पात्र लाभार्थियों से अनुरोध है कि यदि उनकी e-KYC अभी तक पूरी नहीं हुई है, तो वे अपनी नज़दीकी राशन की दुकान (FPS) पर जाकर इसे शीघ्र पूरा कराएँ।
#eKYC#DFPD
जहाँ आप, वहीं आपका राशन।
One Nation One Ration Card (ONORC) की सुविधा से पात्र लाभार्थी देशभर में किसी भी नज़दीकी राशन की दुकान (FPS) से अपने हिस्से का राशन प्राप्त कर सकते हैं।
#ONORC#DFPD
एक ऐप, कई सुविधाएँ।
आज ही Mera Ration App डाउनलोड करें और राशन से जुड़ी महत्वपूर्ण सेवाओं का लाभ अपने मोबाइल पर आसानी से प्राप्त करें।
#MeraRationApp#DFPD
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (PMGKAY) के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को प्रत्येक माह निःशुल्क राशन प्रदान किया जाता है। जनवरी 2024 से इस योजना को अगले 5 वर्षों के लिए बढ़ा दिया गया है, ताकि करोड़ों परिवारों को खाद्य सुरक्षा का लाभ निरंतर मिलता रहे।
#PMGKAY#DFPD
राशन से जुड़ी जानकारी और सेवाएँ पाना हुआ और भी आसान।
आज ही मेरा राशन ऐप डाउनलोड करें और अपने मोबाइल पर राशन संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी एवं आवश्यक सेवाओं का लाभ प्राप्त करें।
#MeraRationApp#DFPD
यदि आपका राशन कार्ड PHH या AAY श्रेणी में है, तो अपनी पात्रता के अनुसार मिलने वाले राशन की मात्रा अवश्य जानें और राशन प्राप्त करते समय उसे जाँचें।
#PMGKAY#RationEntitlement#DFPD
हर PHH और AAY श्रेणी के लिए राशन की मात्रा निर्धारित है।
राशन लेते समय अपनी श्रेणी के अनुसार मिलने वाली मात्रा अवश्य जाँचें।
#PHH#AAY#RationEntitlement#DFPD
आपका राशन कार्ड, आपके अधिकार की पहचान।
जानिए आपका राशन कार्ड PHH है या AAY, क्योंकि उसी के अनुसार आपको मिलने वाले निःशुल्क राशन की मात्रा निर्धारित होती है।
#AAY#PHH#DFPD
Empowering beneficiaries through technology and timely grievance redressal.
ASHA enables DFPD to build a more accountable, citizen-centric Public Distribution System.
#DFPD#AnnaSahayata
राशन की रसीद सिर्फ़ एक पर्ची नहीं,
आपके राशन का प्रमाण है।
हर बार राशन प्राप्त करने के बाद रसीद लेना और उस पर दर्ज विवरण की जाँच करना न भूलें।
#PMGKAY#DFPD
Today, on the sacred occasion of Rath Yatra, may the blessings of Lord Jagannath inspire peace, harmony, prosperity, and well-being for all.
#RathYatra#Jagannath#DFPD
अन्न सहायता के माध्यम से आप अपनी सुविधा के अनुसार WhatsApp या IVRS के जरिए राशन संबंधी शिकायत दर्ज कर सकते हैं।
साथ ही, अपनी शिकायत की स्थिति भी आसानी से जान सकते हैं।
यह सेवा सभी लाभार्थियों के लिए पूरी तरह निःशुल्क है।
#AnnaSahayata#DFPD
सुनी-सुनाई बातों पर नहीं, सही और आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करें।
ONORC के तहत पात्र लाभार्थी देशभर में किसी भी नज़दीकी राशन की दुकान (FPS) से अपने हिस्से का राशन प्राप्त कर सकते हैं।
#MythVsFact#ONORC#DFPD
Technology powering a stronger Public Distribution System.
From procurement and supply chain management to beneficiary authentication and service delivery, SMART-PDS is enabling a more transparent, efficient, and digitally integrated Public Distribution System.
#SMARTPDS#DFPD
e-KYC राशन वितरण में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और लाभ सही पात्र लाभार्थी तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। यदि आपकी e-KYC अभी तक नहीं हुई है, तो अपनी नज़दीकी राशनकी दुकान (FPS) पर जाकर इसे जल्द पूरा कराएँ।
#eKYC#DFPD
एक राष्ट्र, एक राशन कार्ड (ONORC) के तहत पात्र लाभार्थी अपने AAY/PHH राशन कार्ड के माध्यम से देशभर में किसी भी राशन की दुकान (FPS) से अपने हिस्से का राशन प्राप्त कर सकते हैं।
#ONORC#DFPD
मिथकों पर नहीं, सही जानकारी पर भरोसा करें।
e-KYC केवल नया राशन कार्ड बनवाने की प्रक्रिया नहीं है। यह लाभार्थी के प्रमाणीकरण की प्रक्रिया है, जो यह सुनिश्चित करने में मदद करती है कि राशन का लाभ सही पात्र लाभार्थी तक पहुँचे।
#MythVsFact#eKYC#DFPD
हर महीने करोड़ों परिवार जिस दिन का इंतज़ार करते हैं,
उस दिन सिर्फ़ राशन घर नहीं आता, साथ आता है पूरे महीने का सुकून, निश्चिंतता और खाद्य सुरक्षा का भरोसा।
यही भरोसा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना हर महीने 80 करोड़ से अधिक पात्र लाभार्थियों तक पहुँचा रही है।
#PMGKAY#DFPD