शिखर धवन का अंगूठा टूटने पर शोक जताने वाले हमारे प्रधानमंत्री ने किसान निर्मम हत्या पर कोई ट्वीट किया क्या ?
वैसे भी किसान थे कोई गाय थोड़े कि उनके मरने से धर्म खतरे में आ जाय।
UP के लखीमपुर खीरी में गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र के पुत्र आशीष मिश्रा के काफिले ने किसानों को गाड़ियां से कुचल दिया। 02 किसानों की मौत और 08 किसान घायल हैं।
किसान उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने जा रहे थे। ये हादसा नहीं है। यह हत्या है, हत्या।
बीजेपी का 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' का नारा सिर्फ जुमला ही साबित हुआ है। पिछले आठ महीने में महिला उत्पीड़न की 46% शिकायतें बढ़ी हैं। उत्तर प्रदेश में स्थिति और भी विकराल है। 'मिशन शक्ति' का पोल खुल चुका है। जब गुंडे प्रदेश छोड़कर भाग गए हैं तो ये लोग कौन हैं योगी जी?