निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में सबसे लंबे कार्यकाल का माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी का रिकॉर्ड समस्त देशवासियों के लिए प्रसन्नता का विषय है।
इस महान उपलब्धि पर केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में उपस्थित होना मेरे लिए अत्यंत गौरवपूर्ण रहा।
राष्ट्र प्रथम अंत्योदय का संकल्प और सेवा ही संगठन के मूल मंत्र पर चले वाले विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस की आप सभी कार्यकर्ताओं और देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। विकसित भारत के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें #47YearsOfNationFirst
मेरे पैतृक गांव हरपालसर स्थित शिव गौशाला समिति में आयोजित “श्रीमद् भागवत कथा एवं नानी बाई का मायरा” के शुभारम्भ के पावन अवसर पर आज ठाकुर जी मंदिर से कथा स्थल तक निकली भव्य कलश यात्रा में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। भक्ति, श्रद्धा और उल्लास से ओतप्रोत इस दिव्य आयोजन में मातृशक्ति की गरिमामयी सहभागिता और ग्रामवासियों का उत्साह अद्भुत रहा।
"चिकेन नेक काटने वालों कान खोलकर सुन लो,
क्यों भई, कैसे काट दोगे,
चिकेन नेक तुम्हारे पिताजी की जमीन है क्या!
चिकेन नेक भारत की भूमि है,
इसे कोई हाथ भी लगा पाएगा।"
: अमित शाह, केंद्रीय गृह मंत्री
राजस्थान सरकार के उप मुख्यमंत्री आदरणीया #DiyaKumari जी को जन्म दिन की हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं 🌺🎉🌷🚩
"सततं मंगलं ज्योतिरायुः आरोग्यमेव च।
भवतु शुभजन्मदिनं नित्यं सौख्यप्रदं शिवम्॥"
#HappyBirthday@BJP4Rajasthan@KumariDiya
सिक्किम के महामहिम राज्यपाल श्री ओमप्रकाश माथुर जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं ।
ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य और सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूँ ।
@BJP4Rajasthan@BJP4India@OmMathur_Raj
राजस्थान के माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
आपके कुशल नेतृत्व में राजस्थान विकास की नई बुलंदियों को छूएं और विकास के पायदान पर अग्रणी रहे, ऐसी मेरी कामना है।
मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम जी से प्रार्थना है कि आप दीर्घायु हों एवं सदैव स्वस्थ व प्रसन्न रहें।
@BhajanlalBjp
13 दिसंबर 2001 को भारतीय लोकतंत्र के मंदिर 'संसद भवन' की रक्षा करते हुए अपने प्राण न्योछावर करने वाले अमर वीर जवानों को कोटि-कोटि नमन।
#ParliamentAttack
अंडमान और निकोबार में @RSSorg के सरसंघचालक परम पूज्य डॉ० मोहन भागवत जी एवं केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री आदरणीय श्री @AmitShah जी ने वीर सावरकर जी की भव्य प्रतिमा का अनावरण और ‘वीर सावरकर प्रेरणा पार्क’ का उद्घाटन किया।
केरल की राजनीति में बड़ा उलटफेर!
तिरुवनंतपुरम नगर निगम चुनाव में BJP की ऐतिहासिक जीत,
पीएम मोदी ने दी बधाई
BJP ने तिरुवनंतपुरम नगर निगम जीतकर 40 साल पुराना LDF किला ढहाया, पीएम मोदी ने बताया वॉटरशेड मोमेंट।
राजधानी में सत्ता परिवर्तन से वाम मोर्चे को लगा बड़ा झटका
https://t.co/s7Xc82NWTE
अभिनेता एवं राजस्थान से पूर्व सांसद रहे स्वर्गीय धर्मेंद्र जी के निधन पर आज दिल्ली स्थित उनके आवास पर पहुँचकर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। सांसद श्रीमती हेमामालिनी जी से मिलकर संवेदनाएँ व्यक्त कीं।
धर्मेंद्र जी का सरल स्वभाव, जनसेवा के प्रति उनका समर्पण और अद्वितीय अभिनय सदैव करोड़ों प्रशंसकों के हृदयों में अमर रहेगा।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।
@dreamgirlhema
आज जोधपुर से बाड़मेर के मार्ग पर कार्यकर्ता साथियों, स्थानीयजनों एवं शुभचिंतकों से अनेक स्थानों पर आत्मीय भेंट हुई।
इस क्रम में बाखासर में अत्यंत हृदयस्पर्शी और यादगार स्वागत मिला। सभी का कोटि-कोटि आभार एवं अभिनंदन।
भारत के भूतपूर्व गृह मंत्री एवं लोकसभा अध्यक्ष श्री शिवराज पाटिल जी के निधन पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अतीव दु:ख के साथ उनके परिवार एवं मित्रों को अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता है।
श्री शिवराज पाटिल जी राजनीतिक क्षेत्र में अपने व्यक्तित्व के कारण विशिष्ट स्थान रखते थे।
दिवंगत आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना।
ॐ शांति।
दत्तात्रेय होसबाले
सरकार्यवाह, रा. स्व. संघ
जनसेवा को समर्पित राजस्थान सरकार के एतिहासिक 2 वर्ष पूर्ण होने पर आज ब्यावर में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम व प्रेस ब्रीफिंग में सहभागिता कर देवतुल्य जनता व पत्रकार बंधुओं को संबोधित किया।
माननीय मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp जी के कुशल एवं दूरदर्शी नेतृत्व में राज्य सरकार ने गत दो वर्षों में ब्यावर सहित पूरे राजस्थान में विकास और सुशासन के नए आयाम स्थापित किए हैं, जिसकी महत्वपूर्ण उपलब्धियों की जानकारी सभी के साथ साझा की गई।
इस सुअवसर पर सरकार की उपलब्धियां व जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विकास रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
कार्यक्रम में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री अविनाश जी गहलोत, शहरी विकास और स्वायत्त राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री झाबर सिंह जी खर्रा, ब्यावर विधायक शंकर सिंह जी रावत, मसूदा विधायक श्री वीरेंद्र सिंह जी कानावत, जनप्रतिनिधिगण, जिला प्रशासन एवं आमजन उपस्थित रहे।
#2साल_नव_उत्थान_नया_राजस्थान
अपनी प्रतिबद्धता, समर्पण और देशभक्ति से सदैव युवाओं को प्रेरित करने वाले लोकप्रिय एवं कर्तव्यनिष्ठ राजनेता, देश के पूर्व रक्षा मंत्री एवं गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री 'पद्मभूषण' स्व. मनोहर पर्रिकर की जयंती पर उन्हें विनम्र अभिवादन।
#ManoharParrikar#RememberingParrikar
सरलता और सादगी की प्रतिमूर्ति, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री, पद्म भूषण स्व. श्री मनोहर पर्रिकर जी की जयंती पर उन्हें शत्-शत् नमन।