बिहार में नौकरी करने आए कुछ यूपी के शिक्षकों के व्हाट्सऐप ग्रुप में बिहार और बिहारियों के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियां बेहद शर्मनाक हैं। वेतन और व्यवस्था से शिकायत हो सकती है, लेकिन बिहारियों को गंवार और देहाती समझना किस मानसिकता का परिचायक है?
See more 👇
यूपी के बीपीएससी से बिहार में टीचर बने लोगों ने एक व्हाटसप ग्रुप बनाया है,जिसमे बिहारियों के बारे में सिर्फ अशब्द और आपत्तिजनक बाते कही जा रही है। ये लोग सिर्फ यूपी के टीचर के लिए ग्रुप बनाया है,जैसे अंग्रेज अपने लिए बनाते थे। जिनको बिहार में कम मिल रही वेतन से शिकायत है और ऑनलाइन हाजरी बनाने से शिकायत है,यहाँ के लोगो के सिविक सेंस से समस्या है। बिहार के लोग इनके लिए गवार और देहाती है। बिहार और बिहार के लोगों के लिए अपने मन में इतना नफ़रत रखने वाले ये लोग बिहार के छात्रों को पढ़ाते होंगे? ये स्कूल में बैठ कर रील बनाने का काम करते हैं और मोबाइल में टाइम काटते हैं। ये सिर्फ सैलरी के लिए बिहार में है।
बिहार शिक्षक ट्रांसफर पोस्टिंग के बिच नए ACS आते ही बिहार शिक्षा विभाग का कड़ा निर्देश: ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर शिक्षकों की दैनिक उपस्थिति का मांगा गया विस्तृत ब्योरा
बिहार सरकार के शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों (DEO) और जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों (स्थापना) को एक महत्वपूर्ण पत्र जारी किया है। निदेशक (प्रशासन) विजय कुमार पाण्डेय द्वारा जारी इस पत्र में ‘ई-शिक्षाकोष’ (e-Shikshakosh) पोर्टल पर शिक्षकों की दैनिक उपस्थिति (Daily Attendance) से संबंधित अद्यतन रिपोर्ट दो दिनों के भीतर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।
इन बिंदुओं पर मांगी गई है रिपोर्ट:
विभाग ने सभी जिलों से निम्नलिखित चार मुख्य बिंदुओं पर स्पष्ट आंकड़े और रिपोर्ट तैयार करने को कहा है:
पूर्ण उपस्थिति: ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर प्रतिदिन इन (IN) एवं आउट (OUT) दोनों प्रकार की उपस्थिति दर्ज करने वाले शिक्षकों की कुल संख्या।
अधूरी उपस्थिति: पोर्टल पर प्रतिदिन केवल इन (IN) उपस्थिति दर्ज करने वाले, किंतु आउट (OUT) उपस्थिति दर्ज न करने वाले शिक्षकों की कुल संख्या।
अनुपस्थिति / शून्य उपस्थिति: पोर्टल पर प्रतिदिन किसी भी प्रकार की उपस्थिति दर्ज नहीं करने वाले शिक्षकों की कुल संख्या।
मार्क ऑन ड्यूटी: 'मार्क ऑन ड्यूटी' (Mark on Duty) के माध्यम से उपस्थिति दर्ज करने वाले शिक्षकों की कुल संख्या (इसमें प्रशिक्षण अवधि में रहने वाले शिक्षक शामिल नहीं हैं)।
दो दिनों के भीतर रिपोर्ट भेजने का अल्टीमेटम
शिक्षा विभाग ने इस कार्य को 'सर्वोच्च प्राथमिकता' देते हुए निर्देश दिया है कि सभी बिंदुओं से संबंधित आंकड़े तैयार कर, उसका समुचित सत्यापन करते हुए दो दिनों के अंदर अचूक रूप से विभाग को उपलब्ध कराया जाए। इस कड़े निर्देश के बाद शिक्षा विभाग के अधिकारियों और शिक्षकों के बीच हलचल तेज हो गई है।
जनगणना में अवकाश के दिनों में भी कार्य करने के बदले बिहार के कई जिलों में अभी तक शिक्षकों को क्षतिपूर्ति अवकाश नहीं मिला है।कुछ जिलों में लेटर निकला है क्षतिपूर्ति का लेकिन अधिकांश में नहीं निकला है।ऐसा क्यों ?किन किन जिलों में अब तक नहीं मिला है?
@CEOBihar@ECISVEEP@samrat4bjp
मैं लगातार शिक्षकों के ट्रांसफर की मांग उठा रहा हूं और इस मुद्दे पर हमारा प्रयास तब तक जारी रहेगा, जब तक शिक्षकों को उचित राहत नहीं मिलती।
शिक्षकों की परेशानी को समझिए, उनके इंतजार को समाप्त कीजिए।
✊ ट्रांसफर शिक्षकों की जरूरत है, इसे अनिश्चितकाल तक लंबित नहीं रखा जा सकता।
अनीश सिंह
प्रदेश अध्यक्ष,
बिहार राज्य विद्यालय अध्यापक संघ (BRVAS)
#BiharTeachers #TeacherTransfer #BRVAS #शिक्षक_ट्रांसफर #शिक्षक_एकता
#BRVAS #Anishsingh
जनगणना प्रथम चरण में कार्यरत शिक्षकों को क्षतिपूर्ति अवकाश सभी जिलों मे दिया जाना चाहिए। अभी कई जगह चार्ज अधिकारियों द्वारा दिया गया है इसे सभी जगह दिया जाय।
@mkrtiwari_bjp@BiharEducation_@CensusIndia2027
📢 ट्रांसफर में देरी अब बर्दाश्त नहीं!
जिन शिक्षकों का अभी तक ट्रांसफर नहीं हुआ है, विशेषकर जिनकी प्राथमिकता के बावजूद फाइलें लंबित हैं, उनकी समस्याओं पर सरकार और विभाग को गंभीरता से संज्ञान लेना चाहिए।
आखिर कब तक शिक्षक अपने ट्रांसफर का इंतजार करते रहेंगे?
🔹 जिनका ट्रांसफर अभी तक नहीं हुआ, उन्हें प्राथमिकता दी जाए।
🔹 लंबित ट्रांसफर फाइलों पर शीघ्र कार्रवाई हो।
🔹 सामान्य एवं पारस्परिक ट्रांसफर की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए।
🔹 वर्षों से इंतजार कर रहे शिक्षकों को राहत मिले।
मैं लगातार शिक्षकों के ट्रांसफर की मांग उठा रहा हूं और इस मुद्दे पर हमारा प्रयास तब तक जारी रहेगा, जब तक शिक्षकों को उचित राहत नहीं मिलती।
शिक्षकों की परेशानी को समझिए, उनके इंतजार को समाप्त कीजिए।
✊ ट्रांसफर शिक्षकों की जरूरत है, इसे अनिश्चितकाल तक लंबित नहीं रखा जा सकता।
अनीश सिंह
प्रदेश अध्यक्ष, बिहार राज्य विद्यालय अध्यापक संघ (BRVAS)
#BiharTeachers #TeacherTransfer #BRVAS #शिक्षक_ट्रांसफर #शिक्षक_एकता
बिहार सरकारी स्कूल शिक्षक ट्रांसफर पोस्टिंग : सारे शिक्षक अपनी समस्या को इस नंबर पर दर्ज करें चाहे स्थानांतरण.संबंधी हो या अन्य समस्या चौबीस घंटे में सुनवाई का आश्वासन दिया गया है l
बिहार बोर्ड सेंट-अप परीक्षा-2026: मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा की समय-सारणी जारी
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित होने वाली सेंट-अप परीक्षा-2026 के लिए मैट्रिक (कक्षा 10वीं) और इंटरमीडिएट (कक्षा 12वीं) की समय-सारणी (Routine) जारी कर दी गई है। परीक्षा में शामिल होने वाले सभी छात्र-छात्राएं नीचे दिए गए शेड्यूल के अनुसार अपनी तैयारी पूरी कर लें:
1. कक्षा 10वीं (मैट्रिक सेंट-अप परीक्षा-2026)
लिखित परीक्षा: 23 नवंबर 2026 से 27 नवंबर 2026 तक
प्रायोगिक परीक्षा (Practical Exam): 28 नवंबर 2026 को
2. कक्षा 12वीं (इंटरमीडिएट सेंट-अप परीक्षा-2026)
लिखित परीक्षा: 19 नवंबर 2026 से 28 नवंबर 2026 तक
प्रायोगिक परीक्षा (Practical Exam): 30 नवंबर 2026 से 02 दिसंबर 2026 तक
📢 अब सरकार हमारी मांगों पर संज्ञान ले!
8 में से 4 MLC सीटों पर जीत, एक निर्दलीय भी सरकार के ही बागी नेता है. और कई जगह दूसरे नंबर पर रहे है ।
बिहार के शिक्षक बस अपनी दो प्रमुख मांगें कर रहे हैं—
✊ सामान्य एवं अंतरजिला ट्रांसफर
✊ पूर्ण वेतनमान (7वां वेतनमान)
@mkrtiwari_bjp
📢 अब सरकार हमारी मांगों पर संज्ञान ले!
8 में से 4 सीटों पर जीत, एक निर्दलीय भी सरकार के ही बागी नेता है. और कई जगह दूसरे नंबर पर रहे हैं।
202 सीटों का जनादेश भी हम सबने मिलकर दिया है। अब शिक्षकों की आवाज को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए।
बिहार के शिक्षक बस अपनी दो प्रमुख मांगें कर रहे हैं—
✊ सामान्य एवं अंतरजिला ट्रांसफर
✊ पूर्ण वेतनमान (7वां वेतनमान)
अब समय है कि सरकार शिक्षकों की इन जायज मांगों पर गंभीरता से संज्ञान ले और किए गए वादों को पूरा करने की दिशा में ठोस कदम बढ़ाए।
शिक्षक सम्मान, शिक्षक अधिकार—अब मांगों पर हो विचार!
#BiharTeachers #TeacherTransfer #7thPayScale #BRVAS #शिक्षकएकता #ट्रांसफर #वेतनमान
BPSC TRE 4 साइड बहुत स्लो हो गया है फॉर्म भरने में बहुत दिक्कत हो रहा है BPSC इस पर कुछ कार्रवाई करिए ताकि फॉर्म भरा जा सके #BPSC#BPSCTRE4#BiharEducationDept
शिक्षक अभ्यर्थियों के मांग को देखते हुए माननीय शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी जी से अनुरोध है की TRE 4 का फॉर्म भरने की तिथि को विस्तारित किया जाए । @mkrtiwari_bjp@BPSCOffice@BiharEducation_