठिन जग माहीं,
जो नहीं होय तात तुम पाहीं॥” 🚩
मंगलवार के पावन अवसर पर अपने आराध्य देवी-देवताओं के दर्शन-पूजन का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
प्रभु के चरणों में राष्ट्र की उन्नति, सरोजनीनगर की सुख-समृद्धि, जनकल्याण एवं जनसेवा के संकल्प को निरंतर शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
ईश्वर की कृपा सदैव सभी पर बनी रहे और सेवा के इस पथ पर समर्पण एवं सामर्थ्य निरंतर बढ़ता रहे।
जय श्री राम
जय बजरंगबली
हर हर महादेव
“माँ आदर्श है, माँ संस्कार है, माँ ममता है, माँ वात्सल्य है, माँ त्याग है, माँ समर्पण है, माँ विश्वास है, माँ शक्ति है, माँ साहस है, माँ प्रेरणा है, माँ संबल है, माँ करुणा है, माँ धैर्य है, माँ आशीर्वाद है, माँ जीवन की पहली गुरु है, माँ संस्कारों की जननी है, माँ स्नेह की छाँव है, माँ जीवन का आधार है!”
आज पूज्य माँ स्व. तारा सिंह जी की जन्मजयंती पर सरोजनीनगर के 100 से अधिक तारा शक्ति केंद्रों से जुड़ी मातृशक्तियों ने दीप प्रज्वलित कर उनके आदर्शों, सेवाभाव और पुण्य स्मृतियों को जिस आत्मीयता से नमन किया, उससे हृदय अभिभूत है। माँ की स्मृतियों को अपने स्नेह और श्रद्धा से जीवंत बनाए रखने वाली सभी माताओं-बहनों के प्रति हृदय की गहराइयों से कृतज्ञ हूँ!
माँ की प्रेरणा जब सेवा का संस्कार बन जाए, तो उसकी ममता अनगिनत जीवन तक पहुँचती है।
तारा शक्ति केंद्रों के माध्यम से जहाँ मातृशक्तियों के हुनर को स्वावलंबन और आत्मसम्मान की शक्ति मिल रही है, वहीं पूज्य माँ की ही प्रेरणा से सरोजनीनगर के विभिन्न स्थानों पर संचालित अभिनव योजना ‘तारा शक्ति रसोई’ विगत 3.5 वर्षों से प्रतिदिन 4 हजार से अधिक जरूरतमंदों, असहायों एवं निराश्रितों तक स्नेह, सम्मान और आत्मीयता के साथ पौष्टिक भोजन पहुँचा रही है।
माँ ने सदैव सिखाया कि किसी को आत्मनिर्भर बनाना और जरूरत के समय उसका संबल बनना ही जीवन की सच्ची सार्थकता है। आज उन्हीं की प्रेरणा से हजारों माताएँ-बहनें तारा शक्ति केंद्रों के माध्यम से अपने हुनर को स्वावलंबन और सम्मान का आधार बनाकर आगे बढ़ रही हैं। उनमें मुझे माँ के संस्कारों और उनकी प्रेरणा का जीवंत विस्तार दिखाई देता है।
माँ की स्मृति में प्रज्वलित प्रत्येक दीप उस प्रेरणा का प्रकाश है, जो जनसेवा और महिला सशक्तिकरण के माध्यम से निरंतर आगे बढ़ रही है। सरोजनीनगर की मातृशक्तियों का यह अपार स्नेह और अपनापन मेरे लिए अत्यंत भावुक और अनमोल है!
आपकी जन्मजयंती पर आपके श्रीचरणों में सादर नमन...माँ 🙏
सशक्त ऊर्जा तंत्र, सतत विकास और भविष्य की जरूरतों के अनुरूप सुदृढ़ होता सरोजनीनगर...
विकास की गति तभी निर्बाध रहती है, जब उसकी बुनियाद मजबूत हो। इसी सोच के साथ सरोजनीनगर में विद्युत व्यवस्था को अधिक सक्षम, आधुनिक और भरोसेमंद बनाने के लिए नए उपकेंद्रों की स्थापना, मौजूदा उपकेंद्रों की क्षमता वृद्धि और विद्युत नेटवर्क के व्यापक सुदृढ़ीकरण का कार्य निरंतर आगे बढ़ रहा है।
ग्रामीण क्षेत्र हो या शहरी, घर हो या उद्योग, निर्बाध और सुलभ विद्युत आपूर्ति से विकास को नई ऊर्जा और भविष्य को नई मजबूती मिल रही है।
मैं हूँ सरोजनीनगर...
ऊर्जावान भी, सामर्थ्यवान भी और भविष्य के लिए तैयार भी।
#MainHoonSarojiniNagar #RajeshwarForSarojiniNagar