#PahalgamTerroristAttack पर मेरा वक्तव्य —
1. कल दोपहर करीब 2:30 बजे, जम्मू- कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा निर्दोष पर्यटकों की हत्या से हमें गहरा दुःख और सदमा पहुँचा है। काँग्रेस पार्टी कड़े से कड़े शब्दों में इस Cowardly Act की निंदा करती है। यह हमला हमारे देश की एकता और अखंडता पर कायराना हमला है।
2. साल 2000 के छत्तीसिंह पुरा आतंकी हमले के बाद अब 25 साल बाद यह सबसे बड़ा हमला है। जो निर्दोष और निहत्थे नागरिकों को मारते हैं, वो इंसान नहीं हो सकते।
3. मैंने कल देर रात गृहमंत्री अमित शाह, जम्मू और कश्मीर केमुख्यमंत्री ओमार अब्दुलाह और जम्मू-कश्मीर कांग्रेस के अध्यक्ष व अन्य वरिष्ठ नेताओ से बात की।
4. इस विषय पर चर्चा के लिए कल सुबह 11 बजे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी कार्यालय, दिल्ली (24, अकबर रोड) में कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक होगी। इसीलिए मैंने अपना कार्यक्रम पहले ही तय कर लिया है और मैं दिल्ली जा रहा हूँ।
5. ये समय कोई राजनीति करने का नहीं है, हमारे TOURISTS जो इस CARNAGE में मरे हैं, उनको न्याय दिलाने का है।
6. अलग -अलग राज्यों के tourist वहाँ थे। कर्नाटक से भी मंजूनाथ राव अपनी पत्नी बच्चे के साथ वहाँ गए थे। उनकी इस घटना में मौत हो गई। और भारत भूषण की भी इस दुःखद घटना में जान चली गई। मैंने पीड़ितों की शोकग्रस्त पत्नियों से बात की और उन्हें अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
7. कर्नाटक कैबिनेट ने हमारे श्रम मंत्री श्री संतोष लाड को भी नियुक्त किया है, जो जम्मू-कश्मीर में पीड़ितों से मिल रहे हैं और वे कर्नाटक से आए लगभग 200 पर्यटकों से भी मिल रहे हैं और उनके लिए वापस आने की उड़ानों की व्यवस्था भी कर रहे हैं। मैंने सीएम उमर अब्दुल्ला से भी अनुरोध किया है कि वे हर उस पर्यटक के लिए व्यवस्था करें जो वापस लौटना चाहता है। हमारे गृह मंत्री ने भी मुझसे वादा किया है कि वे भी इसका ध्यान रखेंगे।
8. मैं मृतक परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूँ।
9. गर्मी अभी शुरू हो रही है। अभी ही वहाँ Tourist जाना शुरू होते हैं। और वो ही जम्मू-कश्मीर की Economy और वहाँ के लोगों की आय-आमदनी का सबसे बड़ा जरिया भी है। तो, इस साल की वहाँ की स्थानीय अर्थव्यवस्था में भारी नुक्सान होगा। भारत सरकार को अब उनकी मदद करनी चाहिए। इस समय, हम सब एक हैं। हम आतंकवादियों के खिलाफ़ एक होंगे।
10. यह Indian State के ऊपर Direct हमला है। सारा देश स्तब्ध है। पाकिस्तानी आतंकवादी संगठन ने इसकी ज़िम्मेवारी भी ली है। हमें इसका मुंहतोड़ जवाब देना होगा।
11. हम सरकार से गुजारिश करते हैं कि अपनी सारी ताक़त लगाकर आतंकवादियों को ढूँढ निकालना चाहिए। अब लगभग 22 घंटे हो चुके हैं।
12. सरकार को जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा व्यवस्था में पर्यटकों का भरोसा बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए। अमरनाथ यात्रा कुछ ही दिनों में शुरू होने वाली है और हर साल लाखों पर्यटक इसमें हिस्सा लेते हैं। इससे पहले भी यात्रा के दौरान इस तरह के हमले हो चुके हैं। इसलिए यात्रियों की सुरक्षा को पुख्ता किया जाना चाहिए और सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा किया जाना चाहिए।
13. सरकार से हम अपेक्षा करते हैं कि जब जरूरी कार्रवाई हो जाए और पूरी मालूमात हासिल हो गई हो तो, वह सभी राजनीतिक दलों को विश्वास में लेकर आतंकवाद की चुनौती से निपटने के बारे में चर्चा करेगी। उन्हें सर्वदलीय बैठक बुलाकर कुछ सलाह लेनी चाहिए। यह राजनीति नहीं है और हम इस स्थिति में राजनीति नहीं चाहते।
14. काँग्रेस पार्टी आतंकवाद को जड़ से समाप्त करने के लिए सरकार के साथ समन्वय, सहयोग और साझेदारी करने को प्रतिबद्ध है। हमने समय-समय पर आतंकवाद और अलगाववाद का डट कर मुकाबला किया है और इसके खिलाफ़ लड़ाई में हमारी Top Leadership ने अपने जीवन की आहुति भी दी है।
***