निवाई-पीपलू विधायक आदरणीय श्री रामसहाय वर्मा जी के गत दिनों विधानसभा क्षेत्र में एक कार्यक्रम के दौरान हाथ की अंगुलियों में फ्रैक्चर होने की सूचना प्राप्त होने पर आज जयपुर स्थित उनके निज आवास पहुंचकर कुशलक्षेम पूछी ।
शीघ्र पूर्णतः स्वस्थ होकर पुनः जनसेवा में सक्रिय हों।
Chairing the 11th meeting of the Governing Council of NITI Aayog.
Guided by the spirit of cooperative federalism, we are working together to accelerate India’s development journey. The collective efforts of the Centre and States will play a pivotal role in realising our shared vision of Viksit Bharat.
@NITIAayog
आदरणीय @DrSatishPoonia जी एवं डॉ. @alka_gurjar जी को राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई।
आपका राजनीतिक अनुभव, संगठन के प्रति समर्पण एवं समाजसेवा की भावना देश और प्रदेश के हितों को नई मजबूती प्रदान करेगी। 🇮🇳🌷 @GhanshyamGauttm
हमने अब तक जिस स्पीड और स्केल पर काम किया है, उसे और व्यापक बनाना है। 2047 के लक्ष्य को देखते हुए हमें इस रफ्तार से चलना है कि हम दुनिया से एक कदम आगे रह सकें।
बीते 12 वर्ष सरकार और समाज की सहभागिता का उत्सव मनाने वाले रहे हैं। आने वाले समय में भी हमें इसी जन-विश्वास और जनभागीदारी की सामूहिक शक्ति को साथ लेकर चलना है।
Thank you, President Trump, for your warm wishes.
I look forward to working with you to further advance the India-US Comprehensive Global Strategic Partnership, for the benefit of both our nations and the world.
@POTUS@realDonaldTrump
युवा मोर्चा एवं स्थानीय नागरिकों के साथ प्रधानमंत्री श्रीमान @narendramodi जी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन तथा विकसित भारत के संकल्प की सफलता हेतु शनिदेव मंदिर (प्रताप नगर,जयपुर) में हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया।
#LongestServingElectedPMModi#GhanshyamGauttam
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री @narendramodi के सफल नेतृत्व में सेवा, सुशासन एवं जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रताप नगर सेक्टर-26 स्थित शनिदेव मंदिर में हनुमान चालीसा पाठ एवं प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम अभियान के प्रदेश सह-संयोजक एवं प्रदेश प्रवक्ता श्री @GhanshyamGauttm के नेतृत्व में संपन्न हुआ, जिसमें युवा साथियों, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता निभाई।
सभी ने राष्ट्र की निरंतर प्रगति, प्रधानमंत्री जी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं भारत को विश्वगुरु बनाने के संकल्प की सफलता हेतु सामूहिक प्रार्थना की।
भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में आज एक नया स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया है। माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी देश के सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बन गए हैं। 4,399 दिनों की यह सतत सेवा राष्ट्र के प्रति उनके अद्वितीय समर्पण का प्रतीक है।
यशस्वी प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने विश्वास, विकास और जनकल्याण को समर्पित अपने 12 वर्ष पूर्ण किए हैं। 'संकल्प से सिद्धि' का यह गौरवशाली कालखंड भारत के विकास, सुरक्षा, आर्थिक सशक्तिकरण और वैश्विक प्रतिष्ठा में अभूतपूर्व वृद्धि का साक्षी रहा है।
उनके नेतृत्व में देश ने अनेक ऐतिहासिक परिवर्तन देखे हैं। वित्तीय समावेशन, डिजिटल क्रांति और ‘एक राष्ट्र, एक कर’ व्यवस्था से पारदर्शी एवं जवाबदेह शासन को नई मजबूती मिली है। वहीं, रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता, मैन्युफैक्चरिंग को प्रोत्साहन तथा आधुनिक बुनियादी ढांचे के विस्तार ने विकास यात्रा को नई गति प्रदान की है। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर का भव्य निर्माण, अनुच्छेद 370 का निरसन और अनेक दूरगामी निर्णय देश की आकांक्षाओं को साकार करने में महत्वपूर्ण मील के पत्थर सिद्ध हुए हैं।
आज राष्ट्र का प्रत्येक नागरिक प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में ‘विकसित भारत @ 2047’ के स्वप्न को साकार करने हेतु एक सामूहिक संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है।
#LongestServingElectedPMModi
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदरणीय श्रीमान @myogiadityanath जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ।
आपके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास, सुशासन, सुरक्षा और सांस्कृतिक गौरव की नई ऊँचाइयों को प्राप्त कर रहा है।
आपको पुन: बधाई ।
भारतीय जनता पार्टी बाड़मेर जिले के संगठन प्रभारी आदरणीय श्री युगल शर्मा जी भाईसाहब को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। 💐🎂🎉
#happybirthday@YugalSharmabjp@BJP4Rajasthan
राजस्थान प्रदेश भाजपा के प्रदेश महामंत्री (संगठन) के रूप में नियुक्त होने पर श्रीमान अजेय कुमार @ajaeybjp जी भाईसाहब को हृदय से बधाई।
आपकी कार्यशैली उत्कृष्ट स्तर की है जिसे आपका अनुभव परिणामदायी बनाता है।
@BJP4Rajasthan
आज मुख्यमंत्री निवास पर आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को प्रदेश के ऊर्जावान युवा साथियों के साथ सुना।
हमारी सरकार युवा शक्ति को सशक्त, आत्मनिर्भर और सक्षम बनाने के लिए निरंतर कार्यरत है।
#MannKiBaat
लोकतंत्र में असहमति और वैचारिक मतभेदों का सम्मान किया जाता है, लेकिन विरोध के नाम पर अनुशासनहीनता और अराजकता किसी भी रूप में स्वीकार्य नहीं है।
डीडवाना-कुचामन प्रवास के दौरान भाजपा राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष श्री @madanrrathore के काफिले के समक्ष RLP के कार्यकर्ताओं द्वारा जानबूझकर व्यवधान उत्पन्न करने और राजनीतिक माहौल को बिगाड़ने का प्रयास न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों के भी विपरीत है।
माननीय मुख्यमंत्री श्रीमान @BhajanlalBjp जी के लिए नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल जी द्वारा की गई अभद्र और अमर्यादित टिप्पणी निंदनीय है।
राजनीति में मतभेद हो सकते हैं, लेकिन व्यक्तिगत अपमान और अशोभनीय भाषा लोकतांत्रिक मूल्यों के विरुद्ध है।
राजस्थान की जनता मर्यादा, संस्कार और विकास की राजनीति में विश्वास रखती है। जनता कटुता और स्तरहीन राजनीति का जवाब लोकतांत्रिक तरीके से देना जानती है।
- श्री @GhanshyamGauttm
प्रदेश प्रवक्ता, भाजयुमो राजस्थान