@cmohry@FaridabadRegion@MCF_Faridabad
लापरवाही या कुछ और?
कई दिनों से ऐत्मादपुर के कूड़े के खत्ते को लेकर फरीदाबाद प्रशासन को चेताया जा रहा था। कूड़ा सड़क तक फैल गया, लेकिन संज्ञान नहीं लिया गया। अब उसी कूड़े में भीषण आग लग गई।
NGT के निर्देशों के बावजूद ऐसी स्थिति क्यों?
@cmohry@NayabSainiBJP@RaoNarbir
जिला रजिस्ट्रार सोसाइटी के आदेशों की लगातार अवहेलना, शिकायत के बावजूद बढ़ी हुई राशि की वसूली का आरोप। सवाल यह है, विभाग अपने ही आदेशों की अनुपालना क्यों नहीं करवा पा रहा? कमी व्यवस्था में है, अनुपालना कराने की इच्छाशक्ति में या फिर वजह कुछ और है?
@cmohry
फरीदाबाद के सेक्टर-31 की स्प्रिंगफील्ड कॉलोनी में सांडों की लड़ाई के दौरान पार्किंग में खड़ी कार का शीशा टूटने और वाहन क्षतिग्रस्त होने की घटना सामने आई है।
सवाल यह है कि क्या किसी बड़े हादसे के बाद ही व्यवस्था जागेगी?
नागरिक सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।
महिला सम्मान केवल भाषणों का विषय नहीं,बल्कि व्यवहार और जिम्मेदारी से साबित होना चाहिए।तस्वीर में दिख रहा घटनाक्रम वास्तविक है,तो यह बेहद शर्मनाक और चिंताजनक है,सबसे गंभीर सवाल यह है कि मौके पर मौजूद लोग,विशेषकर सुरक्षा सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी रखने वाले मूकदर्शक क्यों बने रहे
@cmohry@DC_Faridabad@FMDA
फरीदाबाद शहर में खुले, टूटे व धंसे मैनहोल के ढक्कन हादसों को न्योता दे रहे हैं। संबंधित FMDA JE को कई बार सूचना देने के बावजूद स्थिति जस की तस है। कई स्थानों पर मैनहोल के ढक्कन टूटे/धंसे पड़े हैं, जिससे सड़क सुरक्षा पर गंभीर खतरा बना हुआ है।
@cmohry@DC_Faridabad
फिर कहते हैं फंड्स की कमी है, सरकार पैसा नहीं देती!
RTI रिपोर्ट ने इन दावों की पोल खोल दी है,फंड मौजूद थे फिर उपयोग क्यों नहीं हुआ?
इस खुलासे से सरकार की छवि तो साफ होती है, लेकिन अधिकारियों की कार्यशैली पर बड़ा सवाल खड़ा होता है।
जिम्मेदारी तय होनी चाहिए!
➡️माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों की अवहेलना
➡️Manual Scavengers Act, 2013 की खुलेआम अनदेखी
➡️निगम आयुक्त के निर्देशों की अनदेखी
➡️ व्यक्ति की जान को जानबूझकर जोखिम में डालना
कार्यकारी अभियंता Div-V ने पहली की FIR की मांग,अब U-Turn
आखिर इन गंभीर मामलों पर कार्रवाई करेगा कौन?
➡️माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों की अवहेलना
➡️Manual Scavengers Act, 2013 की खुलेआम अनदेखी
➡️निगम आयुक्त के निर्देशों की अनदेखी
➡️ व्यक्ति की जान को जानबूझकर जोखिम में डालना
कार्यकारी अभियंता Div-V ने पहली की FIR की मांग,अब U-Turn
आखिर इन गंभीर मामलों पर कार्रवाई करेगा कौन?
फरीदाबाद में गलत के खिलाफ आवाज उठाना लोगों के लिए मुश्किल होता जा रहा है,आरोप है कि निगम आयुक्त के आदेशों की अनदेखी की जा रही है और संबंधित अधिकारी ही नियमों को लागू कराने में विफल दिख रहे हैं,वहीं ठेकेदार द्वारा शिकायतकर्ता को दबाने और धमकाने की कोशिश किए जाने की बात सामने आई है
@IGtraffic_hry
देशभक्ति के नाम पर आयोजन, लेकिन कानून की खुली धज्जियाँ!
IP कॉलोनी की साइकिल मार्च में MV एक्ट का खुलेआम उल्लंघन, बच्चों के बीच अवैध वाहन, क्षमता से अधिक सवारियाँ,यह लापरवाही नहीं सीधा अपराध है।
जिम्मेदार आयोजकों पर कार्रवाई होगी या देशभक्ति के नाम पर सब माफ़?
@IGtraffic_hry
देशभक्ति के नाम पर आयोजन, लेकिन कानून की खुली धज्जियाँ!
IP कॉलोनी की साइकिल मार्च में MV एक्ट का खुलेआम उल्लंघन, बच्चों के बीच अवैध वाहन, क्षमता से अधिक सवारियाँ,यह लापरवाही नहीं सीधा अपराध है।
जिम्मेदार आयोजकों पर कार्रवाई होगी या देशभक्ति के नाम पर सब माफ़?
@DC_Faridabad,आयुक्त नगर निगम एवं संयुक्त आयुक्त (ओल्ड जोन) को सूचित करने के बावजूद ग्रेटर फरीदाबाद मास्टर रोड के नजदीक अवैध प्लॉटिंग व बिक्री धड़ल्ले से जारी रही।
अब जब गरीबों के आशियाने उजड़ेंगे,उसकी ज़िम्मेदारी किसकी होगी,आप स्वयं समझ सकते हैं।
#IllegalColony#GreaterFaridabad
MCF अधिकारियों की जानकारी होने के बावजूद शहर में अवैध निर्माण बेखौफ जारी हैं। वार्ड-30 से सामने आए ताज़ा मामले में संबंधित अधिकारी को शिकायत देने के बाद भी निर्माण रुकवाने की कोई कार्रवाई नहीं हुई। बताया जा रहा है कि न केवल अवैध मंज़िल बनाई गई,बल्कि अवैध तरीके से बोरिंग भी की गई।