विद्युत वितरण खंड प्रथम बाराबंकी अंतर्गत विद्युत उपकेंद्र ओबरी न्यू पर तेज आँधी बारिश में क्षतिग्रस्त हुए 11 KV फ़ीडर के केबिल बॉक्स को नया भरवाकर विद्युत आपूर्ति को सुचारु रूप से चालू कराने के लिए कार्य प्रगति पर है।
@mvvnlbarabanki@ChiefAyodhya@UPPCLLKO
विद्युत उपकेंद्र ओबरी न्यू अंतर्गत विद्युत वितरण खंड प्रथम बाराबंकी राजस्व वसूली हेतु डोर टू डोर उपभोक्ताओं से संपर्क तथा बकाया पर संयोजन बिच्छेदन की कार्रवाई की जा रही है
सम्मानित उपभोक्ताओं से अनुरोध है कि समय से अपना बकाया बिल जमा करें
@mvvnlAyodhya@mvvnlbarabanki@UPPCLLKO
सम्मानित विद्युत उपभोक्ताओं को सुचारु रूप से विद्युत आपूर्ति करने के लिए पावर परिवर्तक पर अनुरक्षण कार्य कराया गया।
@UPPCLLKO@mvvnlAyodhya@mvvnlbarabanki
पूर्वांचल और दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के निजीकरण के विरोध में केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर जनपद बाराबंकी में जनजागरण बाइक रैली का किया गया।@GVPATEL276720#stop_privatisation_power_sector
उत्तर प्रदेश के ऊर्जा/विद्युत विभाग के अंतर्गत पूर्वांचल तथा दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड का अविधिक और मनमाने तरीक़े से किए जा रहे निजीकरण के विरोध में कर्मचारियों द्वारा विशाल रैली की गई।
@GVPatel25941@KapilDe81448504
जब से पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम की प्रबंध निदेशक ईशा दुहन बनी है तब से पश्चिमांचल निगम में कार्य का वातावरण समाप्त हो गया है, प्रबंध निदेशक को ऊर्जा विभाग का कोई भी अनुभव नहीं है और ना ही ऊर्जा विभाग के बारे में उन्हें कुछ आता है, जबरदस्ती लगभग प्रतिदिन दिनभर व देर रात तक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग और मीटिंग कर अभियंता अधिकारियों को धमकाती रहती हैं, अनाप-शनाप ड्यूटी लगवाती हैं इसी प्रकार की ड्यूटी से वापस आ रहे आज इं• संजीव कुमार वर्मा अधीक्षण अभियंता एवं उनके ड्राइवर का सड़क दुर्घटना में आकस्मिक निधन हो गया है, जब दिन भर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा की जा रही है तो अनावश्यक डिस्कॉम में कार्यरत अभियन्ताओं को 200 किलोमीटर दौड़ाकर बैठक कराने का क्या औचित्य है, जबकि क्षेत्रीय अभियंता समीक्षा कर रहे हैं यह भी संज्ञान में आया है कि जिन अभियंताओं की बाहर ड्यूटी लगाई जा रही है उनको विभागीय वाहन एवं ड्राइवर भी उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है, अभियंताओं को जबरदस्ती फोर्स किया जाता है कि वह अपने व्यक्तिगत वाहन से जाये। प्रबंध निदेशक की अक्षमता के कारण पश्चिमांचल डिस्कॉम का प्रतियूनिट रेवेन्यू रिलाइजेशन पिछले वर्ष की तुलना में 25 पैसा प्रति यूनिट तक गिर गया है और यह गिरावट लगभग सभी क्षेत्र में आई है, प्रबंध निदेशक अपनी विफलता का ठीकरा अभियंता व कर्मचारियों पर कार्रवाई कर फोड़ती है परंतु इन पर अभी तक कोई भी कार्रवाई नहीं हुई है, उनकी किसी भी प्रकार की कोई भी जिम्मेदारी तय नहीं हुई है, यदि किसी एक डिवीजन, सर्कल या क्षेत्र के पैरामीटर खराब होते हैं तो उन संबंधित अभियंताओं पर कार्रवाई होती है लेकिन जब पूरे डिस्कॉम का पैरामीटर खराब होता है तो संबंधित प्रबंध निदेशक पर भी कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। उनकी भी जवाब देही तय की जाए। लेकिन इन पर कोई कार्रवाई नहीं होती है, इस समय पश्चिमांचल के अभियंता भय के वातावरण एवं भयानक तनाव में कार्य कर रहे है, अभियंता व कर्मचारी को वास्तविक धरातल पर कार्य करने तक का भी समय नहीं मिल रहा है, सभी लोग प्रबंधन स्तर से की जा रही मीटिंग एवं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से तंग आ चुके हैं और पूरे डिस्कॉम के अभियंताओं में प्रबंधन के प्रति भारी गुस्सा है और यह गुस्सा कभी भी फूट सकता है।
narendramodi
@myogiadityanath@myogioffice@aksharmaBharat@UPGovt@ChiefSecyUP@UPPCLLKO@mduppcl
RVPJES UP के
केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश के अनुपालन में *National Co-ordinate committee of Electrical Engineers & Employees (NCCOEEE) के तत्वाधान में आज पूरे देश में ऊर्जा क्षेत्र को निजीकरण किये जाने के विरोध में ध्यान आकर्षण का कार्यक्रम।
@ggvpatel@JpuppclEr
सभी सम्मानित उपभोक्ताओं के लिए ख़ुशख़बरी।
विद्युत विभाग द्वारा एक मुश्त समाधान योजना 2024-25 की द्वितीय चरण की अवधि तथा तृतीय चरण की अवधि को विस्तारित किया गया है ।
मेरा सभी उपभोक्ताओं से अनुरोध है कि इस योजना का अधिक से अधिक लाभ ले।
@UPPCLLKO@MVVNLmd@ChiefAyodhya
विद्युत विभाग के पूर्वांचल और दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के निजीकरण के विरोध में राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन के पदाधिकारियों सदस्यों द्वारा ध्यानाकर्षण आन्दोलन कार्यक्रम दिया गया@ggvpatel@JpuppclEr#Stop_privatisation
सम्मानित उपभोक्ताओं के लिए ख़ुशख़बरी..
UP देश का पहला राज्य बना जहां लगातार पांचवें साल भी बिजली दरों में कोई बढोतरी नहीं हुई ।
बिजली दरे यथावत रहेगी ।
@mvvnlbarabanki@UPPCLLKO@mduppcl@mvvnlAyodhya
अनुरक्षण माह के अंतर्गत विद्युत वितरण खंड प्रथम बाराबंकी अंतर्गत विद्युत उपकेंद्र ओबरी न्यू के स्विचयार्ड की साफ़ सफ़ाई की गई तथा LT लाइनों पर लगे पेड़ों की टहनियों की कटाई छँटाई की गई और वितरण परिवर्तक का अनुरक्षण तथा साफ़ सफ़ाई की करायी गई ।
@UPPCLLKO@mvvnlbarabanki