📍 इंदिरा भवन, नई दिल्ली
मुख्य संगठक श्री @srinivasiyc से कांग्रेस एवं सेवादल के साथियों की आत्मीय मुलाकात और सार्थक संवाद।
सेवा के संकल्प और जनहित के मुद्दों पर समर्पित भाव से आगे बढ़ते ये संवाद कांग्रेस परिवार की एकजुटता को मजबूत करते हैं।
नवसारी, गुजरात में कांग्रेस सेवादल द्वारा आयोजित महात्मा गांधी क्विज़ प्रतियोगिता में उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली✊
ये बापू के विचारों और जीवन से नई पीढ़ी को जोड़ने की एक सार्थक पहल है🇮🇳
तमकुहीराज, कुशीनगर, उत्तर प्रदेश में बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच भोजन का वितरण किया गया।
संकट की इस घड़ी में प्रभावित परिवारों तक राहत और सहयोग पहुंचाने के लिए कांग्रेस सेवादल के साथी निरंतर सेवा में जुटे हैं✊
आदिवासियों का दर्द सुनने, उनके आंसू बांटने और उनकी आवाज़ बनने आज बालाघाट पहुंचे नेता प्रतिपक्ष श्री @RahulGandhi Ji
उन्होंने अपने बच्चों को खोने वाले आदिवासी परिवारों से मुलाकात की, उनकी पीड़ा सुनी और उनके साथ खड़े होने का भरोसा दिया।
हम बालाघाट के परिवारों के साथ हैं..
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल का जयपुर में सत्याग्रह🇮🇳
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग के साथ सेवादल कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा के लिए आवाज़ बुलंद की✊
बापू ने जिस भारत के लिए लड़ाई लड़ी, उसकी आत्मा थी, आज़ादी, लोकतंत्र, संविधान और भाईचारा।
आज उसी भारत में संविधान को कुचला जा रहा है, संस्थाओं को खोखला किया जा रहा है और लोगों के वोट के अधिकार पर हमला हो रहा है।
इसलिए कांग्रेस सेवादल देवास की सड़कों पर निकला है। सद्भावना हमारी ताक़त है, संविधान हमारी ढाल और लोकतंत्र की रक्षा हमारा संकल्प।
कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय चीफ @srinivasiyc जी के नेतृत्व में इस सद्भावना यात्रा में मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष @jitupatwari जी, पूर्व मंत्री @sajjanvermaINC जी, पूर्व सेवादल प्रमुख महेंद्र जोशी जी, मप्र सेवादल प्रमुख अवनीश भार्गव सहित वरिष्ठ कांग्रेस नेता और बड़ी संख्या में सेवादल के साथी शामिल हुए। 🇮🇳
वांसदा, गुजरात में कांग्रेस सेवादल की श्री महात्मा गांधी क्विज़ प्रतियोगिता में उमड़ा विद्यार्थियों का उत्साह बता रहा है कि बापू के विचार आज भी नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं🇮🇳
स्वर्णिम जीत, भारत का गौरव! 🥇🇮🇳
एशिया कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए Team India ने Pakistan को हराकर Gold Medal अपने नाम किया! 🔥🏆
पूरी भारतीय टीम को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई। आपकी मेहनत, जज़्बे और टीम भावना ने पूरे देश का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया। 💐🇮🇳
#indvspak