Happy Independence Day 🇮🇳
15 अगस्त, आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ
जय हिंद जय भारत 🇮🇳
भारत माता की जय
जय श्री राम 🚩
#IndependenceDay#15August#स्वतंत्रता_दिवस
हाथ में संविधान, दिल में तिरंगा और कदम सद्भावना की राह पर, थार से देश को संदेश, भाईचारा मजबूत हो और संविधान सर्वोपरि रहे...!!
#संविधान_सद्भावना_पदयात्रा
महीनों के संघर्ष, धरनों और अनशन के बाद देश के युवाओं के सामने आख़िरकार सत्ता को झुकना पड़ा, धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना पड़ा।
यह कोई सरकार की “उदारता” नहीं बल्कि देश के करोड़ों छात्रों के गुस्से और दबाव का नतीजा है। जिस दिन से NEET पेपर लीक का सच सामने आया तभी से हमने साफ कह दिया था इस घटना की जवाबदेही तय होके रहेगी, चाहे इसमें कितना ही वक्त क्यों न लगे।
इस पूरी लड़ाई में @RahulGandhi जी ने कभी पीछे हटने का नाम नहीं लिया। संसद से लेकर सड़क तक उन्होंने छात्रों की आवाज़ को सबसे ऊंचा रखा।
लेकिन एक इस्तीफे से हमारा काम पूरा नहीं होता। हमें अब भी चाहिए कि छात्रों पर हुई ज़्यादतियों के ज़िम्मेदारों पर कार्रवाई हो तथा प्रधानमंत्री की ओर से देश के युवाओं से खुली माफ़ी माँगी जाए।
साथ ही सबसे ज़रूरी बात परीक्षा प्रणाली में जड़ से सुधार हो ताकि कोई बच्चा दोबारा इस तरह ठगा न जाए।
साथियों यह सिर्फ एक मंत्री की विदाई नहीं व्यवस्था बदलने की शुरुआत है। यह लड़ाई जारी रहेगी।
जय हिंद 🇮🇳
@INCIndia
देश की सबसे बड़ी पंचायत में थार की जनता की आवाज बुलंद करने वाले हमारे सांसद @UmmedaRamBaytu जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ।
महादेव से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूँ।
जो अपनी संस्कृति और परंपराओं में पूजनीय “पीपल तथा खेजड़ी” के वृक्षों की सही पहचान तक नहीं कर पा रहे हैं, वे संस्कृति की रक्षा के बड़े-बड़े दावे कर रहे हैं।
थार की जनता दिखावे और वास्तविक समझ का फर्क अच्छी तरह समझ रही है।
प्रधानमंत्री जी क्या ये पौधा आपकी नजर में खेजड़ी है?
@narendramodi
थार की मिट्टी सदियों से गंगा-जमुनी तहज़ीब, भाईचारे और सौहार्द की मिसाल रही है। सर्व धर्म शांति सभा में उमड़ा जन सैलाब इस बात का प्रमाण है कि सरहद का भाईचारा, एकता और आपसी सम्मान अटूट है।
#थार_की_अपणायत
देश के किसानों व युवाओं की आवाज, रायबरेली सांसद एवं लोकसभा में नेता विपक्ष, जननायक श्री Rahul Gandhi जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
सामाजिक न्याय और समानता के लिए जनसंघर्ष एवं जनसेवा के प्रति आपका समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणादायक है। #HappyBirthdayRahulGandhi
राजनीति बयानबाजी के चक्कर में इतना भी ना गिरो कि किसी की सुरक्षा से खिलवाड़ करो ।
हनुमान बेनीवाल की सुरक्षा में लगे PSO हटाना मूर्खाधीश सरकार के ताबूत में आख़िरी कील साबित होगा ।
#राजस्थान_का_CM_मुर्खाधिराज
ना कोई लंबा काफिला
ना दिखावा
सिर्फ एक गाड़ी, खुद ड्राइव करते हुए राहुल गांधी
और साथ में उनकी सांसद बहन।
यही सादगी और जमीन से जुड़ाव उन्हें अलग बनाता है.
12 साल सत्ता में रहने के बाद अगर प्रधानमंत्री जनता से यह कहने लगें कि सोना मत खरीदो, विदेश मत जाओ, पेट्रोल कम जलाओ, खाने-पीने की चीज़ें कम इस्तेमाल करो तो यह किसी दूरदर्शी नेतृत्व का संदेश नहीं, बल्कि आर्थिक विफलता का सार्वजनिक स्वीकार है।
जिस सरकार ने “अच्छे दिन” का सपना दिखाया था, आज वही सरकार लोगों को अपनी ज़रूरतें सीमित करने की सलाह दे रही है। महंगाई पर नियंत्रण नहीं, रोजगार का भरोसा नहीं, किसानों को राहत नहीं, मध्यम वर्ग को सुरक्षा नहीं और ऊपर से त्याग का प्रवचन।
हर संकट में सरकार अपनी नाकामी छिपाने के लिए जिम्मेदारी जनता पर डाल देती है। कभी कम खर्च करो, कभी कम यात्रा करो, कभी कम उपभोग करो। सवाल यह है कि आखिर सरकार की जवाबदेही क्या है?
देश ऐसे नहीं चलता। देश जनता की उम्मीदों पर चलता है, डर और समझौतों पर नहीं। अब देश को भाषणों और इवेंट मैनेजमेंट नहीं, बल्कि ईमानदार नेतृत्व, ठोस आर्थिक नीति और जवाबदेही की जरूरत है।
#PMIsCompromised