आपका स्नेह और विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी पूंजी है।
जालौर प्रवास के दौरान जब मैं विभिन्न कार्यक्रमों में व्यस्त था, तब जानकी निवासी श्री मदन जी सैन ने बड़े स्नेह और आत्मीयता के साथ अपनी दुकान पर पधारने का आग्रह किया। मन तो था कि उनके आग्रह को स्वीकार कर उनसे अवश्य मिलूं, लेकिन लगातार कार्यक्रमों और समयाभाव के कारण वहां पहुंच पाना संभव नहीं हो सका।
दिनभर की व्यस्तताओं के बाद जब रात गहराती गई और घड़ी ने 01:29 बजे का समय बताया, तब भी मदन जी उसी आत्मीयता और उत्साह के साथ एक मुलाकात के लिए सायला में अपने प्रतिष्ठान पर प्रतीक्षा कर रहे थे।
ऐसे क्षण थकान का एहसास नहीं होने देते। बल्कि यह महसूस कराते हैं कि लोगों का यह प्रेम, विश्वास और अपेक्षाएं ही जनसेवा की सबसे बड़ी पूंजी हैं। जब कोई व्यक्ति रात के अंतिम पहर तक भी सिर्फ एक मुलाकात के लिए प्रतीक्षा करता है, तो यह जिम्मेदारी और अधिक बढ़ जाती है कि उसके विश्वास पर हमेशा खरा उतरा जाए।
मदन जी का यह स्नेह और आत्मीयता मेरे लिए अविस्मरणीय है। जनता का यही प्रेम और विश्वास जनसेवा के प्रति मेरे संकल्प को हर दिन और अधिक मजबूत करता है तथा समाज के प्रत्येक व्यक्ति के सुख-दुख में साथ खड़े रहने की प्रेरणा देता है।
आरक्षण की अलख जलाई #कर्नल_किरोडी_बैंसला ने
पर किरोडी बैसला के साथ-साथ जाने कितने अनगिनत लोगो ने अपने जीवन का उत्सर्ग कर दिया
उस समय गुंजल साहब विधानसभा के अंदर थे इन्होने अपनी विधायकी को ठोकर मार दी
- @dgurjarofficial@PrahladGunjal