स्वास्थ्य बीमा में कैशलेस क्लेम का क्या मतलब है?
कैशलेस क्लेम सुविधा आपको मेडिकल इमरजेंसी के दौरान इलाज में लगने वाले पैसे की चिंता से मुक्त रखती है क्योंकि आप अपने हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी से जुड़े हुए किसी भी अस्पताल में बिना पैसे के इलाज करवा सकते हैं।
हेल्थ इंश्योरेंस में कैशलेस क्लेम पॉलिसी क्या होती है?
सरल शब्दों में कैशलेस पॉलिसी का मतलब बस इतना है कि जब आप अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती होते हैं तो अस्पताल के बिल का खर्चा आपको नहीं देना होता है। आपकी तरफ से हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी ��स्पताल को इलाज का सारा पैसा देती है।