ई वाला रील अगला कुछ दिन खूब चलने वाला है.
काहे कि @RajivPratapRudy कॉन्स्टिट्यूशन क्लब की जिम्मेदारी किसी को नहीं सौंपने वाले.
राजीव प्रताप रूडी कॉन्स्टिट्यूशन क्लब के प्रशासनिक सचिव पद का चुनाव जीत गए हैं.
इस चुनाव को दिलचस्प बनाने के लिए @nishikant_dubey जी को साधुवाद रहेगा.
#constitutionclub #rajivprataprudy
देश की सबसे बड़ी पंचायत में एक माननीय सांसद द्वारा नर्सेज, जो एक महिला को भी रिप्रेजेंट करती है, पर अमर्यादित टिप्पणी की गई है। ARNI इसको condemn करती हैं और सांसद महोदय से माफी की मांग करती हैं।
@MoHFW_INDIA@AIGNFNURSES@NCWIndia@JPNadda@PMOIndia@ombirlakota
बहन जब लोग पढ़ेंगे तो ही तो डॉक्टर इंजीनियर बन पाएंगे और तभी वो सांसद विधायक बन पाएंगे। सिर्फ रिजर्वेशन के सहारे तो कुछ ना बन पाएंगे, सिवाय NFS के। और बाकी सारा समाज एससी और एसटी में बंट जाएगा।
पूरे देश में वाल्मीकि समाज के कितने सांसद, विधायक मंत्री है ?
कितने IAS IPS डॉक्टर इंजीनियर है ?
आज आपके पास इसका जवाब होगा ज़्यादा नहीं है लेकिन इस वर्गीकरण के बाद अब आपको उच्च पदों पर दिखेंगे वाल्मीकि समाज के लोग !!
क्या आज़ादी के 75 साल बाद भी हम योग्य नहीं बने या बनने नहीं दिया ?
#We_Support_Categorisation
पटना हाईकोर्ट ने पिछले साल बिहार विधानसभा द्वारा पारित उस अधिनियम को अभी अभी रद्द कर दिया है जिसमें सरकारी नौकरियों एवं शिक्षण संस्थानों में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़े वर्ग, और अति पिछड़े वर्गों के लिए 65% आरक्षण का प्रावधान किया गया था। हाईकोर्ट का कहना है कि इससे सर्वोच्च न्यायालय द्वारा निर्धारित 50% की सीमा का उल्लंघन हो रहा था।
क्या बिहार सरकार अब तत्काल सुप्रीम कोर्ट में अपील करेगी? क्या केंद्र की NDA सरकार इस अपील के पीछे गंभीरता के साथ पूरी ताक़त लगाएगी? क्या संसद को इस मुद्दे पर जल्द से जल्द चर्चा का मौका मिलेगा?
Dr. Bishwanath Tiwary, a notable Additional Chief Health Director/GI & HPB Onco surgeon from Northern Railway Central Hospital, New Delhi has once again made history by securing his 3rd Ironman Title in 'Ironman Hamburg Championship' 2024.
PhD का सफ़र अब ख़त्म हुआ बस अब डिग्री का इंतज़ार है !! साथ ही आजकल एक अच्छी नौकरी की तलाश है जिसकी तैयारी कॉलेज में की जा रही है ! एक अच्छी स्टूडेंट की तरह खूब सवाल करती हूँ अपने प्रोफ़ेसर्स से जिससे ज़्यादा से ज़्यादा knowledge ले सके !!
यह संघर्ष के 3 साल अब याद बन जाएँगे ♥️
फ़िल्म #12thFail पर विचार
✍️देव प्रकाश बामनावत, आईआरएस
वैसे तो मेरा फिल्म देखने का मन नहीं था लेकिन सोशल मीडिया पर अनेक तरह के रिव्यू पढ़ने के बाद सोचा एक बार फिल्म देख ही लेनी चाहिए, हॉट स्टार पर दिख गई तो देखकर ही खत्म की.
चूंकि मैं खुद ग्रामीण क्षेत्र से हूं और आर्थिक कठिनाइयों को झेला है और फिल्म के मुख्य पात्र से एक साल पहले UPSC में चयन भी लिया 2004 में, उसके बाद भी 2 बार सिलेक्शन लिया रैंक सुधारने के क्रम में.
इससे और गंगाजल, सरफरोश या अन्य मूवीज से मोटिवेट होने वाले सिर्फ फिल्म देखते ही रह जाते हैं, कभी बन नहीं पाते हैं.
अब या तो फिल्म काल्पनिक है या फिर कुछ और बात है.
मतलब UPSC सिविल सेवा मुख्य परीक्षा देने वाले को Terrorism और Tourism में फर्क नहीं मालूम? वो Tourism पर आए निबंध को Terrorism पर लिख देता है इसलिए इंग्लिश कंपलसरी में फैल हो जाता है!
उसको इन्टरव्यू में एक बार बाहर भेजकर दुबारा बुला लेते हैं?
इंटरव्यू से पहले वो peon जो उसे इन्टरव्यू बोर्ड के रूम तक ले जाता है, वो भी ज्ञान दे रहा है,
इन्टरव्यू से पहले हीरो एक थाने में पुलिस वाले से कहता है अगर आईपीएस बन गया तो पहला लेटर तेरे सस्पेंशन का साइन करूंगा, अरे भाई दो साल ट्रेनिंग करोगे, फिर ASP रहोगे उसके बाद SP और कैडर कौनसा, (किस राज्य का) मिलेगा ये अभी से क्या पता 😁
एक गौरी भैया हैं, उनका लास्ट चांस में चयन की उम्मीद थी, उनका एक लड़का रिजल्ट देखने के लिए वर्दी लेकर आता है, जैसे रिजल्ट घोषित होते ही ज्वाइनिंग होनी है और आईपीएस ही मिलनी है 😂
इसी तरह हीरो 15 घंटा चक्की मशीन चलाता है और 6 घंटे पढ़ता है और सिर्फ 3 घंटे सोता है, खाना, पीना, नहाना, नित्य कर्म शायद नींद में ही करता होगा !!!
और भी बहुत सारे पॉइंट्स हैं 😁
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर महीने रोजगार मेले में ऐसा नियुक्ति पत्र बांटते है जिसकी वैकेंसी का ना नोटिफिकेशन आता है। ना अखबारों में विज्ञापन प्रकाशित होता है। ना कोई एग्जाम होता है। ना कभी रिजल्ट आता है। सवाल है, ये कौन लोग है? कहां से आते हैं? #Modiji_Railway_Vacancy_Do