तुम सब बुरा ना मानना एक बात बोल रहा हूं बड़े मुश्किल से तुम सबको मैं हंसाने का
कोशिश करता हूं मगर पब्लिक रिएक्शन ही नहीं देती इतने सारे लोग होने के बाद यार मत करो मुझे डिमोटिवेट यार कुछ नहीं चाहिए बस हंस दिया करो रिएक्शन दे दिया करो 🫂🥹🥹🫵🏿
इंटरनेट पर वायरल एक वीडियो में भी शख्स ने आंखों देखी ऐसी ही घटना के बारे में बताया है। जो किसी के भी रोंगटे खड़े कर सकती है। शख्स बताता है कि वह दिल्ली से वापस आया है और वह दिल्ली में एक होटल के बाहर खड़ा था। जिस होटल में उसने चेक-इन किया था, उसी होटल में एक कपल आए थे। शायद वो मैरिड थे और हनीमून के लिए आए थे और ये 4 स्टार होटल है। लेकिन उनके बेडरूम के अंदर होटल वालों ने कैमरा लगाया हुआ था। बंदे ने वीडियो में आगे बताया कि कैमरे की बात पता लगने के बाद होटल के बाहर पुलिस इकट्ठा हुई है और होटल वाले इतने गिरे हुए लोग थे कि उन्होंने कपल के इंटिमेट, प्राइवेट मोमेंट्स को CCTV में रिकॉर्ड कर लिया था और उस फुटेज को इंटरनेट पर डाल दिया।कपल की हालत के बारे में बताते हुए शख्स कहता है कि ‘वो कपल इतना रो रहा था, इतना शर्मसार था कि पुलिस को भी समझ नहीं आ रहा था क्या करें?, साइबर सेल भी एक्टिवेट हुआ। लेकिन भगवान का शुक्र है कि जब ये लोग कैमरे में थे, इन्होंने कमरे में जुबिन नौटियाल के गाने लगाए हुए थे और जैसे ही इन्होंने उस फुटेज को युट्यूब पर डाला, स्ट्राइक आ गया।’
किसी कपल द्वारा बुक किए गए होटल रूम में CCTV लगाना और उसका फुटेज वायरल करना BNS की धारा 77 व IT Act 66E के तहत गंभीर दंडनीय अपराध है। जिसमें 3 से 7 साल तक की जेल और भारी जुर्माना हो सकता है। अगर प्राइवेट वीडियो को किसी ने लीक कर दिया है, तो FIR दर्ज कराएं। साथ ही, cybercrime की वेबसाइट, पर भी शिकायत दर्ज करें। पुलिस सीधा प्लेटफॉर्म को टेकडाउन नोटिस भेजकर वीडियोज को हटवा सकती है।