छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष @DeepakBaijINC जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई।
आने वाला वर्ष आपके जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली लेकर आए। आप प्रदेश की जनता की सेवा और उनके हितों के लिए सदैव समर्पित रहकर सफलता प्राप्त करें।
ईश्वर से आपके स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ।
आज जयपुर में NSUI राजस्थान द्वारा आयोजित "Run Against Paper Leak" 🏃 मैराथन में भाग लिया।
इस मैराथन में छात्रों का उत्साह और सहभागिता इस बात का स्पष्ट संदेश है कि देश का युवा पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ निर्णायक बदलाव चाहता है। छात्र पारदर्शी एवं जवाबदेह शिक्षा व्यवस्था की मांग कर रहे हैं, साथ ही शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े की भी मांग उठा रहे हैं।
इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली जी, NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ जी, चोमू विधायक शिखा मील जी, शाहपुरा विधायक मनीष यादव जी NSUI के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष श्री सुमित भगासरा जी महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती सारिका सिंह जी पीसीसी महासचिव श्री देशराज मीना जी, श्री राहुल भाकर जी श्री पुष्पेन्द्र भारद्वाज जी ओबीसी कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष श्री हरसहाय यादव जी तथा NSUI और कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पेपर लीक जो छात्र हित में पूरे देश जो शानदार लड़ाई भाई विनोद जाखड़ जी लड रहे है इसके लिए उनको बहुत बहुत धन्यवाद।
#ChhatronKiGoonj #RunAgainstPaperLeak #NSUI #Marathon #Jaipur
18 से अधिक गर्भवती महिलाओं की मौत, लेकिन स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर के चेहरे पर हंसी! सवालों के जवाब में बोले— ‘मिलते हैं ब्रेक के बाद।’ क्या जनता की जान अब सरकार के लिए सिर्फ़ एक मज़ाक बनकर रह गई है?
आज नोएडा में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष, विनायक हॉस्पिटल के संस्थापक एवं नोएडा के वरिष्ठ समाजसेवी और गुर्जर आरक्षण के संघर्ष में मेरे पिता कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला जी के साथी स्वर्गीय डॉ. वी. एस. चौधरी जी की शोक सभा में सम्मिलित होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
डॉ. चौधरी जी ने अपने जीवन में संगठन, समाज और स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में समर्पित भाव से कार्य करते हुए असंख्य लोगों के जीवन को स्पर्श किया। चौधरी साहब मुझे हमेशा सामाजिक व राजनीतिक मार्गदर्शन दिया करते थे, उनका सरल व्यक्तित्व, सेवाभाव और समाज के प्रति समर्पण सदैव हमारी स्मृतियों में जीवंत रहेगा।
ॐ शांति।
देश में भाजपा की नीतियों का सबसे अधिक नुकसान विशेषकर छात्रों, युवाओं, किसानों, दलितों और आदिवासी समाज को उठाना पड़ रहा है। किसानों, दलितों और आदिवासी समाज के अधिकारों की लगातार अनदेखी की जा रही है। सत्ता में होने के बावजूद सरकार जनहित के मुद्दों पर ध्यान देने के बजाय विपक्षी दलों को निशाना बनाने में उलझी हुई है।
कांग्रेस अध्यक्ष @kharge जी और लोकसभा नेता प्रतिपक्ष @RahulGandhi जी की सोच और नीयत स्पष्ट है। उनका मानना है कि देश तभी सशक्त और समृद्ध बन सकता है, जब आने वाली पीढ़ियों के अधिकार सुरक्षित हों तथा संविधान और लोकतंत्र की रक्षा सुनिश्चित की जाए। संविधान, लोकतांत्रिक संस्थाओं और प्रत्येक नागरिक के अधिकारों की रक्षा करना ही उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
आज कुशलगढ़ में आयोजित सभा में उपस्थित साथियों के साथ इन्हीं महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की। सभी ने सामाजिक न्याय, समान अवसर, युवाओं के भविष्य, किसानों के सम्मान और संविधान की रक्षा के लिए मिलकर संघर्ष करने का संकल्प लिया।
@Ramilahurting@RaghuveerMeena_@ArjunBamaniya_ MahendrajeetSinghMalviya
कुशलगढ़ पहुँचने पर क्षेत्रवासियों से मिले अपार स्नेह के लिए हृदय से आभार।
यहाँ की वीर धरती और सांस्कृतिक विरासत को मैं दिल से नमन करता हूँ। इस क्षेत्र से मेरा हमेशा आत्मीय जुड़ाव रहा है और यहाँ के लोगों का अपनत्व सदैव अभिभूत करता है।
विधायक श्रीमती @Ramilahurting जी एवं उनके परिवार के आमंत्रण पर आज पूर्व प्रधान स्वर्गीय हुरतिंग खड़िया जी की पुण्यतिथि पर आयोजित सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रम में सहभागी होऊँगा।