विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में सोमेश्वर वन क्षेत्र के पायखाम बीट में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय नागरिकों की सहभागिता के साथ बांज एवं फलियांट के पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास एवं प्रकृति संवर्धन का संदेश देते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लिया गया।
#ForestFireUttarakhand #SaveForest #ForestFireAwareness #uttarakhand #wildlife
उत्तराखंड के वन क्षेत्रों को वनाग्नि से बचाने के लिए वन विभाग ने बहुस्तरीय रणनीति तैयार की है, जो न केवल त्वरित प्रतिक्रिया को सुनिश्चित करती है बल्कि दीर्घकालिक समाधान की दिशा में भी प्रभावी है।
निवारक उपायों और अग्रिम तैयारियों के माध्यम से आग की घटनाओं को रोका जा रहा है, वहीं अत्याधुनिक तकनीकों की मदद से घटनाओं की शीघ्र जानकारी प्राप्त कर प्रतिक्रिया समय को न्यूनतम किया जा रहा है।
#ForestFireUttarakhand #SaveForest #ForestFireAwareness #uttarakhand #wildlife
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सतपुली रेंज परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया तथा रेंज परिसर एवं राष्ट्रीय राजमार्ग क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया गया।
कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता एवं हरित विकास का संदेश देते हुए अधिक से अधिक वृक्षारोपण एवं स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का आह्वान किया गया।
#ForestFireUttarakhand #SaveForest #ForestFireAwareness #uttarakhand #wildlife
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पिथौरागढ़ वन प्रभाग अंतर्गत डॉन बॉस्को स्कूल, पिथौरागढ़ में पर्यावरण जागरूकता एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी श्री आशुतोष सिंह द्वारा पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास एवं प्रकृति संवर्धन का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में उपस्थित प्रतिभागियों को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने एवं उनके संरक्षण हेतु प्रेरित किया गया।
@ukfd_official
#ForestFireUttarakhand #SaveForest #ForestFireAwareness #uttarakhand #wildlife
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर तिकोनिया, हल्द्वानी में जन-जागरूकता दौड़, सामूहिक व्यायाम, वृक्षारोपण एवं पौध वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर प्रतिभागियों को पौध वितरित कर उनके संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम में वन विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों, छात्र-छात्राओं एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर हरित एवं स्वच्छ पर्यावरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
@ukfd_official
#ForestFireUttarakhand #SaveForest #ForestFireAwareness #uttarakhand #wildlife
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अंबाड़ी अनुभाग की बुलकीवाला चौकी में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत पौधरोपण कर प्रकृति संरक्षण एवं हरित भविष्य का संकल्प लिया गया।
वृक्षारोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता संवर्धन एवं आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण का संदेश दिया गया।
#ForestFireUttarakhand #SaveForest #ForestFireAwareness #uttarakhand #wildlife
वन विभाग द्वारा विकसित Forest Fire Uttarakhand Mobile App के उन्नत संस्करण में अब Near Forest Alert सुविधा जोड़ी गई है। इस अभिनव तकनीक के माध्यम से आरक्षित वन क्षेत्रों के निकट निजी एवं कृषि भूमि में लगाई गई आग की सूचना NASA के MODIS, VIIRS एवं SNPP सेंसर के जरिए तत्काल प्राप्त होगी।
इस पहल से वनाग्नि की घटनाओं के स्रोतों की पहचान, वन अपराधों के अन्वेषण, संवेदनशील क्षेत्रों के चिन्हीकरण तथा जन-जागरूकता अभियानों को और अधिक प्रभावी बनाने में सहायता मिलेगी। साथ ही ग्राम प्रधानों एवं राजस्व विभाग के कर्मचारियों को भी खेतों अथवा निजी भूमि में आग लगने की सूचना तत्काल प्राप्त होगी।
प्रारंभिक चरण में इस तकनीक का परीक्षण टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग एवं जोशीमठ वन प्रभागों में किया जाएगा, जिसके सफल परिणामों के बाद इसे पूरे प्रदेश में लागू किया जाएगा।
@pushkardhami@SubodhUniyal1@ukfd_official@VaibhavSinghIFS
#ForestFireUttarakhand #SaveForest #ForestFireAwareness #uttarakhand #wildlife
विश्व पर्यावरण दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
वनों और प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण ही सुरक्षित और समृद्ध भविष्य की नींव है। आइए, पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेकर हरियाली और स्वच्छता को बढ़ावा दें। वनों की सुरक्षा, पर्यावरण की रक्षा।
#ForestFireUttarakhand#SaveForest #ForestFireAwareness #uttarakhand #wildlife
वनाग्नि से बचाव हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।
छोटी-सी लापरवाही भी बड़े वन क्षेत्र को नुकसान पहुंचा सकती है। आइए, सावधानी बरतें और वनाग्नि रोकथाम के सरल उपाय अपनाकर अपने जंगलों, वन्यजीवों और पर्यावरण की रक्षा करें। वनाग्नि की सूचना तुरंत हेल्पलाइन 1926 पर दें।
@ukfd_official
#ForestFireUttarakhand #SaveForest #ForestFireAwareness #uttarakhand #wildlife
टिहरी डैम वन प्रभाग (प्रथम), नई टिहरी अंतर्गत विभिन्न रेंजों एवं अनुभागों में मोटर मार्गों, वनीकरण क्षेत्रों तथा वन सीमाओं के आसपास पिरूल सफाई एवं अग्नि सुरक्षा कार्य संपन्न किए गए।
वनाग्नि की रोकथाम एवं वन क्षेत्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु फायर टीमों एवं फायर वाचरों द्वारा ज्वलनशील पदार्थों की सफाई कर अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाया जा रहा है।
#ForestFireUttarakhand #SaveForest #ForestFireAwareness #uttarakhand #wildlife
उत्तराखंड के वन क्षेत्रों को वनाग्नि से बचाने के लिए वन विभाग ने बहुस्तरीय रणनीति तैयार की है, जो न केवल त्वरित प्रतिक्रिया को सुनिश्चित करती है बल्कि दीर्घकालिक समाधान की दिशा में भी प्रभावी है।
निवारक उपायों और अग्रिम तैयारियों के माध्यम से आग की घटनाओं को रोका जा रहा है, वहीं अत्याधुनिक तकनीकों की मदद से घटनाओं की शीघ्र जानकारी प्राप्त कर प्रतिक्रिया समय को न्यूनतम किया जा रहा है।
#ForestFireUttarakhand #SaveForest #ForestFireAwareness #uttarakhad #wildlife
वन विभाग, स्थानीय समुदाय एवं जागरूक नागरिकों के सामूहिक प्रयासों से वनाग्नि रोकथाम एवं नियंत्रण में सकारात्मक परिणाम प्राप्त हो रहे हैं।
जनजागरूकता, त्वरित सूचना तंत्र और सतत निगरानी के माध्यम से वन क्षेत्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में निरंतर सफलता मिल रही है।
#ForestFireUttarakhand #SaveForest #ForestFireAwareness #uttarakhand #wildlife
सिविल सोयम वन प्रभाग अल्मोड़ा अंतर्गत लोदिया बीट में खत्याड़ी स्वयं सहायता समूह द्वारा एकत्रित पिरूल के बंडल तैयार कर पिरूल यूनिट, सोमेश्वर भेजे गए।
पिरूल का प्रभावी प्रबंधन वनाग्नि की रोकथाम के साथ-साथ संसाधनों के बेहतर उपयोग को भी बढ़ावा देता है। यह पहल वन संरक्षण एवं स्थानीय आजीविका सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
#ForestFireUttarakhand #SaveForest #ForestFireAwareness #uttarakhand #wildlife
टिहरी डैम वन प्रभाग (प्रथम), नई टिहरी अंतर्गत धारकोट डैम रेंज टिपरी में हिंडोलाखाल मोटर मार्ग के दोनों ओर फायर वाचरों द्वारा पिरूल सफाई कार्य कर ज्वलनशील पदार्थों को हटाया गया।
वनाग्नि की रोकथाम एवं वन क्षेत्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु विभाग द्वारा निरंतर अग्नि सुरक्षा एवं साफ-सफाई कार्य संचालित किए जा रहे हैं।
#ForestFireUttarakhand #SaveForest #ForestFireAwareness #uttarakhand #wildlife